Sunday, May 13, 2012

तो ऐसे होगी बिजली की बचत

लखनऊ। ‘अर्थ आॅवर’ अभियान में एक घंटा बिजली बंद रखने का उत्सव मोमबत्ती जलाकर मनाये हुए पैतालिस दिन बीत चुके हैं। बिजली की कमी का रोना रोने वाले सूबे के 18 लाख उपभोक्ता, वह अपील भी भूल गये, जिसमें एक घंटा रोज बिजली की बचत करने को कहा गया था। इस बचत से 3.42 करोड़ रूपए की बचत की जा सकती थी। इसके साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को सलाह दी गई थी वे अपनी सुविधा के अनुसार बिजली का इस्तेमाल करें।
    आमतौर पर अनावश्यक रूप से बिजली का खर्च किया जाता है, जिससे बिजली का संकट बरकरार रहता है। इसी तरह ‘अर्थ आॅवर डे’ पर जहां लोगों ने एक घंटे बिजली बंद रखी, वहीं पूरे घर में और घर के बाहर दीये व मोमबत्ती जलाकर दीवाली जैसा नजारा पैदा किया। इससे बचत से अद्दिक खर्च तो हुआ ही साथ ही प्रदूषण भी फैला।
    इससे भी आगे बिजली चोरी का खतरनाक खेल लगभग पूरे सूबे में सुनियोजित तरीके से चल रहा है। नये अमीरों के घरों में व जगह-जगह उग आये काम्पलेक्सों में आजकल एसी संयंत्रों की भरमार हैं। इनमें अधिकतर चोरी की बिजली से चलाए जा रहे हैं। सूबे के लाखों घरों में विद्युत कर्मचारियों की मिली भगत से बिजली चोरी का खेल जारी है। नहीं तो क्या वजह है कि उपभोक्ता खुलेआम बिजली के पोल से सीधे कनेक्शन जोड़कर बगैर मीटर लगाए बिजली जला रहा है।
    ऐसे में बिजली बचाने की अपील भला किसे सुनाई देगी। हर बात पर कैंडिलमार्च निकालने वाले और भ्रष्टाचार की अलख जगाने वाले खुद को ऐसे भ्रष्टाचार से अलग करने की पहल करेंगे? या इसी तरह बेमौसम दीवाली मनाकर अपने आपको ही ठगते रहेंगे।

लखनऊ-दुबई उड़ते कबूतर

लखनऊ। अस्सलाम-आलै-कुम बाद खैरियत मालूम होकृ. आपको छत पे नंगे सिर देखा तो अश... अश.. कर उठा... जाने...। यह लाइने बजरिये कबूतर लाये गये खतों के मोहब्बताना मजमून के हुआ करते थे। हां.. नवाबीनों के वक़्त में अपनी... उनको मोहब्बत का इजहार करने... पैगाम भेजने में कबूतरों का इस्तेमाल हुआ करता था। लखनऊवा कबूतरबाजी के हजारों किस्से सआदतगंज से सफेदाबाद औ आलमबाग से अशर्फाबाद तक दफ़्न हैं। आह.. आ.. आ.. आ.. की आवाजें आज भी कभी-कभी बशीरतगंज-चैक से काकोरी तक की छतों पर सुनई दे जाती हैं। मगर आजकल इन कबूतरों से बड़ी कबूतरबाजी का फैलाव लखनऊ में हो रहा है। ये कबूतर इंसान हैं जो अपने मुल्क से गैरमुल्क (विदेश) भेजे जाते हैं। इनकों भेजनेवाले बहेलिए (कबूतरबाज) पूरे सूबे में अपना जाल फैलाए हैं। इनका साथ राजनेता, पुलिस, व्यापारी और धर्मनेता दे रहे हैं। मजे की बात है कि इस खेल में सूबे के आजमगढ़, मऊ, बनारस जिलों के लोग बेहद सक्रिय हैं।
