Tuesday, July 10, 2012

बिजली फरार, असली चोर पकड़ो

लखनऊ। राजधानी अंधेरे में है। गली-कूचे नाबीना हैं। समूचा सूबा पांच जिलों को छोड़कर अघोषित ‘ब्लैक आउट’ का शिकार है। अस्पतालों में मरीज बेदम हैं, तो शहर दर शहर उद्योग-व्यापार बेहाल। बिजली चोरी, लाइनलाॅस और दूसरों के सिर पर अपनी बेईमानी दे मारने का तमाशा दिखाकर बिजलीकर्मी, सरकारी तंत्र अपने घरों, दफ्तरों को रौशन किये हैं। विधानसभा तक में ‘बिजलीगुल’ की गूंज के बाद भी विधानसभा मार्ग अंद्देरे-उजाले की लगातार जंग से जूझ रहा है। आदमी गरमी, अंधेरे की दोहरी मार से चीखता-चिल्लाता सड़कों पर पुलिसया लाठी की मार खाकर घायल है। उस पर तुर्रा यह कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के नाम पर गरीबों पर मुकदमें लिखाये जा रहे हैं और बिजली की दरों को बढ़ाने की पेशबंदी जारी है।
    शहरी हो या ग्रामीण आबादी ‘लो-वोल्टेज’ की बदइंतजामी के चलते रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले बिजली के उपकरणों को असमय खराब होते देखने को मजबूर है। सजावटी बिजली पर पाबंदी, बाजारों की समय पूर्व बंदी और लोड बढ़वाने के आदेश पर बेइज्जत होने के बाद भी ऊर्जा विभाग की बिजली चोरी की तोतारटंत जारी है। सौ-पचास कटिया उतारकर हल्ला मचाने वाले बिजली हाकिमों की मेहरबानी से राजधानी से लेकर सूबे भर में बिजली चोरी कराई जाती है। सूबे के सीमान्त शहरों से दूसरे प्रान्त के सीमान्त शहरों के उद्योगों/उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करायी जा रही है। वह भी तब जब अपने सूबे का 63 फीसदी भाग पहले ही अंधेरे में डूबा है।
    इससे भी खतरनाक चोरी पूरी सीनाजोरी से या यूं कहिए कानून को अपने माफिक बनाकर की जा रही है। आम घरेलू उपभोक्ता को 3 रूपये प्रति यूनिट व अन्य चार्ज सहित 4 रू0 व वाणिज्यिक संस्थानों को 4.95 रू0 प्रति यूनिट व अन्य चार्ज सहित 6.00 रू0 में दी जाती हैं। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों और पेंशनरों को बगैर मीटर 65 रू0 से 340 रू0 प्रतिमाह में बेहिसाब बिजली जलाने की छूट हैं। एसी लगाने के लिए एसई/सीई ही अधिकृत हैं और उनसे 450 रू0 प्रति एसी वसूला जाता है। हकीकत में बिजली विभाग के अदना से अदना कर्मचारी के घरों में बिजली के हीटर, ए.सी. व अन्य बिजली के उपकरण धड़ल्ले से उपयोग किये जाते हैं। इन कर्मचारियों के लिए लोड कोई समस्या नहीं है, न ही कोई मानक तय है। इन्हीं कर्मचारियों में हजारों ऐसे हैं, जिनके घरों में बाकायदा ब्यूटी पार्लर, जनरल स्टोर, इलेक्ट्रिक वक्र्स से लेकर छोटे-मोटे उद्योग चल रहे हैं। इनकी जांच के लिए आज तक कोई भी हिम्मत नहीं जुटा सका? यदि एक बार इन बिजलीवालों के यहां अचानक छापे पड़ जायें तो करोड़ों रूपए की बिजली चोरी का खुलासा हो सकता है। यहां एक और सवाल उठता है कि बिजली कर्मचारियों/पेंशनरों को लगभग मुफ्त में बिजली क्यों दी जाती है? किस कानून के तहत उन्हें बगैर मीटर बिजली जलाने की छूट है? अगर कोई कानून या नियमावली है, तो उसे बदलना चाहिए। क्योंकि भारतीय संविधान में भारत के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं। उससे भी बड़ा सवाल पाॅवर कारपोरेशन के कर्मठ अध्यक्ष से है कि क्या वे बिजली कर्मचारियों/पेंशनरों के घरों पर छापा मारकर बिजली चोरी रोकने का साहसिक कदम उठायेंगे?
