Sunday, October 23, 2011

महंगाई वाला धनतेरस

लखनऊ। महंगाई का महिषासुर तमाम पर्वों को रौंदता हुआ अपनी छाती कूटते हुए ठहाके लगाकर लोगों को चिढ़ा रहा है। दीपावली मनाने की तैयारियों में मगन लोगों के लिए बाजार सज गये हैं। सोने-चांदी की कीमतों की बढ़ोत्तरी को देखते हुए नामचीन सर्राफों ने किश्तों में आकर्षक इनामों के साथ कई लुभावनी स्कीमें बाजार में उतार दी है। चांदी की ब्रांडेड ज्वैलरी और एक ग्राम सोने के गहनों की मांग बढ़ने की आशा के साथ ज्वैलर्स के शोरूम सज गए हैं। महज चार महीने पहले अक्षय तृतीया पर्व पर 65 किलो सोना और 300 किलो चांदी लखनऊवालों ने खरीदी थी।
    धनतेरस के बाजार में सोने-चांदी के अलावा कार, मोटरसाइकिल, बर्तन, मोबाइल, होम अप्लाइंसेज का नया और आकर्षक स्टाक चमचमा रहा है। पिछले धनतेरस में 60 करोड़ का 300 किलो सोना, 2 करोड़ की साढ़े 6 कुन्तल चांदी, 17 लाख का हीरे का एक हार, तीन हजार चार पहिया और छः हजार से अधिक दो पहिया वाहन, इनमें 75 लाख की मर्सडीज भी शामिल थी, 15 करोड़ के पटाखे, 11 करोड़ की मिठाइयां, दीया मोमबत्तियां 8 लाख, 3.5 करोड़ के बर्तन बिके थे। इनमें लाखों के मूल्य वाली सोने-चांदी की मूर्तियों के अलावा पांच सौ से लेकर 50 हजार तक के गिफ्ट पैक के साथ 3 से 5 हजार रू0 किलो मिठाई भी खूब बिकी। नहीं बिका तो मिट्टी का दीपक। इसकी अनुमानित बिक्री बताने वाली कोई एसोसिएशन भी नहीं थी। इस समूची बिक्री पर बिक्रीकर की धड़ल्ले से चोरी हुई। सरकारी खजाने में भले ही कर की रकम न जमा हुई हो, लेकिन वाणिज्य कर कर्मचारियों की जेबंे काफी भारी हुई थी। इस बार पहले से ही व्यापारियों के स्टाक का आकलन करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा आन लाइन बाजार 22 सौ करोड़ का और 23 करोड़ एसएमएस भेजे जाने का आंकड़ा भी था।
    इस साल भी सोने-चांदी, वाहनों की तगड़ी खरीदी के अनुमान लगाये जा रहे हैं। बाजार में सोने-चांदी के भाव में भले ही अस्थिरता हो, मगर सिक्कों, मूर्तियों, जेवरों की खरीदी धनतेरस पर बड़े पैमाने पर होगी। नवरात्र के बाजार में 18 करोड़ से ऊपर की खरीद का आंकड़ा सामने आया है। यही हाल दो, चार पहिया वाहनों का भी रहा है। हालांकि इस साल अब तक पेट्रोल की कीमतों में चार बार और सीएनजी में पांच बार और डीजल में दो बार इजाफा हो चुका है। लखनऊ में प्रति लीटर पेट्रोल 75 रू0 में मिल रहा है, ऐसे में पिछले साल का आंकड़ा पार होगा? इस सवाल का जवाब वाहन बाजार ने आकर्षक इनामों, छूट, पैकेज के साथ किस्तों में ब्याजदरों में रियासत व डाउन पेमेन्ट महज दस-बीस हजार के आॅफर दिये हैं।
    32 और 26 रूपए रोज पर गुजारा करने वाले (सरकारी आंकड़ों मे) नये अमीर दीपावली पर क्या और कैसे खरीद पायेंगे, जबकि पराग दूध की कीमतों में तीसरी बार फिर दो रूपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है? फिर भी दीपावली रौशन होगी।

सरक गई खटिया...

