Monday, June 12, 2017

गाय के नाम पर राजनीति क्यों ?-प्रियंका वरमा महेश्वरी

 'गाय हमारी माता है इसका दूध हमको भाता है' यह सिर्फ एक स्लोगन नहीं है बल्कि अगर सही मायने में देखे तो गे हमारे लिए बहुत उपयोगी है।  हर तरह से दूध से बने प्रोडक्ट पर नजर डाल सकते है आप।  एक नजरिया और भी गाय हमारी संस्कृति भी हैं और हम उसे पूजते भी है लेकिन इस माता की क्या दशा है इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं जाता है | हाँ , उस पर राजनीति जरूर की जा सकती है। सत्ता की राजनीति आज नफरत की राजनीति में बदल चुकी है और सभी सीमाएं ख़त्म होती जा रही हैं।
राजस्थान हाइकोर्ट का गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बात और गोवध पर आजीवन कारावास की सजा की बात हो रही है। इससे पहले 2011 में मोदी जी जब गुजरात में मुख्यमंत्री थे तब गुजरात में बीफ की बिक्री पर पूरी तरह से पाबन्दी लगा दी गई थी लेकिन उनकी दशाओं और व्यवस्थाओं में ज्यादा कुछ सुधार नहीं हुआ।
गोरक्षा के नाम पर जो हल्ला-गुल्ला चल रहा है वो शर्मनाक है।  सरेआम बछड़े को काटना और खाना गिरी हुई मानसिकता को दर्शाता है।  गोरक्षा के नाम जो गुंडई हो रही है उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हरियाणा में गोरक्षा के नाम पर पर हुई गुंडागर्दी और गोतस्करों के पकड़े जाने पर उन्हें गोबर खिलाना, अलवर में घटी घटना गोरक्षकों द्वारा मारपीट और पहलूखां की मौत।  इसी तरह की और भी कई घटनाएं मानवता को भी शर्मिंदा करती है। 
सवाल मांसाहार होने या न होने का नही है मांसाहारी लोग अभी ही हो गए हैं ऐसा भी नही है काफी समय से है... बस एक मसला भड़का और उसे हवा दे दी गई। मुस्लिम, ईसाई और कहूं तो बहुत सारे हिन्दू भी मांस खाते हैं..कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां लोगो के खानपान का हिस्सा है मांस...यानि रूटीन में शामिल। ये तय करना कि कौन क्या खायेगा...थोड़ा अजीब लगता है। गाय हमारी माता है या गौ प्रेम इतना अधिक दिखने लगा है कि यदि इन पर ध्यान न दिया गया तो ये प्रजाति खत्म हो जायेगी।
गोवध निंदनीय है...सरासर है..। केंद्र सरकार ने नियम भी बना दिया और केरल सरकार विरोध भी कर रही है इसका और कांग्रेस ने भाजपा को एक नया एजेंडा दे दिया है इस मसले पर...। लेकिन मेरा सवाल है कि गायों की दशा में सुधार की ओर सरकार क्या प्रयास कर रही है? गाय पालना और उनसे आजीविका चलाना किसानों या गौपालकों का मुख्य साधन है लेकिन यही गाय या भैंस जब अनुपयोगी हो जाती हैं तब इन्हें कटने या बेसहारा छोड़ दिया जाता है जो इधर उधर भटकते रहती हैं...सरकार का ध्यान इस ओर क्यों नहीं जाता , नहीं उनके लिए अलग से गौशालाएं बनाई जाती हैं ? गर्मी की वजह से गायें मर रही हैं ( मध्यप्रदेश... टीकमगढ़ गांव) उस ओर कोई प्रयास क्यों नही...? जगह जगह कुकुरमुत्ते की तरह उग आये "गौसेवक समिति" का ध्यान क्यों नही जा रहा ? वैध स्लाटर हाउस चल रहे हैं...सरकार का विदेशों में मांस बेचने का बड़ा व्यापार हैं...फिर बंद मतलब सब बंद..। क्या लोगों की भावनाओं को छेड़कर सांम्प्रदायिकता फैलाना उद्देश्य है और सरकार का नया कानून सभी दिशाओं में कारगर होगा।
गोरक्षा के लिए जितनी हाय तौबा गोरक्षक मचा रहे है क्या उनका जरा भी ध्यान गायों की बिगड़ी दशा पर गया है ? राजस्थान की सबसे बड़ी गोशाला में करीब 8 हज़ार गाये हैं , 10 दिन में 100 गए मर गई।  कम चारा और पानी न मिलने से हुई मौत।  यह आंकड़ा पिछले साल का है. इनकी देख रेख के लिए 200 मजदूर थे जो तनख्वाह न मिलने के कारण भाग गए।  एक गौशाला में तीन महीने में 15 से ज्यादा गाय मरी।  सूत्रों के मुताबिक गौशाला में करीब 550 गायें है जिनमे महज 67 दूध देने वाली गाय है।  67 दूध देने वाली गायों को 200 किलो चूनी दी जाती है।  बाकि की गायों को 100 किलो चूनी में ही निपटा दिया जाता है।  जो गाय दूध नहीं देती है उन्हें कभी - कभी 5 - 5 घंटे खाने को कुछ नहीं मिलता है सिर्फ पानी पीकर पेट भरती है अपना। बेशक भाजपा के सभी मुख्यमंत्री गौभक्त है लेकिन बदइंतजामी और लापरवाही की वजह से गायों की दुर्दशा और मृत्यु हो रही है ?

