Sunday, November 6, 2011

कवि कोविद क्लब के जन्म-दाता की आरती

श्री दुलारे लाल भार्गव
की कतिपय कविताएंः समयानुसार
मैं तो आरती उतारूं श्री दुलारे लाल की।
श्री दुलारे लाल की, श्री दुलारे लाल की।।
        मै तो.........................
सुकवि दुलारे लाल की, ब्रजभाषा प्रतिपाल की;
जिनकी दोहावली बनी है बिंदी हिन्दी भाल की।
श्री दुलारे लाल की, श्री दुलारे लाल की।।
        मै तो...........................
हिंदी कवियों के निर्माता, हिंदी के गौरव विख्याता;
हिंदी भाषा के संरक्षक कुंजी कोष विशाल की।
श्री दुलारे लाल की, श्री दुलारे लाल की।।
        मै तो...........................
‘कवि-कोविद-क्लब‘ जीवनदाता, छन्द अलंकारों के ज्ञाता
सत्य धर्म के परम पुजारी, सज्जनता जय-माल की।
श्री दुलारे लाल की, श्री दुलारे लाल की।।
        मै तो...........................
संत संग संतो की चर्चा, ध्यान आचरण ईश्वर अर्चा;
कविता की अविरल सुर सुरिता भक्ति सुरभि सुरमाल की ।
श्री दुलारे लाल की, श्री दुलारे लाल की।
मैं तो आरती उतारूं श्री दुलारे लाल की।।
लखनपुरी के लाड़ले दुलारे लाल की।।
भव्य अवध की वन स्थली ता में त्वं अभिराम।
शुद्ध भारती परिग्रही शत-शत तुम्हें प्रणाम।।
--गिरिजा देवी ‘निर्लिप्त‘-- 

दुलारे दोहावली एक परिचय

लोकनाथ द्विवेदी ‘सिलाकारी’
कविवर पं0 दुलारे लाल जी भार्गव की इस श्रेष्ठ रचना ‘‘दुलारे दोहावली’’ में सब मिलाकर दो सौ आठ दोहे है- (1) गणेश प्रार्थना (2) राधा कृष्ण विनय (3) रमापति विनय (4) मातृ-भूमि वन्दना (5) कवि धर्म (6) वीर रस के लिए कवि प्रार्थना (7) कला और (8) सरस्वती वन्दना। इसके बाद मुख्य ग्रंथ प्रारंभ होता है। इन दोहा रत्नों को कवि ने यत्र-तत्र बिखेर कर रखा है।
    दुलारे दोहावली जिस रचना प्रणाली पर लिखी गई है, उनके अनुसार यह साहित्य शस्त्र की दृष्टि से एक ‘‘कोण’’ है, जिसमें 208 दोहे रत्न यत्र-तत्र अपने ही आप में पूर्ण रहकर अपनी कमनीय कांति प्रदर्शित कर रहे है। साहित्य - शस्त्र में विवेचकों ने एैसे ‘‘पद्म रत्नो’’ को ‘‘ मुक्तक‘‘ कहा है। पत्रात्मक काव्य के प्रधानतया दो भेद हंै। (1) प्रबन्ध-काव्य (2) मुक्तक-काव्य। प्रबंध-काव्य में कवि एक विस्तृत कथानक का आश्रय लेकर काव्य-रचना करने के लिए एक विशाल क्षेत्र चुन लेता है। उसे काव्य को एक विस्तृत क्षेत्र में यथास्थान भर देने की पूर्ण स्वतंत्रता रहती है। उसका काम अमिधा से निकल जाता है, और कथानक की रोचकता के कारण उसमें मनोरमता रहती है। मुक्तक कार का क्षेत्र बहुत ही सर्किण रहता है, उसी में उसको अपना संपूर्ण कथानक ध्वनि से गंभीर अर्थ -पूर्ण शब्दों में, झलकाना पड़ता है। जहां प्रबंध-काव्य में छंद श्रंृखला संबद्ध रहने के कारण आगे-पीछे के पद्यों का सहारा लेकर अपनी रचना कर सकते है, वहाँ मुक्तक-छंद को स्वंतत्र रूप से एकाकी रहकर अपना गौरवपूर्ण प्रबन्ध के सामने स्थापित करना पड़ता है। इसीलिए खंड काव्य, महाकाव्य आदि लिखने की अपेक्षा मुक्तक लिखना महत्वपूर्ण है।
    यह सत्य है कि मुक्तक की रचना काव्य-कला कुशलता का चरम आर्दश है। एक पूरे प्रबंध(ग्रंथ) में कवि को विस्तृत कथानक का आश्रय लेकर रस स्थापना का जो कार्य करना पड़ता है, वही कार्य एक छोटे से मुक्तक में कर दिखाना विलक्ष्य काव्य रचना सामथ्र्य की अपेक्षा रखता है। कथानक का विस्तृत वर्णन न करके अर्थात् उसका आश्रय न लेकर एक छोटे से छंद में इतना रस भर देना कि अगली-पिछली कथा का आश्रय लिए बिना ही उसके आस्वादन से तृप्त हो जाय, सचमुच में आसाधरण प्रतिभा का काम है। एक ही स्वतंत्र पद्य में विभाव, अनुभव और संचारी भावों से परि-पूर्ण रस का सागर लहराना, एक सम्पूर्ण आख्यायिका को थोड़े से ध्वन्यात्मक शब्दों में भर दिखाना, कथन-शैली में एक निराला बाँकपन एक निराला चमत्कार पैदा करना, उपमान उपमेयों द्वारा समान दृश्य दिखलाकर भावसाधम्र्य अथवा भाव-वैधम्र्य के आलंकारिक वेश को सजाना और सबके ऊपर दो देश-काल-पात्र के अनुकूल, स्वाभाविक प्रवाहमयी, अलंकारिक और मुहावरेदार, अर्थमयी, नपीतुली, भावानुकुल प्रांजल भाषा का सहज-सुकुमार प्रयोग करना सचमुच भारी क्षमता का काम है। मुक्तक की रचना प्रधानतया व्यंग-प्रधान उत्तम-काव्य में होती है। मानव स्वभाव का सूक्ष्मातिसूक्ष्म विश्लेषण करना और प्रकृति पर्यवेक्षण एवं प्रकृति की अनुभूति के साथ गहन से गहन निगूढ़ रहस्यों का उद्घाटन करना मुक्तकों की रचना का आर्दश होता है। पं0 पद्मसिंह शर्मा ने ठीक ही लिखा है-
‘‘मुक्तक की रचना कविता शक्ति की पराकाष्ठा है। महाकाव्य, खंड काव्य या आख्यायिका आदि में यदि कथानक का क्रम अच्छी तरह बैठ गया, तो बात निभ जाती है। कथानक की मनोहरता पाठक का ध्यान कविता के गुण दोष पर नहीं पड़ने देती है। कथानक कथा-काव्य में हजार में दस-बीस पात्र भी मार्के के निकल आए, तो बहुत है। कथानक की सुन्दर सघटना, वर्णनशैली की मनोहरता और सरलता आदि के कारण कुल मिलाकर काव्य के अच्छेपन का प्रमाणपत्र मिल जाता है। परंतु मुक्तक काव्य की रचना में कवि को गागर में सागर भरना पड़ता है। एक ही पात्र में अनेेक भावों का समावेश और रस का सानिध्य सन्निवेश करके लोकोत्तर चमत्कार प्रकट करना पड़ता है ...... इसके लिए कवि का सिद्ध सारस्वतीक और वश्यवाक् होना आवश्यक है। मुक्तक की रचना में कवि को रस की अक्षुण्णता पर पूरा ध्यान रखना पड़ता है, और वही कविता का प्राण है।
(सतसई संजीन भाष्य भू0भा0) 
यद्यपि यर्थाथ में रसमय काव्य ही काव्य है, पर कुछ ऐसे काव्य भी लिखे जाते है, जो नीति एवं धर्म आदि के उपदेश को प्रधानतयः प्रतिपादित करने वाले होते है। इनमें वसुधा रस का अभाव रहता है। सुभाषित मात्र इनमें रहता है, जिसमें केवल वास्वैदरध्य का चमत्कार होता है। मुक्तक भी इस पर बहुतायत से लिखे जाते है। ऐसे सूचित प्रधान मुक्तकों की रचना नीति और धर्म आदि के उपदेश देने के उददेश्य से की जाती है। इनमें भी कथन शैली का बाॅझ-पन और शब्द-चमत्कार का समावेश होना आवश्यक होता है, क्यांेकि इनके बिना सुचि प्रदान उषम मुक्तक नही रखें जा सकते। रस को छोड़कर अन्य काव्याँको का समुचित समावेश इनमें अत्यन्त संक्षेप में करना पड़ता है।
    काव्य की अभिव्यत्ति सर्वोत्कृष्टतया व्यंग में होती है, इसलिए अनेक साहित्य रीति ग्रंथकार महापति विवेवकों ने व्यंग प्रधान काव्य को श्रेष्ठता दी है। बहुत से आचार्य और आगे बढ़ गए है, इसकी अभिव्यत्ति के लिए भी सबल होने के कारण ध्वनिमय व्यंग को काव्य की आत्मा घोषित किया है। इस प्रकार की रस-ध्वनि-पूर्ण काव्य रचना करने वाले ही महाकवि कहलाते है। यह व्यंग में ध्वनि से उसी प्रकार झलकता है, जिस प्रकार अंगना का लावण्य उसके शरीर से। धुरंधर काव्य मर्मज्ञ आनंदबर्द्धनाचार्य लिखते है--
    प्रतीयमान पुनरन्वदेव,
धरूत्वाषित वाणीषुँ महाकवीनाम्;
    यतत्प्रसिद्धवयवातिरिक्त,
विभाति लावण्यभिवांगनामु।।