    दो महीने बिजलीकर्मी और उपभोक्ता लड़ते-भिड़ते रहे, नतीजा सिफर रहा। मीडिया के लोगों ने संवाद कायम करने की कोशिश की जहां झूठ और उपदेश के सहारे हर कोई दूसरे के सिर पर चपत मारता दिखता रहा। वहीं सरकार हर साल बजट बढ़ा कर इसका हल तलाशती है। करोड़ों के वारे-न्यारे होते हैं फिर भी गरमी आते हर साल बिजली शहर/गांव छोड़कर फरार हो जाती है? कहीं ऐसा तो नहीं यह एक सोंची समझी साजिश है, ईन्वर्टर व जेनरेटर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए। जो भी हो क्या कोई ईमानदार कोशिश होगी? उपभोक्ता-अफसर अकड़ फूं की जगह नागरिक जिम्मेदारी उठाने की पहल होगी? या उच्च न्यायालय इसी खबर को जनहित में मानकर कोई हस्तक्षेप करेगा?

महंगा हुआ दूध, थोड़ी-थोड़ी पिया करो...शराब...!

लखनऊ। दूध महंगा हो गया। एक लीटर दूध 50 रूपये में और बीयर का एक छोटा कैन/बोतल भी 50 रू0 में बिक रहा है। देश में कुल दूद्द का उत्पादन 11.6 करोड़ टन है। राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेन्ट बोर्ड के मुताबिक यह मांग महज पांच सालों में 15 करोड़ टन हो जाएगी। देश में दूद्द की प्रति व्यक्ति खपत 281 ग्राम है। आम आदमी को उसकी मांग के अनुरूप दूध उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर भारत सरकार ने पिछले महीने देश में दूद्द का अधिक उत्पादन होने की दुहाई देकर स्किम्ड मिल्क पाउडर के निर्यात से प्रतिबंध हटा लिया है। जबकि फरवरी 2011 में दूध की कमी की वजह से इस पर प्रतिबंध लगाया गया था।
    गौरतलब है चार महीने पहले दिल्ली के जंत-मंतर पर ग्वाला गद्दी समिति ने एक दिन का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी दूध 35 से 40 रू0 लीटर बिके क्योंकि डेरियां पशुपालकों से 12 से 24 रू0 लीटर दूध खरीदकर बाजार में 50 रू0 में बेच रही हैं। उनका यह भी कहना था कि देश में जितने दूद्द का उत्पादन हो रहा है उससे कहीं अद्दिक की मांग है। ऐसे में ये डेरियां मांग के अनुरूप दूध कहां से ला रही हैं? जाहिर है ये दुग्ध बिक्रेता कंपनियां देशवासियों को नकली दूध पिला रही हैं। देश में दूद्द के मुकाबले अल्कोहल (शराब) का बाजार काफी समृद्ध है। एसोचैम की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 670 करोड़ लीटर से अद्दिक अल्कोहल की खपत है यानी 50,700 करोड़ रू0 का बाजार हैं। यह बाजार महज तीन सालों में बढ़कर 1900 करोड़ लीटर जिसका मूल्य 1.4 लाख करोड़ रूपये होगा, तक पहुंचने का अनुमान है। भारत में बनी देशी शराब का बाजार 2.5 अरब डाॅलर और विदेशी शराब का बाजार 2 अरब डाॅलर का है। देश में सर्वाधिक शराब बिक्री वाले प्रान्त हैं, केरल व पंजाब। केरल में कुल शराब 16 फीसदी पंजाब में 14 फीसदी की बिक्री होती है। वहीं दूध पीने में भी 944 ग्राम प्रति व्यक्ति के हिसाब से पंजाबवासी अव्वल हैं, तो देश की राजधानी 72 ग्राम प्रति व्यक्ति खपत के हिसाब से सबसे फिसड्डी है।