    लखनऊ में नए बने काम्पलेक्सों में कई में विदेश भेजने का काम ‘एक्सपोर्ट’ ‘एन्टरप्राइजेस’, ‘कन्सल्टेन्सी’ के बोर्ड लगाकर अवैध रूप से हो रहा। नेशनल हाइवे नं0 25 पर विधानसभा से महज दो फर्लांग दूरी पर इस तरह के दसियों अवैध आफिस खुले हैं। इनमें रोज सैकड़ों की तादाद में लोग आते हैं। इन्हें पासपोर्ट बनवाने बीजा दिलाने, हवाई यात्रा का टिकट कराने, डाॅक्टरी कराने, फोटो खिंचाने, होटलों, गेस्ट हाउसों में ठहराने का काम इसी आफिस के मालिक-मैनेजर -कर्मचारी धड़ल्ले से कर रहे हैं। इनमें से शायद ही किसी के पास श्रम मंत्रालय की मान्यता या पंजीकरण हो। यही एजेंसियां अवैध रूप से टैक्सियों का भी संचालन करती हैं। दुबई, शारजाह व सऊदी से आने वाले मजदूर व अन्य कर्मी लखनऊ से दूरदराज इलाकों में जाने के लिए प्राइवेट नम्बर की कारों का इस्तेमाल करते हैं। इसकी बुकिंग पहले से ही हो जाती हैं। इससे दुर्घटनाओं के समय जहां यात्रियों को मुआवजे/चिकित्सा आदि में असुविधा का सामना करना पड़ता है, वहीं राज्य सरकार के परिवहन विभाग को राजस्व का भी नुकसान होता है।
    इससे भी आगे ‘मैन पाॅवर सप्लाई’ के इस अवैध धंधे में लगे लोग इन्हीं श्रमिकों के जरिए भारतीय सामान अवैद्द रूप से बगैर कर अदा किये ही नहीं भेजते बल्कि विदेशी सामान भी बगैर नियत शुल्क अदा किये मंगा लेते हैं। इनमें बनारसी साड़ी, इत्र, तम्बाकू पान मसाला मुख्यतः भेजे जाते है; तो आते हैं परफ्यूम, सिगरेट, सोने के जेवर, लैपटाॅप जैसी वस्तुएं। यह सब तय सीमा के अन्दर ही होता हैं। गौर करने लायक है कि हर उड़ान में दस यात्री दो-दो बनारसी साड़ी ले गये और दस-दस ग्राम सोने के जेवर लाये हैं, तो एक साथ एक हवाई जहाज से 20 बनारसी साड़ी गईं और 100 ग्राम सोना आ गया। यह एक उदाहरण है, सामान तो इससे अधिक आता-जाता है। इन श्रमिक यात्रियों से इस तरह का सामान ‘कबूतरबाजों’ के एजेन्ट हवाई अड्डे पर ही या फिर उनके घरों पर जाकर ले लेते हैं। इसी तरह नकद रूपया भी आता है। साथ ही यह श्रमिक इन्हीं कबूतरबाजों से जुड़े व्यापारियों/धनिकों को अपनी कमाई के बैंक ड्राफ्ट  इन्हीं लोगों के नाम से भेजते हैं। जिसके बदले ये लोग उन श्रमिकों के घरों पर नकद पैसा पहुंचा देते हैं। गो कि कालेधन को सफेद करने का धंधा बड़े ही शातिराना ढंग से चलाया जा रहा है। यहां याद दिलाते चलें कि अभी अधिक दिन नहीं बीते जब सोने के साथ कानपुर के एक व्यक्ति को लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था, जो काफी समय से सोना लाने का कैरियर था।
    यह जांच का मामला है। यदि इसकी जांच ईमानदारी से हो जाए तो कुछ खास बैंक खातों का ही खुलासा नहीं होगा बल्कि और बहुत कुछ नाजायज कारनामें सामने आएंगे। क्या पुलिस, राजस्व, कस्टम और आयकर विभाग कोई कदम उठाएगा?