(ध्वन्यालोक)
‘‘महाकवियों की वाणी में काव्य अर्थ एक ऐसी चमत्कार वस्तु है, जो अंगना के अंग मे हस्तपादादि प्रसिद्ध अवयवों के अतिरिक्त लावण्य की तरह चमकती है।’’
दुलारे-दोहावली के मुक्तक
इस प्रकार के मुक्तक और वे भी रस ध्वनि और भावानुगामिनि उत्कृष्ट काव्य-भाषा से युक्त, दुलारे-दोहावली में, यत्र-तत्र बिखरे हुए देख पड़ते है। यद्यपि ऐसा जान पड़ता है कि दोहावली में आदि से अंत तक कोई क्रम नही है, क्योंकि प्रत्येक पद्य मुक्तक होने से स्वतंत्र है, फिर भी विषय विचार की दृष्टि से दुलारे दोहावली में क्रम है, जो ध्यान से देखने पर मालूम हो जायगा। दोहावली के ये दोहे भाषा और भाव की दृष्टि से परमोत्कृष्ट हुए है। ‘सूक्ति’ के दोहे भी बड़े चुटीले और अनूठे काव्य के उदाहरण है। उनमें भी कथन शैली के तीखेपन के साथ माधुर कसक पूर्ण बांकपन पाया जाता है। इस दोहावली को सूक्ष्म तथा गहन दृष्टि से देखने पर गागर में सागर दिखलाई पड़ने लगता है। इतने विषयों को, इतने थोड़े में, इतने अनूठे ढंग से, सरल काव्य में लिखना और उनमें भी एैसा कुछ लिख जाना, जो बड़े-बडे़ विद्वान व्यक्ति भी न लिख सके थे, सचमुच असाधरण प्रतिभा का काम है। हमारे दोहावलीकार ने ऐसा ही किया है।
गागर मे सागर
इस एक ही छोटे काव्य कोष में इतना भर देना यह सिद्ध करता है कि इसके पूर्व  रचयिता ने बहुत कुछ देखा-भाला है, और उसका हृदय असंख्य अनुभूतियों का आगार बन चुका है। इसमें कवि ने जिस विषय को उठाया है, उसका बड़ा ही सच्चा, अनुभूत, हृदयग्राही और भावभायी चित्र, अत्यंत मनोरम, भावानुगामिनी भाषा में उपस्थित कर दिया है। सजीव कल्पना मूर्तियों द्वारा शाश्वत प्रकृति अंतरग और बहिरंग का रमणीय वर्णन साहित्य शस्त्रानुमोदित उत्कृष्ट कवि कौशल से करने में दुलारे-दोहावलीकार को अभिनंदनीय सफलता मिली है। विशुद्ध भारतीय भावनाओं को मानव प्रकृति को ग्राह, विशद कलात्मक रीति से उपस्थित करने में कवि का कौशल देखते ही बन पड़ता है। इस काव्य-कोष में ऐसे अनमोल मुक्तक रत्न हंै, जिनका मूल्य आंकना बडे़-बड़े जौहरियों का ही काम है। इसमें कवि का प्रकृति-पर्यवेक्षण और विशाल अनुभव स्पष्टतया परिलक्षित होता है।
दोहावली के बहुदर्शिता
स्मरण रहे, केवल पद्य लिखने लगना ही कविता करना नही है। कवि का संसार ज्ञान बड़ा विस्तृत होता है। वह मनुष्य स्वभाव का पारखी होता है। उसकी दृष्टि के सम्मुख प्रकृति का रहस्य खुल जाता है। उसकी कल्पना मत्र्य से स्वर्ग और स्वर्ग से मत्र्य तक अबाध गति से विचरण करती है। दुलारे-दोहावली के प्रणेता को अनेक कलाओं और शास्त्रों की जानकारी हमें आश्चर्यचकित करती है।
    इस दोहावली में व्याघिन का मृग को शेर से मारना और जाल में रखकर ले जाना, चंद्रमा के सम्मुख कमल का संकुचित हो जाना, अडि़यल घोड़े को लगाम खीचतें रहने एवं चाबुक चलाते रहने पर भी एक ही स्थान पर अड़े रहना, चंद्रोदय से कुमुदिनी का विकसित होना, चरसे से पानी का रूक रूककर जल देना, झरने का अविश्रांत प्रपात, पराजित नृपति का भागना और दुर्ग में पनाह लेना, आकाश से तारों का टूट कर गिरना और अमंगल की सूचना देना, बंशी डालकर मछली को फंसाना, कूंची चला कर पट पर चित्र चित्रित करना, चकमक पर लोहे की चोट देकर सूत में आग झाड़ना, बरसते हुए बादल को चीरकर ऊपर चढ़ जाना स्वास्थ्य का सम्पूर्ण सुखों का एकमात्र साधन होना, आत्मज्ञान से ‘‘ सर्व खल्विद ब्रम्ह’’ के भाव की प्राप्ति होने पर शाश्वत आनन्द, चुगल-खोरों की काली करतूत, झंझावात से उपवन का नाश, हवा से तरू का उखड़ जाना, खस की टट्टी से लुओं का शीतल-मंद-सुगध होना, रजनी-गंधा का रजनी में ही सुवास देना, अंबर-बेलि से तरू का शुष्क होना, मटके में मछलियों का कूदना और फंसना अंध-बिंदु के सामने पड़ने पर कोई भी वस्त्र का दिखलाई देना, हीरे की बहुमूल्यता उज्जवलता और कठोरता, बिना तार के तार से समाचारों का चुपचाप जाना और आना, मूर्छित स्वर्ण का कुरंड कण से आबदार बनना, भूकंप सुदृढ़ गढ़ का ढह जाना, आयात पर तट कर लगाकर देश की आर्थिक दशा को सुधारना, ज्वार से सिंधु में बाढ़ आना, शत्रु के प्रबल आक्रमण से भय- विह्वल हो नारियों का व्रत-रक्षणार्थ जौहर करना, छली ठगों का मूचर््िछत कर छलना, डाल पर झूला डाल कर पटली पर झूलना, तंत्री का रूधिर राग रागना, आतिशी शीशी का आँच खाकर भी यथापूर्व रहना, कर्ण का दान, भामाशाह त्याग त्रिशंकु की गति, हरिशचन्द्र की सत्यप्रियता, संध्या-समय पथिक का भटियारी के यहां विश्राम, संपूर्ण नगर के दीपकों का बिजली से जल उठना ब्रम्ह होकर अहंकार खो बैठना, आत्मसमर्पण करने वालों का समर्पण केतु दिखलाना, जल अति का घूम-घूमकर चपलता से एक ही ओर तैरना आदि-आदि अनेक वर्णन हैं, जिनसे कवि के व्यापक ज्ञान और पाँडित्य का परिचय प्राप्त होता है।
दोहावली में काव्यांग
दुलारे दोहावली में अनेक काव्यांगांे के बहुत ही आकृष्ट और विशुद्ध उदाहरण पाए जाते है। यहां कुछ का उल्लेख करना अप्रासंगिक न होगा। निम्नलिखित उदाहरणों से कवि का काव्य-रीति का मार्मिक ज्ञाता होना सूचित होता है। निम्नलिखित उद्धरणों में लाक्षणिक पद्धति का मनोमोहक चमत्कार दर्शनीय है--
पर्वानुरागांतगर्त अनुढ़ा की अभिलाषा दशा--
गुरूजन लाज लगाम, सखि सखि हू निदरि।
टरत न प्रिय मुख ठाम, अरत अरीले दृग-तुरग।
कलहांतरिता:
नाह-नेह-नभ तें अली, टारि रोस कौ राहु
प्रिय मुख चंद दिखाई प्रिय, तिय कुमदिनि बिकसाहु।
व्य-संधि:
नख-सिख देस लायौ चढ़न, इत जोबन-नरनाह
पदीन चपलई उत लई, जनु दृग-दुरग पनाह।
विरह-निवेदन
झपकि रही, धीरै चलौ, लेहु दूरि तें प्यार,
पीर-दब्यौ दरके न उर-चंुबन ही के भार।
प्रवत्स्यत्पतिका
तन-उपवन सहिहै कहा, बिछुरन-झंझावत,
उरयौ जात उर-तरू जबै चलिबे ही की बात।।
आगतपतिका:
मुकुता सुख अंसुआ भए, भयौ ताग उर प्यार,
मन-सूई ते गूंथि जनु, देति हार उपहार।
रूपकातिशयोक्ति-अलंकार
खिलैं अनेक सुभग सुमन, सुमन न नेक पत्याय,
अमल कमल ही पै मधुप, फिरि-फिरि फिरि मंडराय।
व्यतिरेक:
दमकति दरपन दरप दरि, दीपशिखा दुति देह,
वह दृढ़ इकदिसि दिपत, यह मृदु दस दिसनि स-नेह।
मैनंे-ऐन तव नैन, सौहें सरसिज-से सुभग,
ए बिकसित दिन-रैन, वे बिकसित बस दिवस हीं।
तेज तुरंग तुरंग तैं, इतौ कि दुसतर माप,
वह मारंै आगै बढ़ै, यह भागै द्रुत आप।
असंगति:
लरै नैंन, पलकें गिरैं, चित तरपैं दिन-रात,
उठैं सूल उर, प्रीति-पुर अजब अनोखी बात।
उत्प्रेक्षा:
कढि़ सरतें द्रुत दै गई, दृगनि देह-दुति चैंध,
बरसत बादर-बीच जनु, गई बीजुरी कांैध।
दोहावली में अलंकार:

दुलारे-दोहावली में वैसे तो अनेक अलंकारों का वर्णन है, और खूब है, परन्तु कविवर दुलारे लाल का पूर्ण कौशल रूपक अलंकार के उत्कृष्ट वर्णनों में परिलक्षित होता है। स्मरण रहे, उपमा की अपेक्षा रूपक अलंकार का निर्वाह कठिन होता है। इसमें भी परंपरित सावयव सम अभेद रूपक लिखना तो पूर्ण कवित्व-सामथ्र्य की अपेक्षा रखता है। प्रस्तुत दोहावली में कविवर न सावयव सम अभेद रूपक अलंकार की पूर्ण छटा अनेक दोहों में बड़े ही कौशल से छहराई है। किसी विष्रय को उठाकर उसके उचित भाव-साधन्र्य का दूसरा सावयव दृश्य उपस्थित कर उनमें आदि से अन्त तक सम अभेद रूपक का निर्वाह कर ले जाना विलक्षण प्रतिभा, प्रबल कल्पना और व्यापक ज्ञान के साथ-साथ सरस अनुभूति का परिचायक है। अब तक रूपकों की अनुपम छटा के लिए बिहारी-सतसई की ही सर्वापेक्षा अधिक प्रसिद्ध और सम्मान है। पर दुलारे-दोहावली के उत्कृष्ट रूपकों की परंपरित सावयव सम अभेद रहने की काव्य चातुरी देखकर अब विवश होकर यही कहना पड़ता है कि उत्कृष्ट रूपकों की दृष्टि से दुलारे-दोहावली के दोहे बिहारी सतसई के दोहो का सफलता से मुकाबला करते है। वैसे दो-चार रूपक यहां देखिये--
हृदय कूप, मन रहंट, स्मृति-माल माल, रस राग,
बिरह बृषभ, बरहा नयन-क्यौं न सिंचै स्मर बाग?
जोबन-बन बिहरत नयन-सर, सों मन-मृग मारि-
बांधति व्याधिनि केसिनि, केसन-पास संवारि।
नाह-नेह-नभ तें अली, टारी रोस कौ राहु-
प्रिय-मुख-चंद दिखाहु प्रिय, तिय-कुमुदिन विकसाहु।
चितन्वकमक पै चोट दै, चितवन-लोह चलाइ-
हित-आगो हिय-सत् मैं, ललना गई लगाई।
रही अछूतोद्वार-नद छुआछूत-तिय डुबि,
सास्रन कौ तिनकौ गहति क्रांति-भंवर सौं ऊबि।
यौरप-दुःशासन निठुर, खींचत लखि निधि चीर-
जन्मभूमि-कृष्ण करी ‘‘मोहन’’ अभय-शरीर।
दंपति-हित-डोरी खरी, परी चपल चित-डार,
चार चखन-पटरी अरी, झांेकनि झूलत मार।
चख-चर चंचल चार मिलि, नवल-बयस-थल आय-
हित झंपान ते चित-पथिक स्मर-गिरि देत चढ़ाय।

भाषा
    दुलारे दोहावली की भाषा प्रौढ़ साहित्यिक ब्रजभाषा है। स्मरण रहे, प्राचीन काल ही से साहित्यिक ब्रजभाषा में अत्यंत प्रचलित फारसी, बुंदेलखंडी, अवधी और संस्कृत के तत्सम शब्दों का थोड़ा-बहुत प्रयोग होता रहा। ब्रजभाषा के किसी भी कवि की भाषा का बारीकी से अध्ययन करने पर उपर्युक्त बात का पता सहज ही चल सकता है। कुछ प्राचीन कवियों ने तो अनुप्रास और यमक के लिए भाषा को इतना तोड़ा-मरोड़ा है कि शब्दों के रूप ही विकृत हो गये हैं। यद्यपि दोहावलीकार ब्रजभाषा के निर्माता सूर, बिहारी, आदि कवीरवरों द्वारा अपनाए गए बुन्देलखंडी, अवधी और फारसी के अत्यन्त प्रचलित शब्दों का बहिष्कार करना अनुचित मानते है, पर उन्होनें प्रायः ब्रजभाषा के विशुद्ध रूप को ही अपनाया है। दूसरी प्रान्तीय हिन्दी-बोलियों अथवा फारसी के शब्दों का आपने इने-गिने दस-पांच स्थलों पर ही, जहां उचित समझा है, प्रयोग किया है। आपने अत्यन्त प्रचलित अंग्रेजी शब्दों का भी दो-चार दोहों में प्रयोग किया है, परन्तु ऐसे स्थलों में प्रस्तुत अंग्रेजी शब्द वे है, जिनके पर्यायवाची शब्द हिन्दी में नहीं मिलते, और जिन्हें आज जनता भली भांति समझती है। जैसे-
शासन कृषि तै दूर, दीन प्रजा-पंछी रहै,
सासक-कृषकन क्रूर, आर्डिनेंस-चंचै रचै।