शाहजहांपुर में गायों के शव को टैक्टर से बांध कर घसीटा जाता है क्योकि 'गोसदन' के पास दूसरा कोई इंतजाम नहीं है। कुपोषण की शिकार और बीमार गाये मर रही है और तो और ठीक से पानी तक का इंतजाम नहीं है।   ये हमारी गौमाता का हाल है अगर गौरक्षकों को अपना प्रेम दिखाना है तो उनकी गौशालाओं की ओर और अव्यवस्थाओं की ओर ध्यान देना होगा।  गायों का राजनितिक मुद्दे बनाना बंद करना होगा।  

Saturday, June 10, 2017

प्याज रुलाएगा


लखनऊ | किसानों के उग्र आन्दोलन के चलते महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश से होकर गुजरने वाले ट्रकों के पहिये जाम हो गये हैं | गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में किसानों ने कर्जमाफी,फसलों के उचित मूल्य जैसी कई मांगों को लेकर आन्दोलन छेड़ रखा है जिसके चलते मुम्बई,इंदौर समेत करीब ३० जिलों में दूध सब्जी जैसी जरूरी चीजों की किल्लत हो रही है | यही हालात लखनऊ की मंडियों में भी बनने लगे हैं , लखनऊ के ट्रांसपोर्टरों के मुताबिक ७ जून से  नासिक,इंदौर,झांसी होकर आने वाले ट्रकों में एक भी ट्रक ल्क्नु नहीं आया है |जबकि आम तौर से १०० ट्रक रोज आते हैं | इनी ट्रकों से प्याज,दलहन,दवाइयां लैसी तमाम रोजमर्रा के सामान आते है | दुबग्गा मंडी में प्याज का स्टाक घट रहा है , आढ़तियों का मानना है अगर हालात ऐसे ही रहे तो प्याज के भाव चढ़ेंगे | रमजान के महीनों में प्याज की खपत अमूमन बढ़ जाती है | जीएसटी के चलते भी स्टाक निकला जा रहा है क्योंकि नये टैक्स १ जुलाई से लगने हैं | प्याज के बड़े कारोबारियों का कहना है रमजान में प्याज आंसू लाने वाला है |