लखनऊ। सरकाय ल्यौ खटिया... गाना जहां गुदगुदी पैदा करता है, वहीं खटिया पर आराम से पसर जाने की याद भी दिलाता है। आज घरों में चारपाई या खटिया की जगह डबलबेड, फोल्डिंग बेड ने ले ली है। आदमी के रहन-सहन में बदलाव के चलते बांस की चरपाई को शहरी घरों से लगभग निकाल दिया गया है। चारपाई नारियल की रस्सियों या बांद्द से बुनी जाती थी। इसे कपड़े की चैड़ी पट्टियों (निवाड़) से भी बुना जाता था। बुनी हुई बड़ी-बड़ी चारपाईयां घर की आरामगाह से लेकर आंगन, छत, बैठक व दरवाजे की शोभा होती। शादी-ब्याह में इन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। चारपाई उर्दू शब्द है। कहते हैं 1845 में चारपाई का चलन शहरों में सामने आया। दस अंगुलियों के जादू का कमाल चारपाई कैसे कहलाया पर कई किस्से हैं, लेकिन चैपाये से इसे जोड़कर देखा जाता है। चारपाई का चलन मुस्लिम शासकों की आमद के बाद अधिक बढ़ा। चार बांसों को जोड़कर उन्हें पायों के सहारे खड़ाकर रस्सी से बीनकर तैयार करते थे चारपाई। इसे आम बोलचाल में खटिया कहा जाता है। कीमत में कम और उठाने रखने में आसान होने के चलते खटिया हर घर की जरूरत थी। आज शहरी क्षेत्र के घरों में खटिया तलाशने से नहीं मिलेगी। खटिया केवल ‘जनाजा’ ले जाने के काम में लाए जाने के लिए ही इस्तेमाल होते देखी जा सकती है। चंद समय पहले गलियों में आवाजें आती थीं, ‘चारपाई बिनवाय ल्यौ’ या ‘चारपाई बिना इ...इ....ई वाला। अब चारपाई बीनने वाले शायद ही मिलें। हां लोहे के फोल्डिंग बीनने वालांे की कमी नहीं। नायलान की पट्टी (निवाड़) से महज आधे घंटे में एक फोल्डिंग बेड पंेच के सहारे कसकर तैयार कर दिये जाते है। इनका इस्तेमाल आमतौर पर घर की छतों पर होता है। बाजार में आज सौ तरह के बेड या चारपाई बेचे जा रहे हैं। बेंत से भी इन्हें बनाया जा रहा है। आधुनिक घरों के हिसाब से इनकी खरीदी होती है।
    ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी चारपाई का चलन है। चारपाई की बिटिया भी लोगों की दुलारी होती थी, जिसे मचिया कहते थे। छोटे स्टूल के आकार की चार पावों व छोटे बांसों से बनी और रस्सियों या बांध से बुनी होती थी। इस पर बैठकर बड़े बूढ़े-बूढि़यां तमाम अहम मसले तय करते थे। घर भर में मचिया कहीं भी डाल ली जाती थी। इसे बैठक या चैपाल में भी खास जगह हासिल होती थी। यह भले ही सिंहासन नहीं कहलाई लेकिन सम्मानजनक आसन रही। यही हाल ‘बाध’ से बीने मोढ़ों का भी रहा है। कुछ समय पहले इन्हें प्लास्टिक की पतली ‘केन’ से बीनकर बेचा जाता था। अब तो सीधे प्लास्टिक के मोढ़े मशीन से बनकर आते हैं।

आओ खेलें कूड़ा-कूड़ा...!