इसमें आर्डिनेंस का प्रयोग ऐसा ही हुआ है। एक और भी उदाहरण दर्शनीय है, जिसमें प्रचलित अंग्रेजी शब्दों के प्रयोग द्वारा कविवर श्री दुलारे लाल ने ‘‘भाषा-समक‘‘ अलंकार रखा है-
सत इसटिक जग-फील्ड लै जीवन हाकी खेलि,
वा अनंत के गोल मैं, आतम बालहिं मेलि।

दोहावली की भाषा में बोलचाल की स्वाभाविक और जबांदानी का चमत्कार सर्वत्र दर्शनीय है। पद-मैत्री का भी सौष्ठव है। अनुप्रास, श्लेष और यमक का बड़ा ही औचित्यपूर्ण, रसानुकूल, सुन्दर प्रयोग किया गया है। माधुर्य, प्रसाद और ओज की अनेक दोहों में निराली छटा आ गई है। यहाँ स्थानाभाव के कारण भाषा-सौन्दर्य के विषय में अधिक न लिखकर मैं दोहावली के शब्दालंकारो की छटा की कुछ झलक दिखलाता हूं-
अनुप्रास
संतत सहज सुभाव सौं सुजन सबै सनमानि-
सुधा-सरस सींचत स्रवन सनी-स्नेह सुबानि।
कियौ कोप चित-चोप सौं-आई आनन ओप,
भई लोप पै मिलत चख, लियौ हियौ हित छौप।
स्याम-सुरंग-रंग-करन-कर रग-रग रंगत उदोत,
जग-मग जगमग, डग डगमग नहिं होत।
गुंजनिकेतन गंुज-जुत हुतौ कितौ मनरंजन,
तुजं-पुंज सो कुंज लखि क्यों न होय मन रंज।
नंद-नंद सुख-कंद कौ, मंद हंसत मुख-चंद,
नसत दंद-छलछंद-तम जगत जगत-आनन्द।।
यमक
बस न हमारौ, करहु बस, बस न लेहु प्रिय लाज,
बसन देहु, ब्रज मैं हमैं, बसन देहु ब्रजराज।
बार बित्यौ लखि, बार झुकि बार बिरह के बार,
बार-बार सोचति-कितै कीन्हीं बार लबार।
खरी सांकरी हित-गली, बिरह-कांकरी छाइ-
अगम करी तापै अली, लाज-करी बिठराइ।
हृदय-सून तै असत-तम हरौ, करौ जौ स्न-
स्न-भरन के हित झपटि झट अवैगो स्न।।
श्लेष
विषय-बात मन नाव कौं भव-नद देति बहाइ,
पकरू नाव-पतवार दृढ़़,चट लगिहै तट आइ।
मन-कानन मैं धंसि कुटिल, काननचारी नैन-
मारत मति-मृगि मृदुल, पै पोसत मृगपति-मैन।

(लेखक वरिष्ठ साहित्यकार हैं)

श्री दुलारे लाल भार्गव की कतिपय कविताएं:समयानुसार

 (1)
यदि भृगु-कुल को सतत समुन्नत लखना चाहें,
बुद्धि, वीर्य, बल केतु बंधुओं, रखना चाहें,
विद्या, कला प्रचार विभव में भरना चाहें,
कलह द्वेष-तम मिटा मोदमय करना चाहें,
तो नभ-सम अनंत, गिरि-सम अटल प्रेम परस्पर अनुसरें,
तज मन्सर-मद, रख दृढ़ एकला वंशोन्नति साधन करें।
(जनवरी 1919)
(2)

वियोग के आंसू
(Sonnet के ढंग पर एक प्यारे दोस्त की मृत्यु पर लिखित चतुर्दशपदी। हिन्दी में लिखित प्रथम Sonnet)
सिंची सहज स्व-स्नेह सलिल से अधखिली
    कली कलित असमय में ही मुरझा गई।
अमल अमोल, सुडौल रत्न की चमक हो
    गई विलीन कालिमा उस पर आ गई।
क्रीड़ा करते हुए बीच बादलों के
    चारू चंचला क्षणिक छटा दिखला गई।
वारि, बंूद छोटी-सी समय-समुद्र में
    खो अपना आकार सगस्त, समा गई।
कोमल कलरव करने वाले कीर को
    सकल - कठं-स्वर सुधा सुमधुर वृथा गई।
आशा के विस्तीर्ण क्षेत्र पर, था जहां
    जरा उजेला, घोर अंधेरी छा गई।
हां। आते ही याद अतुल सुख की घड़ी
    लग जाती आखों से आंसू की झड़ी।
(एप्रिल 1919)
(3)
सिवा, मधुर मधु, तिय-अधर-माधुरी धन्य।
पै नव-रस साहित्य की यह माधुरी (‘माधुरी’ सोद्देश्य) अनन्य।
बस न हमारो, करहु बस, बस अब राखहु लाज,
बस न देहु, ब्रज मैं हमैं बसन देहु ब्रजराज।
(महाकवि देव के कवित के आधार पर)
(जुलाई 1922)
(4)
सज्जन और दुर्जन
स्वावलंब, समदर्षिता, स्वाभिमान, सम्मान,
सुरूचि, सत्य, सेवा सतत सज्जन की पहचान।
अहम्मन्यता, आंतरिक, अहंकार, अज्ञान,
द्वेष, दंभ, दुर्भति दुर्जन की पहचान।
(जनवरी 1923)
(5)
सिंधु मथै सुर ही लही नैकु जु सतजुग मांहि,
सहज सुलभ सोई सुधा सवै समय सब कांहि।
(सुधा सोद्देश्य)
मुरली, मोहन मुंह लागी, अनुचित-उचित न चेति,
आयु पियत मुख-संसि सुधा, पै औरन जिय लेति।
(अगस्त 1927)
(6)
यौवन-प्याला
(गीत चतुर्दशदी)

था छलक रहा यौवन प्याला, पीना जब मैने शुरू किया,
कुछ होश न था, परवाह न थी, सब भय था मैने भुला दिया।
    गलती करती हूं ध्यान न था;
    बस किसी बात पर कान न था।
सब सखी-सहेली गई हार, शिक्षा उनकी वह व्यर्थ हुई,
उस रात स्वर्ग में नए-नए रचने में खूब समर्थ हुई।
    पर रहें घूट जब दो बाकी,
    जा चुकी कहीं नटखट साकी।
संगी सब चलने वाले थे, था बुझने को तैयार दिया,
सब हाय! हाय!! क्या किया!! सोेंचकर कांप अचानक उठा हिया।
    वह मस्ती मेरी हुई चूर,
    वे स्वर्ग जा पडें़ कहीं दूर।
मैं छुई मुई सी लज्जित थी कहती थी --‘‘ प्यारे प्राण प्रिया’’,
इस रूप ज्योति ने आ चुपके इतने में मुझे उबार लिया।
(फरवरी 1962)
(7)
(भारत माता)
देहु देस- हित झर-सरिस झर-झर जीवन-दान,
चरस-सरिस रूकि-रूकि कहा देत निपट नादान।
(नवम्बर 1933)
(8)
बार-बित्यौ लखि, बार झुकि बाल बिरह के बार-
बार-बार सोचति-‘कितै कीन्हीं बार-लबार।
(जुलाई 1934)

(9)
देव पुरस्कार प्रदान किए जाने के अवसर पर तत्काल लिखित दोहे--
मम कृति दोस भरी खरी, निरी निरस जिय जोई--
है उदारता शबरी, करी पुरस्कृत सोई।
आलोचकों के प्रति
संतत मद हूं ते अधिक पद को मद सरसाइ;
वाहि पाइ बौराइ, पै याहि पाइ बौराइ।