अखबारनवीसी में हैं बड़े खतरे

झूठ के ठीहे पर सच को ठोंक पीटकर अपने माफिक गढ़ लेने की कला का इधर बड़ी तेजी से विकास हुआ है। इसी कला की काॅरपोरेट दुकानदारी का बड़ा और लुभावना नाम मीडिया है। इस एक शब्द को परिभाषित करने, परिमार्जित करने और प्रचारित करने के लिए जो हथकंडे अपनाए गए या अपनाए जा रहे हैं, उसे किसी भी नजरिये से ठीक नहीं कहा जा सकता। उससे समाज का भला भी नहीं होगा। बगैर पूरी पड़ताल किये, आधे-अधूरे सच के साथ बात कहने की महारत हासिल पत्रकारों की नुची-खुची और बदरंग जींस वाली नई कौम खुद भी गुमराह हैं और समाज को भी बदचलनी के रास्ते पर धकेलने को बजिद है। अखबारों में पिछले दिनों एक खबर छपी थी, ‘एक विदेशी महिला उप्र के मुख्यमंत्री से जनता दरबार में मिलने आई। उसके पास सूबे के रिक्शेवालों की गरीबी दूर करने व उनके हालातों में बेहतरीन बदलाव लाने की एक योजना भी थीं।’ इसी विदेशी युवती के बहाने उत्साहित एक चैनल ने रिक्शेवालों की तस्वीरें दिखाते हुए उनकी गरीबी, बदहाली और मेहनत की चीख बुलंद करने की कोशिश की। वे भूल गये कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं।
    सूबे भर के हालात भले ही एक जैसे न हों, न ही पैसों की रेल-पेल में बराबरी हो, लेकिन सभी शहरों, कस्बों के रेलवे स्टेशनों/बस स्टेशनों के बाहर खड़े रिक्शे/आॅटो/टैम्पो का आचरण एक जैसा देखने को मिलेगा। राजधानी लखनऊ के रिक्शेवाले आमतौर पर एक दिन में आठ सौ से हजार रूपया कमा रहे हैं। जो रिक्शेवाले स्कूल जाने वाले बच्चों को ढो रहे हैं, उनकी आमदनी 25-30 हजार प्रतिमाह बैठ रही है। क्योंकि वे स्कूल के बाद सवारियों के अलावा सामान ढोने का काम भी करते हैं। इसी तरह सामान ढोने वाले ट्राॅली चालकों की आमदनी भी तीस-चालीस हजार रूपए प्रतिमाह है। उसके अलावा इनमें तमाम रिक्शाचालक रिक्शा मालिकों को किराया तक नहीं अदा करते। इनकी जेबों में मोबाइल, घरों में टी.वी., फ्रिज जैसी लग्जरी के साथ महंगे शैम्पू, ब्रांडेड कपड़े/ज्वैलरी के अलावा ब्रांडेड खाद्य सामग्री तक मिल जायेगी। बेशक इसे उनकी बेहद मेहनत का फल मानने से इन्कार नहीं किया जा सकता। मेरे निजी दो अनुभव हैं। सूबे का अति पिछड़ा इलाका सोनभद्र, इसके मुख्यालय राबटर््सगंज सेमिनार, पत्रकार सम्मेलन के चलते दो-तीन बार जाना हुआ। लखनऊ से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस राबर्ट्सगंज आधी रात या अलसुबह में पहंचती हैं मुझे लेने मित्रों/शुभचिंतकों के वाहन समय से पहले पहुंच जाते हैं। बावजूद इसके पत्रकार आॅखंे/कान और दिमाग अपने पेशेगत आदत से देखते-सुनते हैं। स्टेशन से एक-डेढ़ किलोमीटर जाने का किराया एक दम्पत्ति से पचास रूपया तय हुआ। इसी तरह लखनऊ में ‘प्रियंका’ कार्यालय हुसैनगंज से चारबाग स्टेशन तक जाने का किराया रिक्शेवाले ने बीस रूपया मांगी। वहां जाकर तीस रूपए पर अड़ गया। यह बानगी उनकी कमाई का अन्दाज बताती है। रह गया खर्च तो दोनों जगहों पर आटे और पकी हुई रोटी एक है। यहां एक बात कहना नहीं भूलंगा कि डाॅ0 राम मनोहर लोहिया ने कभी किसी प्रसंग पर कहा था, ‘आदमी को बैठाकर आदमी रिक्शा खींचे, बेहद शर्मनाक है।’ वे अपने जीवन में कभी रिक्शे पर नहीं बैठे, होना तो यह चाहिए हम उन्हें इससे निजात दिलाने और उससे अच्छा रोजगार दिलाने की किसी योजना पर काम करते, सुझाव मांगते, उसे दिखाते लेकिन समाचार चैनलों पर खबर कम मनोरंजन के नाम पर फूहड़ तमाशे और अश्लील विज्ञापनों की भरमार है। और जब प्रेस कौंसिल के अध्यक्ष इसके सुधार के लिए कोई टिप्पणी करते हैं, तो टुच्ची सोंच भड़क कर अपनी ‘भड़ास’ निकालने की हिमाकत कर बैठती हैं। उन्हें यह भी इल्म नहीं कि जस्टिस काटजू होने के लिए मीडिया की मोहताजगी की आवश्यकता नहीं होती।
    ‘सत्यमेव जयते’ का नारा लगाने में और आमिर खान की तरह कन्याभू्रण हत्या जैसे अहम् मामले को राजस्थान के दो पत्रकारों मनीष-मीना की मेहनत को छोटे पर्दे के जरिए उठाने में बड़ा फर्क है। पत्रकारिता बड़े जोखिम का काम है। खासकर रिपोर्टिंग में आने वाली तकलीफों का बयान तक नहीं किया जा सकता। दंगा, युद्ध, नक्सल/माओवादी या स्टिंग आॅपरेशन के समाचार कवरेज में जान हथेली पर रखकर काम करना पड़ता है। पुलिस, सियासतदानों और नौकरशाहों के गड़बड़झालों को उजागर करने में अपहरण से लेकर हत्या तक का शिकार होना पड़ता है। मैं स्वयं कई बार इन खतरों से दो-चार हो चुका हूं। छोटे-मझोले कहे जाने वाले अखबारों में छपता हैं कि कृषि क्षेत्र का 32हजार करोड़ रूपए का कर्ज बैंक के जरिए महानगरों में बांटा जा रहा है और उप्र, बिहार, झारखण्ड, राजस्थान, मप्र. छत्तीसगढ़ जैसे पिछड़े राज्यों के किसानों को बेहद कम ऋण बैंक दे रहे हैं। कर्ज न चुका पाने पर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें भी छपती हैं। बड़े लोग जो किसानांे के हिस्सों को आसानी से पचा जाते हैं। उनकी आत्महत्या की खबर कभी सुर्खियों में नहीं होती? ऐसी खबरें लिखने/कवर करने के खामियाजे में अखबर के विज्ञापन तो बंद होते ही हैं और बोनस में हवालात, मुकदमें, मारपीट तक मिलते हैं।
    हम बड़े गर्व से कहते हैं, प्रेस लोकतंत्र का चैथा खंभा है, लेकिन हकीकत क्या हैं? पिछले साल दुनियाभर में 70 पत्रकारों की हत्या कर दी गई और सात सौ को जेल जाना पड़ा। घायलों और मुकदमों में फंसे पत्रकारों की सही गिनती कौन करेगा? इस जोखिम को उठाने से काॅरपोरेट पत्रकारों की नई कौम पूरी तरह परहेज करते हुए पांच सितारा सरकारी सुख भोगने में विश्वास रखेगी तो समाज का भला कैसे होगा? सच की हिफाजत कौन करेगा? ‘राम का नाम सत्य’ है सिर्फ भीड़ का जयकारा भर नहीं है। भारतीय जीवन की रग-रग में धड़कता विश्वास है। इसी विश्वास में दरार डालने के षड़यंत्र में लगे लोगों से हमें सावद्दान रहकर अपनी भूमिका निभानी होगी और सच का हलफनामा दाखिल करते रहना होगा।

मुंबई टू लखनऊ... रेल में आतंक!