    उप्र में आज की तारीख में 5.50 लाख लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का आंकड़ा हैं, जबकि 2007 में 11.4 लाख लीटर प्रतिदिन था। 2007 में दूध 16-18रू0 प्रति लीटर था, तो आज 40-50 रू0 लीटर है। प्रादेशिक डेरी फेडरेशन की तमाम इकाइयां बंद हो चुकी हैं। उनके पुनः संचालन के लिए मौजूदा सरकार प्रयासरत है, लेकिन दूद्द के व्यवसाय को प्राइवेट कंपनियों को सौंपने की भी मंशा रखती है। लखनऊ शहर की आबादी है 28 लाख यहां अकेले पराग डेरी 1.20 से 1.30 लाख लीटर दूध बेचती है (पिछली शिवरात्रि पर पराग के महाप्रबंधक का बयान था), जबकि अमूल, शुद्ध, ज्ञान की हिस्सेदारी 60 हजार लीटर बताई जाती है। बाकी शहर दूधियों से दूध खरीदता है। यहां गौर करने लायक है कि लखनऊ दुग्द्द संघ के ही आंकड़े बता रहे हैं कि मार्च में 75435 लीटर, अप्रैल में 60980, मई में 57 हजार तो जून में केवल 42445 लीटर दूध का उत्पादन हुआ है। इसके बाद कितना नकली दूध खपा है, कोई आंकड़ा नहीं उपलब्ध है, मगर नकली दूद्द का बड़ा बाजार सक्रिय है। आंकड़ों के मुताबिक यह निःसंकोच कहा जा सकता है कि दूध से अधिक जहर बेचा जा रहा है।

हमला! हमला!! हमला!!! सावधान


लखनउव्वे परेशान, सूबा हलकान
मुख्य संवाददाता
लखनऊ। बन्दर ने काटा, कुत्तों ने दौड़ाया, सांड ने भगाया, गाय ने सींगों पर उठाकर पटका, मच्छरों ने डंक मारे, चींटे-चींटियों ने नोच खाया, चूहे-बिल्ली की दौड़ ने खाना खराब किया, तो मुई बिजली ने जीना हराम किया। मरे पानी और गंधाते कूड़े ने जिंदगी नरक बना दी है। गोकि आदमी पर चैतरफा हमला हो रहा है और चारों तरफ नगर निकाय का चुनावी हल्ला जारी है। नेताओं की नई-पुरानी जमात के वायदों और लोभी नारों के बीच लस्त-पस्त आदमी अस्पतालों और झोला छाप डाॅक्टरों के दरवाजे खड़ा कराह रहा है।
    रसोई से लेकर स्नानघर (बाॅथरूम) तक तिलचट्टों (काक्रोच), छिपकलियों की मस्ती-मटरगश्ती से युवतियों/महिलाओं की चीखें गूंज रही हैं। गोकि उनको बन्दरों के साथ तिलचट्टे भी छेड़ रहे हैं। टमाटर और आटे के भावों की सरपट दौड़ अभी थमी भी नहीं, न ही नरकी चुनावी नतीजे आये तिस पर ग्रहकर बढ़ाये जाने की तलवार पर धार चढ़ाई जाने लगी है। बिजली भले न आये लेकिन बिजली की दरें बढ़ाए जाने का गुणा-भाग जारी है। आखिर कैसे बचेगा आदमी इन हमलों से, कौन बचाएगा? वह भी तब जब चुनावी आचार संहिता लगी है। उप्र सरकार के एक मंत्री ने राजधानी के एक इलाके में खुले सीवर-नालों को ढंकने, सड़कों को दुरूस्त करने, पेयजल व बिजली की आपूर्ति की समुचित बहाली के साथ इद्दर-उधर बिखरी गंदगी, बजबजाती नालियों की सफाई के लिए जिम्मेदार अद्दिकारियों को डांट पिलाने की हिम्मत दिखाई तो आचार संहिता का मखौल उड़ गया, कानून टूट गया। मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांगे होने लगीं। वह भी उन चुनावी उम्मीदवारों के जरिये जो कल चुनाव जीतकर जनसेवा करने का बीड़ा उठाये हैं।
    यह कैसी जनसेवा के लम्बरदार हैं? हमलावरों की कोई दर्जन भर कौमें और उनके हिमायती भी अपने जनसेवक होने का दम भरते हैं। कुत्ते गांव-शहर भर की जूठन समेटकर और पहरेदारी करके आदमी की सेवा करते हैं, तो गाय दूद्द देकर और सांड अपना परिवार बढ़ाकर। ऐसे ही चींटी, चूहे, बिल्ली, छिपकली सहित सभी अपने जनसेवक होने का दम भरते हैं। जरा इनकी असल जनसेवा पर गौरफर्माइये। कुत्ते, बंदर के काटने पर 250 रूपए से लेकर 2500 रूपए तक का एंटी रैबीज वैक्सीन का इंजेक्शन लगता है और अगर डाॅक्टर साहब मेहरबान हो