तो भी
जे पद-मद की छाकु छकि बोले अटपट बैन,
सोउ जन कृपा करें, भरें नेह सों नैन।
(फरवरी 1935)
(10)
राष्ट्र भाषा
भाषा-जागृति ते जगत निद्रित राष्ट्र-समाज
सहित-जागृति में बसति भारत-मुकति स्वराज
प्रेम, संगठन,एकता भाषा ही सो होय;
जागृति बिन भाषा-प्रगति करत न जग में कोय।
(1939)
(11)
ज्योति प्रवाह
मोह-रजनि में सजनि, जब तम भय होत उछाह;
मानस में तब कीजिए जगमग जोत-प्रवाह।
(12)
राधा गगनांगन मिलै धरापति सों धाय;
पलटि आपुनो पंथ पुनि धारा ही ह्नै जाय।
(फरवरी 1964)

अखिल भारतीय गीता -धर्म-सम्मेलन

स्वागताध्यक्ष-दुलारे लाल का भाषण
(कुंभ मेला संवत् 1992, को पूज्यपाद ब्रह्मनिष्ठ स्वामी विद्यानंद जी महराज ने अखिल भारतीय गीता-सम्मेलन का श्रीगणेश, पवित्र त्रिवेणी तट पर किया था। इस प्रथम अधिवेशन के सभापति रचनामधन्य डा0 गंगानाथ झा थे। एक दिन प्रातः स्मरणीय महामना मदनमोहन जी मालवीय महाराज ने भी सभापतित्व का शुभासन सुशोभित किया था। स्वागत-भार ‘सुधा’-सम्पादक एवं हिन्दी साहित्य-युग-प्रर्वतक दुलारे लाल भार्गव को सांैपा गया था, उसी पद से उन्होंने जो संक्षिप्त भाषण दिया था, उसे यहां पुनः प्रकाशित कर रहे हैं। अंत में प्रार्थना (गीत) परम पठनीय है।)
    श्री राधा-बाधा हरनि
        नेह अगाधा-साथ
    निहचल नैन-निकुंज में
        नाचै निरंतर-नाथ।
    नंद-नदं सुख कदं कौ
        मंद हंसत मुख-चंद,
    नसत दंद-छलछदं तम
        जगत जगत आंनद।

मान्य सभापति जी, देश के भिन्न कोनों से आए हुए प्रतिनिध जन तथा उपस्थित सज्जन-वृंद।
    आपका हम स्वागत करते हंै। आप ही लोगों का यह सम्मेलन है। आप लोगों ने ही हमें यह कार्य करने का भार दिया है, अतः हमसे जो कुछ करते बन पड़ा है किया है, आप अब उसे संभालिए।
    अब हम सब मिलकर एक बार गीतापति श्री कृष्ण का आवाहन् और स्वागत करें। वह आवें और अपनी गीता के प्रचार का हमें उपाय बतावें।
    हमें तो अब कुछ कहना ही नहीं। आप लोग इस प्रकार कृपा करके जब यहां आ गए है। तब फिर चाहिए ही क्या हमारे ऋषिकल्प महामहोपाध्याय डा0 गंगानाथ जी झा अपनी इस पैसठ वर्ष की वृ़द्धा और रूग्ण अवस्था में भी हम लोगों को ‘उत्साह’ और ‘योग’ देने आए हुए है। आप गीता के सौम्य आदर्श जीवन के जीते-जागते उदाहरण हंै। आपको देखकर हम लोग अपना जीवन बना सकते हंै। आप जैसे सभापति को पाकर यह अखिल भारतीय गीता सम्मेलन अवश्य सफल होगा, और अपने निष्काम प्रचार और लोक संग्रह का कार्य कर सकेगा।
    हमने झा जी के उपदेशों तथा अनेक जीवन के कार्यो से दो प्रधान बातें सीखी है- पहली यह की गीता को कठिन समझ कर व्र्यथ डरना नहीं चाहिए। वह तो भगवान की मुरली  की ध्वनि के समान मधुर और मनोहर है। भगवान ने बात ही बात में अपने सखा को सर्वश्रेष्ठ ज्ञान सिखाया था। तब वह कठिन कैसे हो सकता है। कृष्णा ने वेद, उपनिषद् आदि की कठिन बातों को सरल भाषा में गाकर अर्जुन को समझाया था, इसी से तो इस शास्त्र को ‘गीता’ कहते है।
    हिन्दुओं के लिये वेद सर्वस्वभूत है; तथापि ज्ञान कांड के लिये उपनिषदों का भी सार रहस्य श्रीमद्भगवद्गीता में प्रतिपादन किया गया है। जैसा कहा जाता है-‘‘सर्वोय-निषदों गावो दोग्धा गोपालनन्दनः पार्थाें वन्सः सुयीभोक्ता दुग्धं गीतामृतः मह्त्।’’ इस उपनिषत्सारभूत गीतामृत पान करके जीवन मरण के द्वंद से विमुक्ति पाकर अमरत्व पद की प्राप्ति की अभिलाषा किसे न होगी? इस देव-दुलर्भ सुधा को वसुधा में सुलभ रूप से उचार करने वाले सज्जन क्यों न अभिनंदनीय समझें जायेगे? यद्यपि उपनिषदों के सारभूत होने के कारण गीता में ज्ञान काड की उत्कर्ष है, तथाति कर्म तथा भक्ति का विवेचन भी अत्यंत मार्मिक है।
    गीता को कठिन समझ कर डरना नहीं चाहिए। गीता का पाठ और प्रचार कठिन काम नहीं।
    दूसरी बात है लोक संग्रह का जीवन। हमारे महामहोपाध्याय जी ने जीवन भर शिक्षा विभाग में कार्य किया। अभी बुढ़ापे में भी विश्वविद्यालय के कुलपतित्व करते रहे, आज दिन भी आप एकेडमी आदि अनेक संस्थाओं में कार्य करते है, पत्र-पत्रिकाओं में लेख लिखते और पुस्तकों की रचना तथा सम्पादन करते है। आप अस्वस्थ है, तो भी हम लोगो के प्रार्थना करते ही गीता-सम्मेलन में योग देने के लिए तैयार हो गए। हम आपके इस लोक संग्रह की वृति पर मुग्ध है।
    हमें आपकी इन दोनो बातों को लेकर गीता-प्रचार के क्षेत्र में उतरना है। हम इसे भगवान की कृपा समझते है, जो ऐसा ऋषि हमें प्रथम अखिल भारतीय गीता-सम्मेलन का सभापति मिला।
    हमारे इस सम्मेलन के संयोजक है वीतराग, लोक संग्रही स्वामी विद्यानंद जी। आपका जीवन भी त्याग और निष्काम लोक संग्रह का जीवन है। आपने इस सम्मेलन द्वारा सभी संस्थाओं, विद्वानों, सन्तों और महात्माओं से प्रार्थना की है कि वे इस काम में सहायता करें, और गीता-प्रचार के काम में कोई किसी का विरोध न करे। आपने इसी उद्देश्य से काशी में ‘गीता-धर्म’ नाम का एक मासिक पत्र निकाला है, उसका उद्देश्य हैै गीता सम्बन्धी समस्त प्राचीन वाड्ंमय का और अपने धर्म तथा प्रकृति का प्रतिपादन और प्रचार। इस पत्र की सबसें बड़ी विशेषता है, किसी का विरोध न करना। हम आशा करते हैं, कि आप लोग अपनी-अपनी सम्मति और सहयोग देकर स्वामी जी के इस लोक संग्रह के काम में सहायता देंगे।
    हमारे लिए यह अपार आनन्द की बात है कि इस तीर्थराज में, त्रिवेणी-तट पर इस साधु-संतांे और विख्यात विद्वानों के विराट् गीता-सम्मेलन में हमें ऐसा स्वागत करने का कार्य मिला।
 युधिष्ठिर ने यज्ञ किया था, आप लोग सब जानते है, गीतापति भगवान कृष्ण ने सबका स्वागत करने और चरण धोने का भार अपने ऊपर लिया था। यह भी गीता ज्ञान यज्ञ है। इसका स्वागत अध्यक्ष तो गीता पति जैसा पुरूष ही होना चाहिए, पर यह माननीय संयोजक श्री स्वामी जी महाराज की, मंत्री श्री आचार्य जी की तथा कार्यकारिणी की कृपा है, और हमारा सौभाग्य है, जो हमें यह सेवा करने को मिली।
    हम तो यही कहकर चुप बैठ जाते है कि इस गीता-यज्ञ और सम्मेलन में स्वागताध्यक्ष श्री कृष्ण जी हैं। हम तो निमित मात्र बनकर यहां खड़े हंै, आइए अब हम सब मिलकर उन्हीं गीता-गायक, ज्योतिर्मय, घनश्याम, बंशीधर, दीनदयाल श्री कृष्ण भगवान का आवाहन् करें, जिसमें यह अपने ढंग का अभूतपूर्व सम्मेलन सुचारू रूप से सफल हो--