मुंबई/लखनऊ। रेल के साधारण डिब्बे में यात्रा करना इन दिनों बेहद कष्टदायक हो रहा है। देश भर के स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां हो रही हैं। इसी के चलते लोग बाग सपरिवार घूमने से लेकर नाना-नानी, दादा-दादी के पास दूर दराज जाने के लिए रेल की सवारी को मोहताज हैं। इस मोहताजी का फायदा पुलिस, टिकट कलेक्टर, दलाल, अपराधी, कुली, वेण्डर और भिखारी तक उठा रहे हैं। इससे अलग मौत का खौफ अलग सताता है। पिछले दिनों मुंबई की लोकल ट्रेन से हुए हादसे में चार लोग मारे गये और 17 घायल हुए थे। खबरों के मुताबिक पिछले दस सालों में मुंबई के आसपास हुई रेल दुर्घटनाओं में 40 हजार लोग मारे गये, जबकि इसी मुंबई में आतंकवादी हमलों में पिछले 20 सालों में 1900 लोग मारे गये। ऐसे हालातों में आदमी रेलयात्रा करने से पहले सौ बार सोंचे?
    पुलिस के जवान साधारण डिब्बे में यात्रा करने वालों पर बेवजह डंडे बरसाकर उनमें खौफ पैदा करके उनसे नाजायज उगाही करने में लगे हंै। मुंबई से लखनऊ, गोरखपुर या लखनऊ से मुंबई जाने वाले यात्रियों की भीड़ हर साल अप्रैल-जुलाई में बढ़ जाती है। इसी भीड़ को पुलिस वाले बेतहाशा पीटते हुए शिवाजी टर्मिनल व चारबाग स्टेशनों पर देखे जा सकते हैं। इसके पीछे सीट बेचने का धंधा बताया जाता है। एक सीट की कीमत टिकट के अलावा पांच सौ रूपए तक है यानी कुल एक हजार रूपए में जो सीट मिलती है वह भी जानवरों के बाड़े में एक खूंटे से भी कम होती है। सीट बेचने के इस धंधे में पुलिस, टीसी, कुली का त्रिगुट चांदी काट रहा है।
    साधारण डिब्बों के यात्रियों को पूरे सफर के दौरान हिजड़ों, भिखारियों, वेन्डरों की दादागीरी झेलनी पड़ती है। इससे भी आगे महिला यात्रियों की दुर्गति होती है। वे शौचालय तक नहीं जा पाती। भीड़-भाड़ में किसी तरह जगह बनाकर शौचालय तक पहुंचती हैं, तो वहां यही भिखारी/वेण्डर शोहदों की तरह खड़े इनकी आबरू बिगाड़ने के लिए पूरी ढिठाई से मौजूद रहते हैं।
    पिछले साल त्रिचूर (केरल) में चलती ट्रेन की सूनसान महिला बोगी में सौम्या नाम की 23 साल की लड़की के साथ भिखारी गोविंदाचामी ने बलात्कार की नीयत से हमला किया। लड़की के विरोध करने पर उसे ट्रेन से बाहर धकेल दिया। इसके बाद घायल लड़की को सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में वहां की एक त्वरित अदालत ने भिखारी गोविंदाचामी को मौत की सजा सुनाई। इस प्रकरण में सबसे दुखद और आश्चर्यजनक यह है कि उस भिखारी का मुकदमा वहां के नामी वकील बीए अलूर ने लड़ा था। बाद में इसी वकील ने बताया कि भिखारी गोविंदाचामी व उसके कई साथी मुंबई अंडरवल्र्ड से जुड़े हैं व इन्हीं लोगों ने उसकी फीस चुकाई थी।