बतादें यही हाल दलहन मंडी का भी है वहां भी माल की आवक रुकी है इसलिए दलों में भारी उचल आने की सम्भावना है | दलों का गणित सरकार ने बिगाड़ा है , अपने देश में दलों की उम्दा फसल होने के बाद भी सरकार ने विदेशों से ५० लाख टन दालों का आयात किया और स्वदेशी दालों का समर्थन मूल्य बेहद कम घोषित किया | मंडियों में समर्थन मूल्य से भी कम दामों में दालें बिक रही हैं जिससे परेशान होकर किसान सड़क पर उतर आया है और सरकार उन्हें लाठी-गोली की सौगात के साथ राजनैतिक षड्यंत्र में फंसा रही है और उनके अंध भक्त झूठ का परचम लहरा रहे हैं | इस सब में दुखद ये है कि पिछले ७ दिनों में १४ किसानों की मौत हो चुकी है |

महंगाई बोले तो जेब कटी......!


-प्रियंका वरमा महेश्वरी
 'मंहगाई' ये शब्द सुनते ही आदमी अपनी जेब पर हाथ रखने लगता है मानों जेब कटने वाली है । महंगाई बढ़ते ही आदमी का बजट डांवाडोल होने लगता है. हालाँकि महंगाई बढ़ाने में काफी हद तक सरकार ही जिम्मेदार है | सरकार अपने कर्मचारियों का वेतन भत्ता बढ़ाती है और वेतन भत्ता बढ़ते ही महंगाई भी बढ़ जाती है. अगर वेतन भत्ता न बढ़ाया जाये तो काफी हद तक महंगाई पर काबू पाया जा सकता है.
अक्सर मौसम की मार से फसलों की बर्बादी हो जाती है जिसकी वजह से फल, सब्जियों की कीमते आसमान छूने लगती है. अभी तमिलनाडु कृषि संकट से गुजर रहा है. नोटबंदी, वर्षा और तूफ़ान के प्रभाव ने उसे काफी प्रभावित किया है।  पिछले साल भी ख़राब मानसून की वजह से दाल की फसल ख़राब हो गई लिहाजा दाल के दाम बढ़ गए। २०० ग्राम दाल के साथ 1 किलो लकड़ी पैदा होती है और भारत जैसा देश दाल के मामले में आयत पर निर्भर नहीं रह सकता है. लिहाजा उत्पादन बढ़ाना ही एकमात्र उपाय है. पिछले साल टमाटर की कीमतों में काफी उछाल आया था. फल और सब्जी की कीमतों में भी काफी वृद्धि हो गई थी. पिछले साल सरकार 120 रूपये किलो में दाल बेचने को तैयार थी लेकिन राज्य सरकारों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और एक साल में 3 प्रतिशत महंगाई बढ़ गई |
इस बीच में पतंजलि एक नए ब्रांड के रूप में उभर कर आ रहा है. चीजों की कीमत और गुडवत्ता को देखते हुए कई कंपनियों को अपनी चीजों की कीमतों को काम करना पड़ा. पिछले साल एफएमसीजी  ने रोजमर्रा की चीजों में करीब 6 फीसदी तक कमी की | नोटबंदी हुए अब काफी समय बीत गया है लेकिन अर्थव्यवस्था नहीं सुधरी है. अभी भी कुछ जगहों पर एटीएम में कैश की किल्लत है सरकार ने पिछले साल नवम्बर में 500 और 1000 के नोटों पर पाबन्दी लगाई थी, 86 फीसदी नकदी बाजार से हटा ली गई थी और एटीएम नकदी की समस्या से जूझने लगे थे, बाद में ये समस्या कम हो गई थी लेकिन अब ये समस्या फिर से सर उठाने लगीं है, कैश लॉजिस्टिक असोसिएशन का मानना है कि महीने के शुरुआत में जब लोगो का वेतन आता है, तब एटीएम में पर्याप्त पैसे भरे जाते है पर. बाद में आपूर्ति काम कर दी जाती है, एसोसिएशन के मुताबिक बैंक अपनी शाखाओं में आने वाले ग्राहकों के लिए नकदी कम न पड़े इसलिए बैंक अपने एटीएम में कैश डाल रही है.