प्रार्थना गीत
स्वागत! स्वागत! सुज समामिलित सुरस सुधा सरसाए,
गुन-गाहक! गीता-गुन-गन की गौरव गुनि-गुनि गाए।
ज्योतिरमय! जगि जगन ज्योति में करू अंग जग-मग जगमग;
भगति-सकति मरू रग-रग पग-पग होत जनन डग-डगमग।
जन घनश्याम ! जु सरस दरस कौं पाप-ताप तपि तरसें;
धाॅय धाॅय धधकत, धरहरि-हित धाय  धरम-रस बरसें।
बंसीधर! धर अधर बांसुरी मंजु मधुरी सरसें;
‘रूनझुन-रूनझुन‘ धुनि-सुनि मन मुन उनमन जन-गन हरसें।
दीनदयाल! दया दीनन द्रवि दीजै, दीनन दरसें;
तन-मन-धन-जन-जीवन अरपन करि प्रिय प्रभु-पद परसें।

मेरे अग्रज

-ज्योति लाल भार्गव
ज्येष्ठवर दुलारेलाल भार्गव जी का जन्म माघ शुक्ल 5, संवत 1956 को, बसंत पंचमी के दिन, लखनऊ में हुआ था। पूज्य पिता प्यारेलाल की प्रथम संतान होने के नाते संपूर्ण  नवल किशोर रेजिडेंस, जहां हमारा एक प्रकार से संयुक्त परिवार में निवास था, प्रफुल्लित हो उठा। पूज्य पितामह मुंशी प्रयाग नारायण व नवल किशोर रायबहादुर वंशोद्धव सभी शाखाओं के अभिभावक एवं प्रद्राय प्रश्रय थे। लक्ष्मी उन पर कृपालु थी, जिसका वरद्हस्त किंचित हम पर भी था। उन्होंने बड़े लाड़ से नाम रखा ‘दुलारे’ हो गया दुलारे लाल। पूज्य पिता एक प्रकार से इंजीनियर थे। उनकी क्षमता एवं कार्य कुशलता से लखनऊ में सर्वप्रथम, निजी प्रयास से नवल किशोर रेजीडेंस विद्युत प्रकाश से जगमगा उठा। पुरानी ‘फोर्ड’ मोटर के मालिक भी प्रथमतः वही थे।
    दुलारे लाल जी की शिक्षा-दीक्षा सर्व सुलभ सुविधाओं के मध्य राजसी ठाठ से हुई। वे अत्यन्त मेधावी छात्र थे। मैट्रिक में, अंग्रेजी में प्रांतभर में सर्वप्रथम आने के कारण, उन्हें ‘नेस्फील्ड स्कालरशिप’ मिली। इस रूपये को वह अपने निर्धन सहपाठियों को सहायतार्थ वितरित कर देते थे। उस समय हमारे बाबा, पिता, चाचा आदि सब उर्दू-फारसी में शिक्षा प्राप्त थे। परिवार में प्रथम बार दुलारे लाल जी, मुंशी विशन नारायन आदि की पीढ़ी में हिन्दी का प्रवेश एवं पठन पाठन हुआ। इस सन्दर्भ में पितामह प्रयाग नारायण एवं मातेश्वरी श्रीमती रामप्यारी की विशेष प्रेरणा थी। भाभी गंगा देवी ने कुछ ही समय साथ रहकर हिन्दी की पौध दुलारे लाल जी के हृदय में रोपित की और, वह आई0सी0एस0 की परीक्षा भूल कर पत्नी के दिवंगत होने पर, तन-मन से हिन्दी सेवा में लग गए।

गंगा पुस्तकमाला का प्रारम्भ
सन् 1917 में दुलारे लाल जी ने अपनी सहधर्मिणी गंगादेवी के नाम पर ‘गंगा पुस्तक माला’ को स्थापित करके अपनी प्रथम कृति ‘हृदय-तरंग’ प्रकाशित की। प्रथमतः ‘भार्गव’ पत्र निकालकर, बाद में ‘भार्गव’ पत्रिका का सम्पादन-भर सम्भालकर उन्होंने परम-पिता परमेश्वर से प्रार्थना की।
घनश्याम, गुणधाम हरे,
करें हमें सुखधाम हरे।
मन में भव्य भक्ति भर दें,
तन में भव्य शक्ति कर दें।