    रेलयात्रा के दौरान हादसों की कमी नहीं है। खाने-पीने का सामान हो या समाचार-पत्र सभी के दाम यात्रियों से तय कीमतों से अधिक वसूले जाते हैं। रद्दी खाना, बेस्वाद चाय भी महंगे दामों में जबरिया बेचे जाते हैं। इसी तरह सार्वजनिक क्षेत्र में धूम्रपान निषेध को लेकर जहां पुलिस खासी कमाई करती हैं, वहीं सिगरेट-बीड़ी पीने वाले भी नए-नए तरीके ईजाद करते हैं। पिछले दिनों मुंबई से आनेवाली पुष्पक ट्रेन से लखनऊ आये एक नौजवान दिनेश यादव ने बड़ा ही रोचक प्रसंग सुनाया। दिनेश को लखनऊ आना बेहद जरूरी था आरक्षण किसी भी श्रेणी में मिला नहीं, उसने जनरल बोगी में किसी तरह एक सीट खरीदी और यात्रा की। गनीमत थी कि सीट खिड़की की पास थी सो तमाम परेशानियों के साथ आक्सीजन की उपलब्धता पूरी यात्रा भर बनी रही। सामने की सीट पर आजमगढ़ निवासी बलईदीन यात्रा कर रहे थे। वे हर घंटे दो घंटे बाद एक बीड़ी सुलगा लेते। बीड़ी का धुआं दिनेश के लिए बेहद तकलीफदेह था। नासिक तक आते-आते उसका दम घुटने लगा। दिनेश ने बलईदीन से उसके बीड़ी पीने से होने वाली तकलीफ का हवाला देते हुए बाहर जाकर बीड़ी पीने का अनुरोध किया। बलईदीन ने झट से जवाब दिया, ‘बाबूजी अब आपका बीड़ी क्यार धुआं न लागी।’ इसके बाद उसने अपने थैले से अलम्युनियम का एक लोटा निकाला और बीड़ी सुलगाकर घुआं उसी लोटे में उगल दिया और लोटा खिड़की पर लगा दिया। यह काम वह बीड़ी के हर कश के साथ पूरे सफर में करता रहा। दिनेश की परेशानी घटने के साथ ही उसके इस कारनामें पर आश्चर्य के साथ अजीब सा मजा भी आया। क्योंकि डिब्बे का वातावरण तो ठीक रहा ही, साथ ही हवा के तेज बहाव के चलते आक्सीजन पर भी कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा और अनपढ बलईदीन की खोज के क्या कहने। मुंबई से लखनऊ या लखनऊ से मंुबई आने-जाने वाली पुष्पक ट्रेन में सफर के दौरान आम यात्री कतई सुरक्षित नहीं है। दहशत में यात्रा करने वालों को कौन बचाएगा? सुरक्षित यात्रा का दावा करने वाली रेलवे या भारतीय पुलिस? या फिर यात्री स्वयं? है कोई सरकार या सरकारी आदमी या जनता का हमदर्द आदमी?