लखनऊ। राजधानी कूड़े-कचरे की दुर्गंद्द से बेहाल है। महापौर नारजगी जताते गली-मोहल्ले में घूम रहे हैं। उच्च न्यायालय ने शहर साफ करने के आदेश दिये हैं। आक्रोशित नागरिकों व सफाईकर्मियों मंे रोज झड़पों से लेकर मारपीट तक हो रही है। आधे से अधिक लखनऊ में संक्रामक रोगों और मच्छरों का हमला जारी है। अखबारों ने पहल की, सुझाव-सलाह का सिलसिला जारी भी है। अफसर-सफाईकर्मी कूड़े के निस्तारण को लेकर हलकान है। कूड़ा है कि लगातार बढ़ता जाता है।
    लखनऊ में 6570 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है और 5475 उठाया जाता है। जेएनएनयूआरएम योजना के तहत लखनऊ को 43 करोड़ रूपया मिला उससे कैसा और कितना प्रबन्ध हो रहा है, सारा शहर देख रहा है। इसी कूड़े के प्रबंद्दन के लिए नगर निगम के अफसर, सभासद सिंगापुर की सैर भी कर आए थे। सारी कवायदों के बाद घर-घर से कूड़ा उठवाने के नाम पर 40 रूपया प्रतिमाह का बोझ नागरिकों पर तब डाल दिया गया, जब नगर निगम के चुने हुए प्रतिनिधियों ने सामुहिक विरोध किया। इस योजना के तहत घरों से कूड़ा उठाकर सड़कों पर डाला जा रहा है, नदी किनारे या नदी में फेंका जा रहा है। विशेष सफाई के नाम पर ईद, दशहरा में करोड़ो डकार लिए गये। दीपावली में निकलने वाले कचरे के नाम पर फिर करोड़ों का बजट डकारने की तैयारी होगी।
    नागरिक सुविधाओं से खिलवाड़ आम बात है, लेकिन करदाता को करके बदले बीमारी या मृत्यु बांटना संविधान की किस धारा में लिखा है? बेशक नागरिकों पर भी शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी है, लेकिन इसके लिए शहरी प्रबंधन को नागरिक संगठनों, एनजीओं या मोहल्ला सुधार कमेटियों के तहत पहल करनी होगी।
    शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जब किसी न किसी इलाके में कूड़े को लेकर आम लोगों का आक्रोश न फूटता हो। आए दिन जनता अपने घर-मुहल्ले के करीब डंपिंग ग्राउंड न बनने देने के लिए आंदोलन करती दिखाई देती है। कूड़ा, सरकार और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। भले ही हम कूड़े को अपने पास फटकने नहीं देना चाहते हों, लेकिन विडंबना यही है कि यह दिन-दूना, रात-चैगुना बढ़ रहा है। औसतन प्रति व्यक्ति 20 ग्राम से 60 ग्राम कचरा रोज निकलता है। इसमें से आधे से अधिक कागज, लकड़ी या प्लास्टिक होता है, जबकि 22 फीसदी घरेलू कबाड़ या घरेलू कचरा होता है। लखनऊ नगर निगम कई-कई किलोमीटर दूर तक कचरे का डंपिंग ग्राउंड तलाश रहा है। इतने कचरे को इकट्ठा करना, फिर उसे दूर तक ढोकर ले जाना कितना महंगा और जटिल काम है। कुल कूड़े का महज पांच फीसदी का भी ईमानदारी से निपटान नहीं हो पाता है। कूड़ा निस्तारण संयंत्र जमीन न मिलने के चलते अब तक नहीं लग सका। राजधानी लखनऊ का 60 फीसदी कूड़ा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से गोमती में बहा दिया जाता है। कागज, प्लास्टिक, धातु जैसा बहुत सा कूड़ा तो कचरा बीनने वाले जमाकर रिसाइकलिंग वालों को बेच देते हैं। सब्जी के छिलके, खाने-पीने की चीजें, मरे हुए जानवर वगैरह कुछ समय में सड़-गल जाते हैं इसके बावजूद ऐसा बहुत कुछ बच जाता है, जो हमारे लिए विकराल संकट का रूप लेता जा रहा है।