जायें तो हजारों की जांच का नुस्खा अलग से थमा दें। यहां बताते चलें कि कुत्तें/बंदरों के एक ग्राम मल में दो करोड़ से अधिक इ. कोली सेल होते हैं जो जमीन के जरिये भूगर्भीय जल को प्रदूषित करते हैं और वातावरण में कार्बन की मात्रा बढ़ाते हैं। इनके काटने के सैकड़ों किस्से, खबरें अखबारों में छपते रहते हैं। मगर यह कहीं नहीं छपता कि यह जानवर खुलेआम जहां सड़कों पर अपनी प्रजाति की मादा के साथ बलात्कार करते हैं, वहीं बन्दर युवतियों/महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने से बाज नहीं आते। इनके आतंक से पूरा प्रदेश हलकान है। भीषण गरमी से आतंकित ये जानवर नागरिकों के ठिकानों पर लगातार हमले कर रहे हैं। शायद ताज्जुब होगा कि चूहे भी जबर्दस्त भ्रष्टाचार व आतंकी गतिविद्दियों में शामिल हैं, तभी तो अकेले इलाहाबाद में एफसीआई के गोदाम से 3 करोड़ का अनाज चूहे खा गये। पूर्वांचल के सात जिलों की आधा दर्जन से अधिक नदियों के आस-पास बने दर्जनों बांधों में चूहे अपने बिल बनाए हैं, जो बरसात में बाढ़ के समय बेहद खतरनाक साबित होते हैं। हैरतनाक बात है कि चूहे का एक जोड़ा महज साल भर में अपनी आबादी बढ़ाकर 33 हजार तक कर सकता है। ऐसे में इन बांधों के दरकने-टूटने से गांव के गांव, लाखें आदमी-औरतों, पशुओं के साथ बह जाते हैं। मजे की बात है इतनी बड़ी दुर्घटना की आशंका को जानते हुए भी सरकार इन बांधों की मरम्मत के लिए पैसा देने से कतराती है।
    कुत्तों और चूहों से लैप्टोस्पाइसिस नामक बीमारी होती है। यह चावल के खेतों में जमा पानी में होने वाली वैक्टीरिया से अधिकांश बढ़ती है। दरअसल इन खेतों में चूहे जहां अपना भोजन तलाशते हैं, वहीं कुत्ते मलमूत्र का त्याग करते हैं। इस वैक्टीरिया से पिछले साल अकेले सूरत में 125 लोगों के मरने व 600 से अधिक लोगों के बीमार होने की खबरें आई थीं। देशभर में कितनी मौतें होती होंगी? शहरों में कुत्तों के बढ़ने के पीछे गली-गली खुलने वाले मांसाहार के ठेले, खुदरा गोश्त, मुर्गे की दुकाने एक बड़ा कारण हैं। पीपल फाॅर द एथिकल ट्रीटमेंट आॅफ एनीमल्स (पेटा) के अनुसार देशभर में लगभग ढाई करोड़ आवारा कुत्ते हैं और लखनऊ में लगभग 15 हजार हैं। पूरे सूबे में पिछले साल 20 लाख लोगों को कुत्तों ने काटा था जिन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने का खर्च लगभग 50 करोड़ रूपए आया था। अस्पतालों के आंकड़े बताते हैं रोज लगभग 50-60 आदमी कुत्तों के व 25-30 लोग बंदरों के काटने के शिकार केवल लखनऊ में होते हैं। सांड, गाय, मच्छरों से बेहालों के आंकड़े भले ही उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन उनकी भी खासी तादाद है। बावजूद इसके इन जानवरों को पकड़ने व रखने या नसबंदी करने के माकूल इंतजाम नहीं हैं। इसी तरह सांड, गाय, भैंस से घायलों की भी बड़ी संख्या हैं। लखनऊ में गाजियाबाद की तर्ज पर कान्हा उपवन बनाया गया, लेकिन वहां के हालात भी बदइंतजामी की कहानी बयान करते हैं। यहां बताते चलें कि एनीमल वेलफेयर बोर्ड आॅफ इंडिया नगर निगमों को आवारा जानवरों के लिए पैसे देता है, मगर हमारे अद्दिकारी उसे नजरअंदाज करके मस्त हैं।