अब सीजन शादियों का है जहाँ पैसों की खपत ज्यादा होती है और बैंकों में नोटों की किल्लत की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।  बैंकों का कहना है की रिजर्व बैंक की तरफ से पर्याप्त नकदी नहीं मिलने के कारण ये स्थिति पैदा हुई है. रिजर्व  बैंक की कानपुर शाखा से पिछले 15 सैलून से करेंसी चेस्ट्स में नकदी आपूर्ति नहीं के बराबर है. जबसे यह खबर फैली लोगों ने नकदी निकलना शुरू कर दिया है और जमा करने वाले एक चौथाई रह गए हैं. सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण शाखाओं में है. गोरख्पुर के एक गांव की एसबीआई शाखा में काम करने वाले अधिकारी का कहना है कि 15 दिन बाद उनके यहाँ 30 लाख रुपये की नकदी आई और यह कहा गया की अगले 15 दिन तक इसी से काम चलाओ. जिनके यहाँ शादियाँ है उन्हें ऐसे में नोट चाहिए। ३० लाख से क्या होगा ? यहाँ तो एक दिन में 10 लाख रुपये चाहिए शहरी शाखाओं में नकदी और निकासी दोनों होती है लेकिन ग्रामीण शाखाओं में सिर्फ निकासी होती है. नकदी की किल्लत की वजह से नोटेबंदी जैसे हालात फिर से उत्पन्न हो गए है.
अगर बैंक व्यवस्था पर नजर घुमाये तो बैंक अपना एनपीए छुपा रही है. भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को साफ़ - साफ़ आदेश दिया कि वे अपनी कर्ज वाली सम्पत्तियों की गुणवत्ता का पूरा खुलासा करे लेकिन निजी बैंकों ने इसकी अनदेखी की और अपनी फंसी सम्पत्तियों को छुपाया । वित्त वर्ष 2015 - 16 की तीसरी और चौथी तिमाही के लिए केंद्रीय बैंक ने परिसम्पत्तियों की गुणवत्ता समीक्षा की तो पता चला की देश का बैंकिंग उद्योग अपनी करीब आधी से ज्यादा कर्जदार सम्पत्तियों को छिपा रहा है. ये छिपी सम्पत्तियाँ अब नज़र आने लगी है, कारण केंद्रीय बैंक के नियम है. उन्होंने फंसे हुए कर्जों को अनिवार्य रूप से बताने का निर्देश दिया है. विश्लेषकों के अनुसार बैंकों के आकड़े चौथी और तिमाही में होने के कारण अब अगले साल हे आ पाएंगे।  यह रवैया सिर्फ एक बैंक तक हे नहीं सीमित है।  2016 में एक्सिस बैंक का एनपीए 4.5 फीसद था [बैंक ने 1.7 बताया] जबकि आईसीआईसीआई बैंक का एनपीए 7 फीसद था जो उसके बताई संख्या 5 . 85 फीसद से ज्यादा था हालाँकि इन दोनों बैंकों ने रिपोर्ट जारी नहीं की है। यस बैंक ने एक बयान में कहा है कि वित्त वर्ष 2016 - 17 में बैंक के उपायों के बाद एनपीए में कमी आई है और इस साल 31 मार्च तक यह 1039.9 करोड़ रुपये रह गया।  इसमें से भी एक बड़े कर्जदार के 911. 5 करोड़ रुपये कइ ऋण शामिल हैं और जल्दी ही इसे वसूल कर लिया जायेगा। रिजर्व बैंक की समीक्षा के अनुसार फॅसे कर्ज की रकम 4,930 करोड़ है जबकि वास्तव में उसने 750 करोड़ रुपये ही बताये है।  उसका सीधा असर शेयरों पर दिखाई दिया, उनमे गिरावट आ गई।
अब बैंकों की व्यवस्था पर बात कर रहे है तो आपके पैन कार्ड भी अछूते नहीं हैं केंद्र सरकार हरेक स्थाई खाता संख्या की लोकेशनिंग कर रही है यानि आपका पैन किस जगह पर  सक्रिय है यह सरकार को देश के डिजिटल नक़्शे पर दिखाई देगा। ऐसा माना जा रहा है कि इससे सरकार को कर वसूली सम्बन्धी विभिन्न मसलों पर विश्लेषण करने में मदद मिलेगी और काला धन कहाँ पैदा हो रहा है यह पता लगा सकेगा ।
अब 1 जून से SBI नए नियम लागू कर चुकी है।  अब हर ट्रान्जेस्शन पर मोबाइल वॉलेट एप्प  से करने पर  25 रुपये टैक्स लगाएगी। सेविंग अकाउंट वालों को भी 8 मेट्रो सिटी को फ्री और 10 नॉन मेट्रो सिटी को।  इसी तरह 8 में से 5 एसबीआई के एटीएम इस्तेमाल कर सकते है और तीन अन्य किसी के एटीएम से।  नेट बैंकिंग में भी आपको कैश निकलने पर 1 लाख रुपये तक में 5 रुपये + सर्विस टैक्स लगेगा। 1 से 2 लाख रुपये में 15 रुपये + सर्विस टैक्स लगेगा।  2 से 5 लाख के बीच 25 रुपये + सर्विस टैक्स लगेगा।   