    इस आरंभकालीन पद ने उनका पग-पग पर समर्थन किया।
    दुलारे लाल जी जब 21 वर्ष के नवयुवक थे तब ‘गंगा पुस्तक माला’ से लगभग एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित कर चुके थे। इन सुसम्पादित, सुसज्जित प्रारंभिक प्रकाशनों ने हिन्दी को नया आयाम देना शुरू कर दिया था। फलतः श्रावण शुक्ल 77, शुभ तुलसी-संवत् (1979 वि0) ता0 30 जनवरी, 1922 ई0 को ‘माधुरी’ का जन्म हुआ। दुलारे लाल जी भार्गव और रूप नारायण पाण्डेय इसके संयुक्त सम्पादक थे।
    निःसंदेह ‘माधुरी’ को सर्वश्रेष्ठ लेखकों व कवियों का जो सहयोग मिला, वह दुलारे लाल जी के सानुरोध निरंतर आग्रह का ही चमत्कार था। उन्हें सर्वश्री मैथिलीशरण गुप्त, हरिऔध और देवीदत्त शुक्ल से आशीर्वाद भी प्राप्त होता रहा।
प्रतिभाओं की पहचान: उस समय के साहित्यकार साधक थे; निर्धन रहकर भी वे लगन से लेखन-कार्य करते थे। ‘माधुरी’ की यह विशेषता रही है कि उसने नवयुवक लेखकों को भरपूर प्रश्रय दिया, उनको प्रोत्साहित किया। इस वर्ग में नवयुवक ‘निराला’, ‘पंत’, भगवतीचरण, गोविन्द बल्लभ पंत, इलाचन्द्र जोशी आदि आते हैं। निराला जी की कविता ‘जूही की कली’ आचार्य द्विवेदी ने वापस कर दी थी। श्री बख्शी जी ने एक अन्य कविता को, समझ में न आने के कारण, छापने से इनकार कर दिया था। तब आचार्य शिव पूजन सहाय ने दुलारे लाल जी को लिखा कि वह निराला जी की सहायता करें। फलस्वरूप ‘माधुरी’ के अप्रैल 1923 के अंक में निराला जी की कविता ‘अधिदास’ प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित हुई। इस प्रकार दुलारे लाल जी ने उन्हें उच्च साहित्यिक महाराथियों के समकक्ष विराजमान कर दिया।
    इन प्रतिभाओं की पहचान में आज के वे अधिकांश मूर्द्धन्य साहित्यकार आते हैं, जिनकी तरूण भाषा को सुधारकर, ‘माधुरी’-‘सुधा’ में प्रकाशित किया गया तथा उनके चित्र छाप कर उन्हें हिन्दी जगत के समक्ष समुपस्थित किया। आज ये ही साहित्यकार अपने प्रथम प्रदाता को भूलें बैठे हैं; वे जान-बूझकर उस युग के प्रवर्तक की सेवाओं को विस्मृति के गढ़ में डालने का प्रयास कर रहे हैं। विधि की विडम्बना।
मुक्त हस्त व्यय: दुलारे लाल जी स्वभावतः दयालु, सहृदय और दूसरों के दुःखों से द्रवित हो जाने वाले व्यक्ति थे। वे सब की सहायता को सदा तत्पर रहते थे। जिस किसी साहित्य-सृजन में लगे लेखक या कवि ने आर्थिक सहायता की याचना की, उसकी उन्होंने (यदाकदा धनाभाव होने पर भी) मदद की। अनेक नवोदित साहित्यकार वृति की तलाश में आए और ‘माधुरी’, ‘सुधा’ के सम्पादकीय विभाग में सहकारी नियुक्त कर लिए गए, चाहे आवश्यकता हो चाहे न हो। कदाचित् ही कोई कथाकार, उपन्यासकार अथवा कवि हो, जिसकी प्रथम कृति या पुस्तक को गंगा पुस्तक माला में न गूंथा गया हो। पारिश्रमिक भी उस समय के अनुरूप यथेष्ठ दिया गया। आज भी किसी एक ग्रंथ पर 2,000/- रु0 का पुरस्कार प्राप्त करना दुर्भभ है; उस काल में 2000/- रु0 वाला धनी समझा जाता था। यह वह समय था जब हिन्दी पुस्तकों की बिक्री नगण्य थी। फिर भी ‘माला’ की प्रकाशन गति निरंतर बढ़ती गई; परिवार का निजी धन व्यय करके भी वस्तुतः यह पोषण था; शोषण नहीं।
‘सुधा’ का प्रकाशन: दुलारे लाल जी घोर राष्ट्रवादी थे। टण्डन जी, लाल बहादुर शास्त्री जी, रफी साहब आदि का उनसे प्रगाढ़ नित्य का सम्पर्क था। ‘माधुरी’के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस का खुलकर समर्थन किया था; यह भी एक कारण था। फलस्वरूप दुलारे लाल जी और रूपनारायण पाण्डये ‘माथुरी’ से अलग हो गए। उन्होंने पुनः संयुक्त सम्पादकत्व में ‘सुधा’ को श्रावण 305 तुलसी संवत (1984 वि0) के दिवस जन्म दिया। प्रथम अंक में दुलारे लाल जी ने लिखा: ‘‘अब हम ‘सुधा’ को भी हिन्दी-संसार की सबसे उत्कृष्ट, उपयोगी और लोकप्रिय पत्रिका बनाने की चेष्टा करेंगे। हमने अपना निजी प्रंस-गंगा फाइन आर्ट प्रेस भी कर लिया है। चित्रकला के विशेषज्ञ चित्रकार तो हमारे यहां पहले ही से थे।’’
    ‘सुधा’ को प्रथम अंकसे ही समस्त मुर्द्रन्य साहित्यकारों का सहयोग मिला। विविध विषयों से विभूषित ‘सुधा’ न केवल साहित्यिक, वरन् पारिवारिक पत्रिका बन गई। उसकी ग्राहक संख्या 6000 से ऊपर हो गई। हिन्दी मासिक साहित्य में यह अभूतपूर्व था। एक अंक की तो, अत्याधिक मांग होने के कारण, पुनः मुद्रण कराना पड़ा है। प्रशस्त्रियों एवं सराहनाओं का ढेरा लग गया। विश्व प्रसिद्ध डाॅ0 सर जार्ज ग्रियर्सन ने लिखा:- ‘दुलारे लाल जी उत्तरीय भारत में ‘सुधा’ जैसे उच्च कोटि की पत्रिका के सम्पादक की हैसियत से सुप्रसिद्ध है’’
सम्पादकाचार्य दुलारे लाल भार्गव: ‘सुधा’ छपाई-सफाई ले-आउट एवं अभिकाव्य में सर्वश्रेष्ठ थी। उस समय जो तिरंगे चित्र उसमें प्रतिमास छपे, वे न केवल कला की दृष्टि से, बल्कि मुद्रण-कला के दृष्टिकोण से भी अनुपम थे। ‘सुधा’ में प्रफरीडिं़ग और भाषा के गठन पर विशेष ध्यान दिया जाता था। आचार्य शिवपूजन सहाय हेड प्रूफ-रीडर थे और ख्याति-प्राप्त पं0 गौरीशंकर द्विवेदी उनके सहयोगी। अन्तिम प्रूफ व भाषा संशोधन दुलारे लाल जी की कुशलता लेखनी से होता था। क्या मजला कि एक भी अशुद्धि या भूल रह जाए। फार्म के छपते-छपते भी, भूल पकड़ी जाने पर, मशीन रूकवा कर संशोधन करा दिया जाता था। पं0 रूपनारायण पाण्डेय भाशा की शुद्धता एवं प्रांजलता के तथा, दुलारे लाल जी शैली, वर्तनी एवं विराम-चिन्हांकल के लिये उत्तरदायी थे। निराला जी ने लिखा था: - ‘‘माधुरी के सम्पादन से सम्मानित आप लोगों की योग्यता ‘सुद्दा’ में और चमकी है, मैं निस्संदेह कहंूगा ‘सुधा’ प्रथम संख्या से ही प्रथम श्रेणी की पत्रिका बन गई। आपका अध्यवासाय संचालन शक्ति तत्परता और सौदर्य ग्राहिक आदि प्रशंसनीय हैं।
आचार्य शिव पुजन सहाय जी ने लिखाः
सुस्वर लहरी प्लावित वह पुण्य प्रदेशः सुधा वहां लहरा रही है।
सद् गं्रथो का सम्पादन - प्रकाशनः  
अपने जीवन काल में दुलारे लाल जी ने लगभग 700 गं्रथों का सम्पादन प्रकाशन किया। हिन्दी में यह एक मानक है। उन्होने कतिपय गं्रथों के सम्पादन में अभूतपूर्व परिश्रम किया। और अपनी अनन्य क्षमता प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ‘रंगभूमि’ के लेखन प्रकाशन में उन्होने विशेष रूचि ली।
दुलारे लाल जी का सर्वश्रेष्ठ सम्मानित ग्रंथ ‘‘बिहारी रत्नाकर’’ है। जिसमें एक वर्ष से भी अधिक समय लगा। नेस्फील्ड स्कालरशिप प्राप्त दुलारे लाल जी ने अपने  व्याकरण ज्ञान का ‘बिहारी रत्नाकर’ के सम्पादन में भरपूर उपयोग किया है। इस सुसम्पादित ग्रंथ में कामा, कोलन, सेमीकोलन, कोष्टक, बड़ा कोष्टक डैश आदि के इस्तेमाल की अद्भुत छटा है। हिन्दी के किसी ग्रंथ में आज तक इतना कौशल पूर्ण सम्पादन नही हुआ। 700 दोहों के शुद्ध रूपांकन में वह और रत्नाकर जी घण्टों विचार विमर्श करते रहते थे तभी ग्रंथ शुद्ध छप सका। रत्नाकर जी सदैव दुलारे लाल जी को इस क्षमता की दाद देते थे। इस सुसम्पादित ग्रंथ के बारे में डा0 सर जार्ज ग्रियर्सन ने लिखा हैः
‘‘माला (सुकवि माधुरी माला) की इस शुभ पुस्तक के प्रारंभ के लिये प्रकाशक तथा प्रधान सम्पादक (दुलारे लाल) बधाई के पात्र है। आशा है, और ग्रंथ भी, जो इस माला में गूंथे जायेगें, विद्धता में इसी दर्जें के होेंगे।
    संक्षेप मे हम निस्संदेह कह सकते है कि सर्वश्री प्रेमचन्द्र, निराला, मिश्रबधु, वृन्दावन लाल वर्मा, गोविंद वल्लभ पंत, कौशिक आदि सैकडो़ लेखकों व कवियों एवं महावीर प्रसाद द्विवेदी सरीखे सम्पादकों की कृतियों पर दुलारेलाल जी की अनुभवी सम्पादन-कला की दृढ़ छाप हैं। अशुद्धियों से रहित ‘माधुरी-सुधा’ एवं सैकड़ो पुस्तकांे की छपाई-सफाई-मुद्रण में अनन्य, हिन्दी साहित्य को दुलारे लाल जी की अनुपम भेंट है। वस्तुतः दुलारे लाल जी हिन्दी के सर्वकालीन सम्पादकाचार्य कहे जा सकते है।