    भगवान बजरंगबली के खानदानियों ने पिछले दो महीनों में लखनऊ के रिहाइशी इलाकों में बाकायदा गिरोहबंद होकर हमला बोल दिया है। बंदरों के आतंक का हाल यह है कि वे छतों पर पानी की टंकियों को प्रदूषित कर रहे हैं। पाइप लाइनों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, एसी जैसे इलेक्ट्रानिक उपकरणों से छोड़छाड़ कर उन्हें नाकारा बना रहे हैं। मजे की बात है कि इनका पूरा गिरोह एक साथ चलता है, जिसे देखकर ही लोग भाग खड़े होते हैं। वाराणसी में लड़कियों के हास्टल में घुसकर उन्हें जख्मी कर दिया, तो लखनऊ में एक घर के दरवाजा रहित बाॅथरूम में नहाती महिला को घायल कर दिया। पिछले बरस बंदरों के एक गिरोह ने राजभवन के भीतर द्दमाचैकड़ी मचाकर वहां के कर्मचारियों को खूब छकाया था। चारबाग रेलवे स्टेशन के हर प्लेटफार्म व पुल पर इनकी बेजा हरकतों को देखा जा सकता है। बहरहाल इससे निजात दिलाने के लिए कोई पहल तो होनी चाहिए। पशु प्रेमी संगठन कोरी बयानबाजी करने की जगह बाहर आकर इन जानवरों का सामना करना चाहिए। इसके अलावा जनजागरण के जरिये मानव-पशु प्रेम के तरीके सुझाने का काम करें तो शायद कोई हल निकले। नागरिकों को स्वयं भी अपने आस-पास मंडराते पशुओं को आतंकवादी बनाने की जगह अपना दोस्त बनाने की पहल करनी होगी।
2012 में हुए बड़े हादसे
ऽ    लखनऊ के इटौंजा में 1 फरवरी को अपने घर के बाहर चारपाई पर लेटे गिरजा शंकर को क्रोधित सांड ने पटक-पटक कर मार डाला।
ऽ    10 अप्रैल को नोएडा के सेक्टर-62 में दो सांड़ों की लड़ाई में सड़क पार कर रहे मीडियाकर्मी संतोष चैरसिया की मौत हो गई।
ऽ    19 मई को हाथरस के मोहल्ला लखपति में गुस्साये सांड़ ने 50 वर्षीय सुरेश चंद को मौत के घाट उतार दिया। बाद में इस सांड़ को आक्रोशित लोगों ने करंट लगाकर मार दिया।
ऽ    19 मई को नजीबाबाद के फजलपुर तबेला गांव में 70 साल के चैधरी शीशराम को कुत्तोंने दौड़ाकर मार डाला।
ऽ    15 फरवरी को लखनऊ के राजाजीपुरम में एक ही कुत्ते ने तीन दिन में 15 लोगों को काटा। गुस्साये नागरिक ने पागल कुत्ते को गोली मार दी।
ऽ    7 जून को लखनऊ के मकबूलगंज में बंदरों ने बच्चों को दौड़ाकर घायल कर दिया वहीं बाबूगंज में एक महिला को काट लिया।
दिलचस्प लेकिन सच
ऽ    देश की राजधानी दिल्ली में आवारा कुत्तों की सर्वाधिक संख्या 3 लाख और दूसरे नंबर पर बंगलुरू में 1.6 लाख है। पूरे देश में यह संख्या ढाई करोड़ है। सामाजिक संस्था पेटा ने यह आंकड़े उपलब्ध कराये हैं।
ऽ    नगर जिले की नेवासा तहसील के भौंड़ा खुर्द गांव के एक कुंए में प्यास बुझाने के चक्कर में एक तेंदुआ और एक आवार कुत्ता गिर पड़े। कुत्ते ने लगातार भौंककर तेंदुए को बेहद डरा दिया। डरे हुए तेंदुए को क्रेन के जरिए वनकर्मियों ने निकाला।
ऽ    वियतनाम में कुत्तों के गोश्त की काफी मांग है। इसी कारण नजदीकी मुल्क थाईलैंड से आवारा कुत्तों की तस्करी की जाती है।
ऽ    विदेशों में पालतू कुत्तों के शादी-ब्याह होने लगे हैं। वे बाकायदा ‘डेट’ पर जाते हैं। इसके लिए ‘डाॅग शादी डाॅट काम’ वेबसाइट भी है। यहां रजिस्ट्रेशन की फीस 500 से 3000 रु0 तक है। इन कुत्तों की शादियों पर लाखों रूपए खर्च किये जाते हैं।

Thursday, July 5, 2012

जन्म दिन पर विशेष:- अखबार और औरत सभ्य जगत की आदत में...!