अभी सिर्फ SBI ने नए नियम लागू किये हैं ज्यादा समय नहीं जब अन्य बैंक भी नियम बनाने लगे।  आम आदमी पर बोझ बढ़ता ही जा रहा है। व्यवस्थाओं में सुधार जरूरी है क्योकि बैंकों की अव्यवस्था के चलते आम आदमी और आम जीवन दोनों ही प्रभावित होते जा रहे है। साफ़-साफ़ बोले तो बैंकों में पैसा रखो न रखो , बैंकों से पैसा निकालो न निकालो टैक्स चुकाना ही होगा यानी हर हाल में जेब कटनी ही है |

रेल यात्रियों की जान बेईमानों के हाथ में !

उन्नाव | लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी ने आज रेलवे स्टेशन पर लगातार बढ़ रही रेल दुर्घटनाओं , लखनऊ मण्डल के अधिकारियों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर धरना-प्रदर्शन किया | महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन भी जिला प्रसाशन को सौंपा | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस.एन.श्रीवास्तव ,जिला अध्यक्ष ए.के.तिवारी , महामंत्री सतीश चन्द्रा और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की | पार्टी अध्यक्ष का कहना है कि पिछली २१ मई को उन्नाव स्टेशन पर एलटीटी लखनऊ एसी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के उच्चाधिकारी , वरिष्ठ मंडल अभियंता -पंचम , समन्वय व मंडल रेल प्रबन्धक सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं |
श्री श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कमीशनखोरी , लापरवाही के साथ जानबूझ कर सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ करते हुए काम कराए जा रहे हैं , सेवाओं के प्रति नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ एक आपराधिक कृत्य है | यही अधिकारी भर्ती , निरीक्षण , मेंटेनेंस , कंस्ट्रक्शन , रेल संचालन में विशेष रूप से रेलवे ट्रैक में भारी घोटाले के साथ श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं |श्रमिकों के भुगतान में भी घपले किये जा रहे हैं | ऐसे में रेल यात्रियों की जान बेईमानों के हाथ है|
जिला अध्यक्ष श्री तिवारी व महामंत्री श्री सतीश ने आरोप लगाया की उन्नाव स्टेशन को कोई भी देख सकता है जहां ट्रैक के दोनों ओर अवैध कब्जेदारों की भरमार है ,यह अधिकारीयों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है | साफ है की अधिकारी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं | इन्ही कारणों से रेल दुर्घटना हुई जिससे हजारों लोग घायल हुए , घंटों रास्ता बंद रहा , करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ , यात्रियों में रेल यात्रा को लेकर भय पैदा हुआ | यह सभी आपराधिक कृत्य हैं , हम मांग करते हैं कि कि दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर संवैधानिक कार्रवाई की जाय |


तो ये है राम राज !     