Monday, April 2, 2012

कहानी : बर्फ की सिल

मेरे बगल मंे लेटी हुई औरत के बदन पर तार भी नहीं था उसके जिस्म की गर्माहट में झुलसते हुए तमाम वक्त मेरे हाथों से फिसल चुका था, आज उसका वही बदन किसी बर्फ की सिल की तरह ठंडा लग रहा था। एहसास हो रहा था, मेरे बगल में लेटी हुई ताजा हाड़-मांस की औरत नहीं बल्कि फ्रिज में जमी बर्फ पसरी पड़ी हो। मैंने कई बार प्रयत्न किया, छू कर भी देखा मगर मुझे हर बार ठंडक का आभास मिला। शरीर में कंपकपी छाने लगी।
    यह मेरे लिए असहनीय था, मैं जब कभी ऐसे रास्ते से गुजरता तो लगता कि मैंने ईश्वर के विधान में दखल दे डाला है। शायद! सरल को यह एहसास मुझसे पहले से ही था। सरल का स्वभाव बेहद सरल था। सरल में दुनियां भर की खूबियों के बावजूद, ठंडेपन की एक चादर उसके बदन पर लिपटी रहती। मुझमें इतनी ताकत कभी पैदा न हो सकी कि उस ठंड़ी चादर के नीचे की गर्माहट का एहसास कर सकूं। मुझे यह कहने में कतई हिंचक नहीं कि शायद उतने समय के लिए मुझमंे नपुंसकता समा जाती रही है।
    सरल को लेकर जीवन की तमाम मुश्किलों का सफर आसानी से तय किया था। उसकी प्रेरणां से मोहब्बत और इंसनियत की जागीर का अकेला मालिक होने का दावा कर सका। सरल ने ही तो जीने के नये रास्ते की खोज में मेरा साथ दिया। सरल ने ही तो भूखे पेट को सिर्फ दो आंसुओं से भर लेने में मदद की। सरल ने ही तो निराशा को अपने बदन की गर्माहट से जलाकर भस्म कर दिया। फिर....... फिर आज उसके बदन की गर्माहट-मौन क्यों हैं?
    क्या हुआ है मुझे कि मैं उसके बगल मंे लेटा हुआ भी उसे बर्फ की गोद से नहीं निकाल पा रहा हूं? क्यों ऐसा होता है? क्या मैं उसके अहम् को कहीं कुचल तो नहीं रहा हूं? मेरे सामने सिर्फ सवालों की कतार है, जवाब का एक जुम्ला भी नहीं।
    इन सवालों की कतार से परे मुझे अपने जीवन के पिछले क्षणों के दृश्य दिखते है। मैं और सरल, सरल और मैं! कहीं कोई ठंडापन नहीं, कोई रीतापन नहीं। जोश और उमंग के समुद्र में तैरते हुए सरल और मैं। अचानक मेरा हाथ सरल के बदन से टकरा जाता है और विचारों की दुनिया से निकलकर यथार्थ की चिकनी और सपाट सड़क पर आ खड़ा होता हूं।
    ‘सरल...सरल.....। कोई उत्तर नहीं, सिर्फ ठंडी सांसे। अभी कल की ही तो बात है, गांव से पिता जी और भइया आये थे। सरल ने उन्हें आभास तक नहीं होने दिया कि वे अपने घर में नहीं हैं। सरल ने ही सारी मेहमाननवाजी पर कब्जा कर लिया था। पिता जी और भाइया बड़े ही खुश थे। जाने से पहले भइया ने मुझसे कहा था, ‘राम मैंने तुम्हें खत भी लिखा था कि खेतों ने इस बार हमारा साथ नहीं दिया हैं, हमें दस हजार रूपयों की जरूरत हैं, मगर तुमने कोई जवाब ही नहीं दिया।’
    ‘भइया मुझे तो तुम्हारा कोई खत नहीं मिला। बहरहाल मैं अभी देता हूँ।’
    वादा करके अंदर कमरे में गया,  अल्मारी खोल कर पैसे निकाले, और जैसे ही बाहर जाने के लिया घूमा, सरल सामने खड़ी थी। उसने एक नजर उन नीले नोटों पर डाली और दूसरी मुझ पर, फिर घूमकर चली गयी। उसकी खामोश निगाह ने क्या कहा? मैं न जान सका। मैंने बाहर आकर अपने बड़े भाई को रूपये दिये। उनको विदा करने की गरज से कोठी के गेट तक आया और उनके जाने के बाद भी लान में ही बैठा रह गया। दिल्ली की खुशनुमा शाम, माहौल में गर्माहट जरूर पैदा कर रही थी, मगर नागवार नहीं गुजर रहा था। शाम को और हसीन बनाने के इरादे से सरल को आवाज दी, मगर कोई उत्तर नहीं।