अखबार और लड़की में कोई खास फर्क नहीं होता। लड़की सेवक तो अखबार सेवाभावी। दोनों ही हिंसा के शिकार। ब्याह कर ससुराल पहुंचने तक लड़की की सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, तो अखबार के छपकर पाठकों तक पहुंचाने के बीच उसे महफूज रखने को सौ जतन करने पड़ते हैं। लड़की शोहदई से लेकर बलात्कार के दंश से अपमानित, तो अखबार अलमारी में बिछाने और बच्चों का गू पोंछकर नाबदान में फेंके जाने को अभिशप्त। इतना ही नहीं ब्याह के बाद लड़की को दहेज कम लाने, ढंग से काम न कर पाने के झूठे आरोपों के साथ सास के ताने और दूल्हेराजा के बिस्तर पर सिनेमाई करतब में नाकाम रहने पर जिंदा जला दिये जाने की हैवानियत का शिकार होना पड़ता है।
    वहीं अखबार पाठकों की नापसन्द खबरों, लेखों व फोटों के लिए ‘क्या छापते हैं.... सा... ल्...ले’ जैसी दसियों गलियों के साथ अखबार में छपी सिने तारिकाओं की अधनंगी तस्वीरों में सेक्स के खास उपकरण की तलाश में हताश होने के बाद पाखण्डी प्रवचन के साथ आग जलाने, तापने की भेंट चढ़ा दिया जाता है। ऐसा नहीं है कि अखबार या लड़की की भूमिका का खैरमकदम नहीं होता, स्वागत नहीं होता। होता है, बखूबी होता हैं। मां, बहन, बेटी और पत्नी जहां सृष्टि की रचनाकार हैं, वहीं पालनकर्ता भी हैं। तभी तो स्त्री के सभी स्वरूपों का पूजन, वंदन, अभिनंदन कर उसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। ठीक इसी तरह अखबार का भी इस्तकबाल होता है। सूचना, समाचार और सम्बन्धों का गणित हल करने की कुंजी है, अखबार।
    गो कि अखबार और औरत सभ्य जगत की आदत में, अदब में और अर्दब में शामिल हैं। तभी तो आदमी की हर पीड़ा पर, हर चीख पर दोनों बेचैन हो उठते हैं। इसके लाखों उदाहरण हमारे आस-पास ही मौजूद हैं। सच मानिये मेरे लिए अखबार, बिटिया से कम नहीं है। मेरी बिटिया का नाम प्रियंका। अखबार का नाम प्रियंका। मैं दोनों में आज तक कोई अंतर नहीं तलाश पाया। दोनों के प्रति एक सी भावना के साथ जीवन के 63 बरस पूरे कर लिये। चैसंठवी सीढ़ी पर इसी 7 जुलाई को अपने दोनों पांव रख दिये। अजीब इत्तफाक है, मेरी पैदाईश के नजदीकी दिनों में ही गुरू पूर्णिमा/अषाढ़ी पूर्णिमा का महात्म्य बखाना जाता है। भर अंजुरी बरसात होती है। नदी-नाले, घर-आंगन पानी ही पानी। भले ही इस बरस अषाढ़ में धूप की जिद जारी रही हो, फिर भी पानी ही जीवनदायनी। जल ही जीवन। सच, भरी बरसात में मैं जन्मा और उसी बरखा में मेरी मां भर गई। पानी के दोनों रूपों का सच राम, राम का नाम सत्य है। रामचरितमानस में तुलसी के राम ब्रह्मा, विष्णु, महेश के रूप हैं। वेदों के प्राण हैं, निर्गुण, उपमा रहित और गुणों का भण्डार हैं। और आगे श्रीराम की भक्ति को वर्षा ऋतु कहते हैं, दोनों अक्षरों को सावन-भादों माह मानते हैं -
बरखा रितु रघुपति भगति तुलसी सालि सुदास।
राम नाम बर बरन जुग सावन भादव मास।।