लखनऊ | उत्तर प्रदेश सनातन संस्कृति के पांवों तले पवित्रता की ओर अग्रसर है | इसके पारंपरिक दोस्त जाति, अपराध, सांप्रदायिकता और बदले की राजनीति अपनी पकड़ तेजी से मजबूत कर रहे हैं | अख़बार के पन्नों से लेकर टीवी के छोटे से पर्दे पर अपराधों के जलते अलावों का आंखों देखा हाल बयां किया जा रहा है | आईएएस अनुराग का कातिल कौन है ? जेवर कांड के असली मुजरिम कौन हैं ? सहारनपुर समेत दर्जन भर जिलों में दंगों की आग जल रही है ? सूबे के सर्राफ लुट रहे हैं ? राजधानी के चमकदार इलाकों से लेकर सूबे भर में डकैतियां पड़ रही हैं ? गुंडे सत्ता के बगलगीर हैं , दबंग महिलाओं से बलात्कार कर रहे हैं, उनको जिन्दा जला रहे हैं, उनकी हत्याएं कर रहे हैं ? मंदिर के पुजारियों तक की हत्याएं की जा रही हैं | मंत्री,विधायक,सांसद बडबोले बयानों के साथ दबंगई पर उतारू हैं ? धर्म परिवर्तन की धमकी दी जा रही है ? मुख्यमंत्री को बार-बार कहना पड़ रहा है कानून हाथ में न ले कोई सांसद-विधायक | डीएम और पुलिस कप्तानों को नोटिस दे रहे हैं मुख्यमंत्री फिर भी जमीन कब्जाने से लेकर जूतों से पीटने के मामले सामने आ रहे हैं ? इसके बाद भी जलते-धधकते सूबे के मुख्यमंत्री की चिंता राज्य का प्रशासन या जनता नहीं है | इनकी असली चिंता २०१९ की तैयारी है , योग दिवस है और प्रदेश को पवित्र मंदिर में तब्दील करने की है | बिजली-पानी हाय-हाय या लोगों के खाने-पीने का सवाल हो तो चर्चा की चुनौती ? काम करने वाले हर अधिकारी का तबादला हो जाता है , ईमानदार अफसरों को हाशिये पर डाल दिया गया है , एक ही जाति के लोगों को मलाईदार पदों पर बिठाया जा रहा है ? थानों में एक ही जाति के थानेदार तैनात किये जा रहे हैं | जिसका नतीजा है कि प्रशासन पर न गरीब को यकीन है न अमीर को, न किसान को यकीन है न भूमिहीन को , इसीलिये पूरे सूबे में अपराधियों का तांडव हो रहा है |
पत्रकार तवलीन सिंह ने लिखा है गोरखपुर बेहद गंदा शहर है | ५ बार सांसद रहे अब मुख्यमंत्री ने इसकी सफाई का कोई प्रयास नहीं किया | उनकी हिन्दू युवा वाहिनी लव जिहाद व घर वापसी जैसे कामों में लगी रही | बनारस ,मथुरा,अयोध्या,इलाहबाद,आगरा,लखनऊ बेहद गंदे हैं , पर्यटक कैसे आयें ? वहीं लखनऊ के जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा के नीचे लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी ने पत्रकारों और प्रतिपक्ष के राजनैतिक दमन के खिलाफ तथा प्रदेश में २४ घंटे बिजली-पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दिए धरने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एस.एन.श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिपक्ष का दमन करने में लगी है | श्री श्रीवास्तव ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री के अपने जिले गोरखपुर में बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी की छवि खराब करने की गरज से उनके घर पर नियम विरुद्ध तरीके से पुलिस ने छापेमारी की और जब विधायक ने विधान सभा में विशेषाधिकार का सवाल उठाया तो कार्रवाई तो दूर उलटे उस पुलिस अधिकारी को पदोन्नति दे दी गई ? वहीं रायबरेली के विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह से रायबरेली विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता एस.के.सिन्हा से टेलीफोन पर हुए मामूली से विवाद पर अभियंता को सदन में बुलाकर दंडित किया जाता है ? विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल भरी सड़क पर आईपीएस चारू निगम से बदसलूकी करते हैं वो रो तक देती हैं , लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती ? सहारनपुर में दलितों के घर जलनेवालों के खिलाफ आवाज उठाने वालों का दमन किया जा रहा है और जिम्मेदार भाजपा नेताओं को नजरअंदाज ?
बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी अपने आवास पर पड़े पुलिस के छापे पर विधानसभा में जब अपनी व्यथा बयान कर रहे थे तो उन्हें न सुने जाने से लेकर दो मंत्रियों ने उन पर व उनके पिता पर गंभीर आरोप लगाये , संसदीय कार्यमंत्री ने भी सदन को विधायक के पिता हृरि शंकर तिवारी का नाम लेकर चुप कराने की कोशिश की और कहा कि उन पर ३१ मुकदमे हैं तब नेता विपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने कहा यह निंदनीय है और विधायक के पिता इसी सदन के सदस्य रहे हैं और उनके सहयोग से जब भाजपा की सरकार बनी थी तब वे बुरे नहीं थे | बसपा विधायक दल के नेता लालजी वर्मा ने इसे राजनैतिक विद्वेष की कार्रवाई बताते हुए प्रदेश सरकार पर ब्राह्मणों के अपमान का आरोप लगाया |यहाँ बता दें कि इस घटना के विरोध में हुए धरने में लालजी वर्मा गोरखपुर में शामिल हुए थे | पं.हरिशंकर तिवारी ने ‘प्रियंका’ के संपादक को फोन पर बताया कि उन पर एक भी मुकदमा किसी भी थाने में नहीं दर्ज है , जो इस तरह की बात करता है है वो झूठ बोलता है | तो क्या सदन को गुमराह नहीं किया गया ? प्रदेश में इस पुलिसिया नाटक की निंदा हर कहीं हुई और ब्राह्मणों में आक्रोश व्याप्त हुआ है | ब्राह्मणों के साथ उनके समर्थक भी एकतरफा कार्रवाई को लेकर सरकार से नाराज हैं , यह चर्चा सचिवालय से सड़क तक , नेताओं से पत्रकारों तक , विपक्ष से पक्ष(भाजपा ) तक है | सभी का मनना है कि प्रदेश में संदेश गलत गया |
यहां बताते चलें कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर १४ मुकदमे गंभीर अपराधों में दर्ज हैं | १९९८ में वे पहली बार सांसद बनने के बाद १० फरवरी १९९९ को महाराजगंज के मुस्लिम बाहुल्य इलाके से लौटते समय समाजवादी पार्टी के लोगों के साथ हुए गोलीकांड में उनके (योगी ) समेत २४ लोग नामजद हुए थे | २००२-२००७ तक २२ फसादों में वे व उनकी हिन्दू युवा वाहिनी के लोग शामिल थे | २६ जनवरी,२००७ की रात में मोहर्रम के दौरान भीषण हिंसा हिन्दू युवा वाहिनी ने की थी (इस खबर को तब आपके अख़बार ने ‘सन्यासी सरगना /कमंडल से निकली हिंसा’ छापा था) तब योगी की गिरफ्तारी धारा १५१-ए ,१४६,१४७,२७९,५०६ के तहत हुई थी और उन्हें जेल भेज दिया गया था | उस समय के जिलाधिकारी ने कहा था,’शहर को बंधक बनाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती |’ योगी आदित्य नाथ पर भारतीय दंड विधान की धारा ५०६ में धमकी देने,कृषियोग्य भूमि में विस्फोटक से नुक्सान पहुंचाने ,अग्निकांड आदि , धारा ३०७ में हत्या के प्रयास का , ३ मुकदमें धारा १४७ में दंगा कराने, २ मुकदमें धारा १४८ में हथियारों के साथ दंगा कराने , २ मुकदमें धारा २९७ में कब्रिस्तान को लेकर अपमान व दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुँचने आदि , धारा ३३६ में दूसरे वर्ग पर व्यक्तिगत आरोप लगाने, धारा ५०४ मानहानि आदि , धारा २९५ में दूसरों के धर्म स्थलों के अपमान आदि, धारा १५३-ए में सौहार्द बिगाड़ने वाला भाषण देने , धारा ४३५ में अग्नि या विस्फोटक से दूसरे की संपत्ति को नुकसान पहुँचने आदि में दर्ज हैं | इन सभी गंभीर
अपराधिक मुकदमों का जिक्र २०१४ के लोकसभा चुनावों में योगी द्वारा दिए गये हलफनामें में दर्ज है | हालांकि इनमें कितने बंद हो गये हैं की जानकारी नहीं है | योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद २००७ के दंगों के मामले का मुकदमा सरकार बंद करना चाहती थी लेकिन उच्च न्यायालय ने उस समय हुई हत्याओं के आधार पर मुकदमा चलाने के लिए सरकार से जबाब माँगा है |  
अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में कहा कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है , आपके लोगों ने नफरत फैलाई उसी का नतीजा है सहारनपुर की घटना | आपके सांसदों और विधायकों ने क्या किया , जरा उसे भी देख जाए | बूचडखानों पर कहा ,आप सरकार के सरे बूचड़खाने बंद करवा दीजिये , ऐसे भी बंद कराइए जहाँ से मांस निर्यात होता है ,लेकिन ऐसा करने की आपकी हिम्मत नहीं होगी | अखिलेश ने यह भी कहा आपसे उम्र में छोटा जरूर हूं लेकिन अनुभव आपसे ज्यादा है |