    मैं समझ गया कि खामोशी अब रंग लायेगी। मैं खुद ही अंदर गया। सरल रसोई में नौकर को कुछ समझा रही थी, मेरी मौजूदगी का एहसास होते ही, खामोशी ने उसका दामन थाम लिया। मैं तो यही कहुंगा। क्योंकि सरल खमोशी का दामन नहीं थाम सकती, इतना मैं अच्छी तरह जानता हूं। उसमें चंचलता कूट-कूट कर भरी है। जब चंचल हो जाती है तो किसी शरीर बच्ची की तरह और जब चंचलता ठहर जाती है तो उसका नयारूप एक खामोश बुत की तरह होता है। वो खामोश बुत मुझे बेचैन कर देता है। मुझे अच्छी तरह याद है, जब पहली बार यह खामोश बुत हम दोनों के बीच आया था। उस समय मैं दिल्ली की सड़कों पर अपनी मंजिल की तलाश में भटक रहा था। भटकाव में मेरे अपनों ने और भी भटका दिया। निराशा और भूख ने सरल के बदन से जेवरों को उतार लिया। जेवर जो औरत को पति के बाद सबसे प्यारे होते हैं। वही जेवर सरल से जुदा हो गये, मगर सरल ने उफ तक न की। फिर वक्त कब सरक गया, पता ही नहीं चला।
    दिल्ली जैसे शहर की भीड़ में अपनी पहचान बनाना बड़ा मुश्किल था, फिर भी सरल के साथ ने मुझे दिल्ली शहर का भारी-भरकम ‘साईन बोर्ड’ बना दिया। ठीक उसी तरह जैसे रेलवे स्टेशन पर ‘पीला बोर्ड’ उस स्टेशन और शहर की पहचान कराता है। दिल्ली शहर की ऊंची सोसाइटी में ‘राम’ का नाम लेने और याद रखने वालों की संख्या काफी लम्बी हो गई। तब आया एक नया मोड़, जो पिछले छूटे हुए मोड़ों के पास निकलता था। वहां मेरे परिवार के लोग हाथ फैलाये खड़े थे। मेरे अपने खून के रिश्ते भीख मांगते हुए सड़क पर खड़े हों, यह मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ और मैंने बिना सरल की राय के उन फैले हाथों को बन्द मुट्ठी में बदल डाला। बस उसी दिन से मेरे और सरल के बीच वह खामोश बुत आ गया। सरल ने कभी शिकायत नहीं की। कभी कुछ मांगा नहीं। मांगा तो सिर्फ अपने खाये हुए, बिगड़े हुए जेवर। जो मैं दे न सका। ऐसा नहीं कि मैं दे नहीं सकता, मगर व्यापारी होने के नाते बैंक के लाकर का खर्च और पूंजी की हत्या बर्दाश्त नहीं होती। जी कड़ा करके जैसे-तैसे एक बार पूंजी की हत्या भी कर डाली मगर ईश्वर शायद मेरी सरल को जेवरों से जगमगाता नहीं  देखना चाहता था या फिर सरल का जेवरों के प्रति अटूट मोह उसे उससे दूर ले जाना चाहता था। जो भी हो, व्यापार में घाटा उठाना पड़ा और कर्जदारों ने कोठी के गेट पर खड़े हो लाल-पीली आंखे दिखानी शुरू की, तब एक बार पुनः सरल के जेवरों के बाक्स ने ‘शाख’ बचाई। वहीं जेवरों का बाक्स मैं न भर सका, लोगों की झोलियां भरने की आदत भी न छुडा सका। नतीजा वो खामोश बुत साये की तरह मेरे साथ लग गया। सरल मंे ठंडापन बढ़ता गया और मैं अपने दंभ में ठंडेपन को रौंदता गया और आगे बढ़ता गया।
    आज भइया को गांव गये दूसरा दिन है, मगर सरल ने मुंह नहीं खोला। रात बिस्तर पर निर्जीव सी पड़ी रही। बर्फ भी गर्मी पा कर पिघलने लगती है, मगर सरल शायद बर्फ से भी अधिक ठंडी हो जाती है, इन क्षणों में.... उफ! क्यों ऐसा होता है?