कहते हैं, तुलसी ने पैदा होते ही ‘राम’ शब्द को उच्चारित किया था। उनकी माता भी उनके जन्म लेने के तुरन्त बाद स्वर्गवासी हो गई थीं। पिता ने अबोध शिशु रूपी तुलसी से कोई सम्बन्ध नहीं रखा था। मेरे पिता भी मेरी चार साल की आयु में स्वर्गवासी हो गये। माता-पिता के न रहने पर बालक अनाथ कहलाता है। तुलसी भी अनाथ थे, लोगों की भीख पर पले-बढ़े, पढ़े। मैं भी दूसरों की दया पर पला-बढ़ा, पढ़ा। यहां तक की समानता का यह मतलब कतई नहीं कि मैं तुलसी में अपनी तलाश करने बैठा हूँ। कतई नहीं। वे प्रभु राम के उपासक, मैं नाम से राम। नाम के भी अर्थ होते हैं, शायद उसे ही सार्थक करने के लिए ‘प्रियंका’ अखबार को निकाल सका। यहां फिर तुलसी के मानस का ही एक दोहा याद आता है, जो मेरी प्रेरणा भी है -
भाग छोट अभिलाषु बड़ करऊँ एक बिस्वास।
पैहहिं सुख सुनि सुजन सब खल करिहहिं उपहास।।
    यानी मेरा भाग्य छोटा है और इच्छा बहुत बड़ी लेकिन मुझे एक विश्वास है, इसे सुनकर सज्जन सुख पायेंगे और दुर्जन हंसी उड़ाएंगे।
    ‘प्रियंका’ कारपोरेट घरानों के अखबारों और वीआईपी पाठकों की क्षुद्र सोंच के सामने पिछले 33 सालों से कैसे टिकी है, यह बखानने की आवश्यकता नहीं हैं। यहां लिखे बगैर रहा नहीं जाता, जब-तब दयाभाव से और अपनत्व की चाशनी में लिपटे पत्थर ‘वरमा जी लिखते बढि़या हैं लेकिन उन्हें कोई बड़ा मंच/प्लेटफार्म नहीं मिला वरना..’ मेरे स्वाभिमान को आहत कर जाते हैं। दरअसल उनकी मंशा मुझे निम्न दरजे का, अछूत मानने की होती है। वे पीठ पीछे ‘प्रियंका’ को चीथड़ा और मुझको मूर्ख कहने में गुरेज नहीं करते। वह भी ‘प्रियंका’ को और मेरे लिखे को बगैर पढ़े। मजा तो इस बात का उन्हें यह भी नहीं पता होता कि मेरे हाथों में क़लम किसने थमाई और क़लम ने अब तक कैसे -कैसे विस्फोट किये और उन धमाकों से कितने घायल हुए और मेरे अपने हाथ कितने झुलसे?
    झुलस तो शायद माता के मुंह मोड़ लेने से ही गये थे। जननी का मुंह न देख सकने का संताप, माता जगदम्बा से लगाव और साक्षात दो बहुओं, बेटी, और पत्नी को देखने बाद बहुत कम हो गया है। पालने वाली दादी की धोती के पल्लू से बंधा अधन्ना खोलने और पसीने से भीगा चेहरा साफ करने में जो सुख मिला, उससे भी कहीं अधिक ठहाके लगाने जैसा आनन्द सैकड़ों मित्रों को पाकर मिला। मेरे लिए मेरे मित्र ही ईश्वर हैं।
    मैं कई बार सांेचता हूँ कि क्या तुलसी ने अपनी मां को नहीं याद किया होगा? क्या उनके रूप-रंग, उनकी मुस्कान, उनके दुलार, उनकी डांट और अपने बालहठ की कल्पना कभी नहीं की होगी? फिर रामचरितमानस में ‘‘कौसल्या जब बोलन जाई। ठुमुक ठुमुक प्रभु चलहिं पराई।।’’ पढ़कर समझ आता है कि तुलसी ने माता कौसल्या में अपनी मां तलाश ली थी, तभी तो- ‘बार-बार मुख चुंबति माता। नयन नेह जलु पुलकित गाता।। गोद राखि पुन हृदयँ लगाए। स्त्रवत प्रेमरस पयद सुहाए।।’ यानी माता कौसल्या का प्रेमरस उनके लिए अमृत हो गया।
    मेरी मां का नाम है क़लम और अक्षर है मेरा भाई। गुरूवर हैं पं0 दुलारेलाल भार्गव और ईश्वर हैं मित्रगण। सबको प्रणाम। ‘गुन सील कृपा परमायतनं। प्रनमामि निरंतर श्रीरमनं।।’ सो राम पर ‘राम’ की कृपा ऐसे ही रहेगी तो अखबार ‘प्रियंका’ सेवाभावी और आदमी की आपदा का आन्दोलन, वेदना की चीख और सचबयानी का हलफनामा बना रहेगा। फिर भले ही चीथड़ा कहकर ताली बजाने वाले हीजड़ों की हथेलियां घायल हो जाएं। प्रणाम!