यहाँ बतातें चलें की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को केरल की कानून-व्यवस्था पर उंगली उठाने के साथ मुख्यमंत्री विजयन को गैरजिम्मेदार बताने में तनिक भी देर नहीं लगी लेकिन उत्तर प्रदेश की बदहाली पर मौन धारण किये हैं ? भाजपा ,विहिप ,बद ,संघ के नेता रोज राम मंदिर बनाने के हिंसक बयान दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री सरयू महाआरती के लिए १.८० लाख रु.हर माह के लिए दे देते हैं | नतीजे में मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माता माननेवालों की जमात में इजाफा हो रहा है , यहां एक घटना का जिक्र जरूरी है, इटावा के गांव अकबरपुर में माँ काली व गुरु गोरखनाथ मंदिर बनवाने की जिद ठाने एक युवक ने मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग को लेकर फांसी लगाने की धमकी देकर जिला प्रशासन व पुलिस को बेतरह परेशान किया | यह घटना मुख्यमंत्री के मंदिर-मंदिर दर्शन करने और सूबे को पवित्र मंदिर बनाने की प्रेरणा की ओर इशारा मात्र नहीं है ? मुख्यमंत्री रोज नौकरशाहों को सुधरने की चेतावनी देते हैं लेकिन कहीं कोई सुधार होता दीखता नहीं | कहीं पुलिस फ्रेंडली हो रही है , कहीं पिट रही है | कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला कहते हैं कि  अपराधियों को पाताल से खोज निकलने वाली सरकार ६० दिनों में ६०० चेतावनियाँ दे चुकी है | सूबे में जहाँ भी जाइए सरकार की सक्रियता का कोई प्रमाण नहीं मिलता है | ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह साधू-संतों की सरकार है ? तो क्या गाय को गुड़ खिलाकर , मंदिर में आरती कर और घंटा बजाकर प्रशासन चलाया जाएगा ? यही है राम राज ?