कवि सम्मेलनांे व साहित्यिक गोष्ठियों की परम्परा के जनकः श्री दुलारे लाल जी कवि सम्मेलनों एवं काव्य गोष्ठियों के बेहद शौकीन थे। कराची से लेकर लाहौर तक, कलकत्ता से लेकर गुरूकुल कांगड़ी तक, उन्होने सैकड़ांे कवि सम्मेलनो एवं गोष्ठियों का सभापत्वि किया होगा। फरवरी 1937 में उन्होनें यू0पी0 इण्डस्ट्रियल एवं एग्रीकल्चर एक्जिवीशन में सर्वप्रथम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें अनेक देशी नरेश एवं अवध के राजा तथा लगभग 67 मूर्द्धन्य कवि उपस्थित थे। 3000 से ऊपर भीड़ सुसज्जित पण्डाल में घंटों कवियों का काव्य-पाठ होता रहा। इतने विशाल स्तर पर कवि-सम्मेलन फिर कभी न हुआ। उत्तर प्रदेश शासन में दुलारे लाल जी भार्गव और मुझे (मंत्री, कवि-सम्मेलन) को एक-एक शासकीय ‘सनद’ प्रदान की। 1972 में दुलारे लाल जी प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी को रवीन्द्रालय में आयोजित कवि सम्मेलन में ले आये। वे आधा घंटे के लिए पधारी थीं, परन्तु उत्सुकता और दिलचस्पीवश लगभग डेढ़ घंटा बैठी रहीं।
वस्तुतः उस जमाने में ‘कवि कुटिर’ हिन्दी साहित्यकारों का तीर्थ-स्थल था, और दुलारे लाल जी उनके केन्द्र बिन्दु थे।
कला पारखी दुलारे लालः
दुलारे लाल जी कला -पारखी थे। ‘माधुरी’ के प्रकाशन में उन्होनें चित्रों के समावेश पर अधिक ध्यान दिया, सभी प्रदेशों से उच्चकोटि के चित्र मंगाकर प्रकाशित किये। ‘माधुरी’-‘सुधा‘ के प्रत्येक अंक में तीन-तीन रंगीन, चित्र छपते थे। हिन्दी पत्रिकाओं के लिए यह अभूतपूर्व था। राय कृष्णदास ने इस विषय में दुलारे लाल जी को अनेक बधाई पत्र लिखे अनेक चित्र भी मांग कर प्रकाशनार्थ भेजें। सुप्रसिद्ध चित्रकार मुहम्मद हकीम को रू0 150 मासिक पर रखा। वे नित्य नए चित्र बनवाते रहते थे। ‘सुधा’ में चित्रकला पर गंभीर लेख प्रकाशित होते थे, विशेषकर डा0 हेमचन्द्र जोशी (बर्लिन) द्वारा लिखित। उनके द्वारा लिखित फ्रेंच चित्र कला के गत 100 साल, ऐतिहासिक कृति है।
चित्रों पर कविताः
बिहारी लाल के दोहों पर बाद में अनेक चित्र बने हैं। परन्तु दुलारे लाल जी ने यह परंपरा सबसे पहले कायम की। चित्र बन जाने पर दोहे लिखे और खूब लिखे। बिना चित्र देखे इनके दोहों को पढ़कर समक्ष चित्र खिंच जाता है, हमारे सामने समां बंध जाता है।
काव्य प्रतिभा के धनीः
दुलारे लाल जी के काव्य पर अन्यत्र विश्लेषणात्मक लेख दिए गए है। वें आशु-कवि तो न थे, परन्तु चलते-फिरते कविता रचने में पटु थे। काशी में द्विवेदी मेला में उन्होंने जो कतिपय दोहे तुरन्त रचकर सुना दिए, उनकी सराहना उपस्थित साहित्यकारों ने तुरन्त ही की; वे खिल उठे। कलकत्ता में भी हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सुअवसर पर नाहर म्यूजियम के संस्थापक श्री पूरन चंद नाहर, दुलारे लाल जी और रत्नाकर को म्यूजियम अवलोकनार्थ ले गए थे। उस समय दुलारे लाल जी ने तत्काल एक दोहा रचकर सुनायाः
    सत साहित्य सुधांसु-सुधि,
        कलित कला कुमुदेस-
    उमगत ‘पूरन चंद’ लखि,
        ‘रत्नाकर‘ उर देस।

पूरन चन्द और रत्नाकर जी बहुत हंसे। दुलारे लाल जी ने अपने बारे में लिखा है;
    चहत न धन, मान, सुख
        मुकति ध्यान हूं नाहि;
    उर उमंग जब-जब उठत,
        उकति उदित कहि जाहि।

अपने अंतिम 10 वर्षो में वे रामायण दोहों में लिखने की योजना साकार कर रहे थे। उन्होंने बहुत से दोहे लिख भी लिए थे, जिन्हें वे बड़े चाव से सुनाते थे। खेद है, अव्यवस्थित चित होने के कारण वे इस शुभ कार्य की पूर्ति न कर सके। उनके लिखे वे सुन्दर दोहे भी परिवार-जनों के अधिकार में पड़े विनिष्ट हो रहे है।
काश, इन्हें प्रकाश में लाया जाता। क्या सुयोग्य श्रीमती जी इस ओर ध्यान देंगी।
अंतिम कालावधिः
    दुलारे लाल जी का अंतिम समय कुण्ठा, निराशा, साहित्यकारों की अकृतज्ञता-जनित क्षुद्रता में व्यतीत हुआ। परिवार-जनों ने व्यापार को शिथिल कर दिया और उनकी योजनाओं को आगे न बढ़ाने दिया। वह भावुक और अततः धार्मिक हो उठे। संत कृपाल सिंह का उन पर प्रभाव पड़ा। वे अनहद नाद सुनने लगे। इन दस वर्षों का पूरा समय उन्होने परोपकार तथा बीसियों नवयुवकों को सहायता, सहारा एवं प्रोत्साहन में व्यतीत किया। उनके हित वे मीलों साइकिल पर अथवा पैदल चले जाते थे। उनके प्रभाव से अनेक नवयुवक आज भी सरकारी सेवाओं व अन्य धंधों में लगे हैं। उस समय उन्होने जो दार्शनिक व धार्मिक दोहे लिखे वे स्तुत्य है, यथा-
राधा गगनांगन मिलै धारापति सौं धाय,
पलट आपुनों पंथ पुनि धारा ही ह्नै जाय,
महान दुखः और पश्चाताप की बात है कि हम उस महान आत्मा का समादर न कर सके, आज भी परिवार के लोग, बंधु-बांधव एवं साहित्यकार उनके प्रति कर्तव्य से अचेत हैं। क्या इस घोर व्यथा का परिमार्जन होगा?
हमें उनके अन्तिम संदेश को साकार करना है, उनके अधूरे स्वप्नों को पूरा करना हैं
    समुझि धरम करि करन,धरि
        न फल-चाह मन माँह,
    दिवस-रात तरू देत ज्योै,
        प्रभा, अेधरी छाँह।