राम प्रकाश वरमा

Sunday, May 13, 2012

सिनेमा, सेक्स और सियासत

हैदराबाद। बाॅलीवुड की तर्ज पर टाॅलीवुड की नाकाम अभिनेत्री तारा चैधरी को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में बंजारा हिल्स पुलिस ने मार्च के आखिरी हफ्ते में गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी विशाखापट्टम की श्री लक्ष्मी की शिकायत पर हुई। तारा इससे पहले 2005 में भी एक बार गिरफ्तार हुई थी, तब पुलिस के एक उच्चाधिकारी के दबाव के चलते उसे छोड़ दिया गया था। तारा के पति आर दुर्गा प्रसाद भी अपने दोस्त हनीफ के साथ उसकी मदद करते थे। तारा ने पुलिस के सामने माना कि उसके नियमित ग्राहकों में पांच कैबिनेट मिनिस्टर, दो कांग्रेसी सांसद और दो तेलगूदेशम पार्टी के एमएलसी व कई युवा विधायक, आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के अलावा कई अभिनेता हैं।
    तारा की बात की सच्चाई जाहिर करती है अवकाश प्राप्त पुलिस महानिदेशक एम.भास्कर की उच्चन्यायालय में दाखिल की गई अग्रिम जमानत की अर्जी। हालांकि उन्होंने अपनी सफाई में प्रेस से कहा, ‘मैं तारा को जानता हूं। वो मेरे नाम का गलत फायदा उठाती रही है। इसीलिए पुलिसिया उत्पीड़न से बचने के लिए मैंने ऐसा किया।’ हालांकि पुलिस ने किसी वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं किया फिर भी कांग्रेस के सांसद रायपति संभाशिव राव और कृषि मंत्री कन्ना लक्ष्मी नारायण के नाम सुर्खियों में हैं। तारा का आरोप है कि सांसद उसका उपयोग अपने राजनैतिक मामले निपटाने के लिए किया करते थे। उन्होंने 1 करोड़ रूपए की पेशकश अपने विरोधी नेता लक्ष्मीनारायण को बदनाम करने के लिए की थी। वे दोनों हमारी लड़कियों को इस्तेमाल करते थे। दोनों नेताओं ने तारा के आरोपों को खारिज किया है।
    तारा का असली नाम रावेल्ला राजेश्वरी है। उसने पुलिस के सामने 2005 से सेक्स रैकेट चलाने की बात कबूली है। तारा के रैकेट में दो दर्जन से अधिक सुन्दर लड़कियाँ थीं। वो इन्हें हैदराबाद, विजाॅग व बंगलौर के उच्चवर्गीय ग्राहकों के पास भेजती थी। वो एक ग्राहक से 50 हजार से लेकर एक लाख तक वसूलती थी। जो ग्राहक उसकी लड़कियां नहीं मांगते उन्हें मोबाइल क्लिपिंग या सीडी के जरिए ब्लैकमेल तक किया जाता था। इसी तरह जो लड़की उसके साथ काम करने से मना करती उसे भी बदनाम करने की धमकी दी जाती थी। तारा इन लड़कियों को 15 हजार रूपया प्रति सप्ताह खर्च के लिए देती थी।
    यहां बताते चलें कि इन लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर फंसाया जाता था। तारा पिछड़े क्षेत्र के प्रकाशम् जिले से 2002 में स्नातक पास करने के बाद हैदराबाद फिल्मों में काम करने की नियत से आई थी। उसने तीन फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी किये, लेकिन किसी अच्छी फिल्म में काम नहीं मिला तब निराश होकर वह ऊँचे दर्जे की काॅलगर्ल हो गई। उसके बंजारा हिल्स के मकान व पास के एक गेस्ट हाउस में गई रात तक तमाम वीआईपी आते-जाते रहते थे। तारा इन वीआईपी ग्राहकों की बातचीत से लेकर उनके अंतरंग क्षण तक की रेकर्डिंग मोबाइल व लैपटाप में सुरक्षित रखती थी। पुलिस ने लगभग दो सौ आॅडियों सीडी भी बरामद की है। इसी का भय दिखाकर ग्राहकों व लड़कियों को बदनाम कर देने की धमकी भी देती थी।
    तारा के ग्राहकों की फेहरिश्त में टाॅलीवुड और राजनीति की कई नामी गिरामी हस्तियों के साथ पुलिस के आला अफसर भी थे, वहीं वह हेलीकाफ्टर हादसे में मारे गये आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी के साथ अपने फोटो का भी बखूबी इस्तेमाल करती। तारा की गिरफ्तारी ने राजनैतिक हल्कों में खासी हलचल मचा रखी है।