    असल में, कचरे को बढ़ाने का काम समाज ने ही किया है। अभी कुछ साल पहले तक स्याही वाला पेन होता था, उसके बाद ऐसे बालपेन आए, जिनकी केवल रिफिल बदलती थी। आज बाजार में ऐसे पेनों का बोलबाला है जो खत्म होने पर फेंक दिए जाते हैं। बढ़ती साक्षरता दर के साथ ऐसे पेनों का इस्तेमाल और उसका कचरा बढ़ता गया। तीन दशक पहले एक व्यक्ति साल भर में औसतन एक पेन खरीदता था और आज औसतन हर साल एक दर्जन पेनों की प्लास्टिक प्रति व्यक्ति बढ़ रही है। इसी तरह शेविंग-किट में पहले स्टील या पीतल का रेजर होता था, जिसमें केवल ब्लेड बदले जाते थे और आज ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ वाले रेजर रोज कचरा बढ़ा रहे हैं। हमारा स्नानागार और रसोई तो कूड़े के बड़े उत्पादक बन गए हैं।
    कुछ साल पहले तक दूध भी कांच की बोतलों में आता था या फिर लोग अपने बर्तन लेकर डेयरी जाते थे। आज दूध तो दूध, पीने का पानी भी कचरा बढ़ाने वाली बोतलों में मिल रहा है। मेकअप का सामान, डिस्पोजेबल बर्तन, पोलीथीन की थैलियां, पैकिंग की पन्नियां वगैरह कचरा बढ़ा रहे हैं। ऐसे ही न जाने कितने तरीके हैं, जिनसे हम कूड़ा-कबाड़ा बढ़ा रहे हैं। घरों में सफाई और खुशबू के नाम चलन ने भी अलग किस्म के कचरे को बढ़ाया है। सबसे खतरनाक कूड़ा तो बैटरियों, कंप्यूटरों और मोबाइलों का है। इसमें पारा, कोबाल्ट और न जाने कितने किस्म के जहरीले रसायन होते हैं। एक कंप्यूटर का वजन लगभग 3.15 किलोग्राम होता है। इसमें 1.90 किग्रा सीसा, 0.693 ग्राम पारा और 0.04936 ग्राम आर्सेनिक होता है। शेष हिस्सा प्लास्टिक होता है। इसमें से अधिकांश सामग्री ‘सड़ती-गलती’ नहीं है और न ही जमीन में जज्ब हो पाती है। ये सारे जहर मिट्टी की गुणवत्ता को प्रभावित करने और भूगर्भ जल को जहरीला बनाने का काम करते हैं। ठीक इसी तरह का जहर बैटरियों और बेकार हो चुके मोबाइलों से भी उपज रहा है। भले ही अदालतें समय-समय पर फटकार लगाती रहती हों, लेकिन अस्पतालों से निकलने वाले कूड़े का सुरक्षित निपटान लखनऊ और अन्य नगरों से ले कर छोटे कस्बों तक में लापरवाही भरा है। कूड़ा अब नए तरह की आफत बन रहा है। सरकार उसके निपटान के लिए तकनीकी उपाय और दूसरी कोशिशें कर रही हैं लेकिन असल में कोशिश तो कचरे को कम करने की होनी चाहिए न कि उससे खेलने की। कचरा-नियंत्रण और उसके निपटान को एक विषय के तौर पर स्कूलों में पढ़ाया जाना भी जरूरी है। हर किसी को कूड़ा यहां-वहां फेंकने से परहेज करना होगा। कूड़ा प्रबंधन के लिए मोहल्ला स्तर की कमेटियों का गठन होना चाहिए। सिविल सोसाइटी के ठेकेदारों को कूड़े के भ्रष्टाचार पर भी पहल करनी चाहिए। कूड़ा प्रबंधन को लेकर जनजागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।

डाकिया डाक नहीं लाया

लखनऊ। डाक समय से नहीं बंटती या उसके जिम्मेदार कैसे उसे मंजिल तक नहीं पहुंचने देते? जीपीओ व आरएमएस डाकघरों में पत्र डालने वाले आमतौर से यह मानते हैं कि डाक 24 से 48 घंटों में मंजिल तक पहुंच जाएगी। जबकि यह सच नहीं है। अखबार/पत्रिकाएं तो आमतौर पर मंजिल पर नहीं पहुंच पाते। यहां एक घटना के जिक्र से बहुत कुछ साफ होगा।
    लखनऊ से छपने वाले एक साप्ताहिक समाचार पत्र ने अपनी 33 ग्राम की एक प्रति में पचास पैसे मूल्य का डाक टिकट लगाकर दो सौ प्रतियां आरएमएस के डाक बक्से में डाल दी। चैबीस घंटों बाद समाचार-पत्र के कार्यालय में एक डाक बाबू का फोन आया कि आपकी डाक रोकी जा रही है। क्योंकि इसको भेजने के लिए अलग से व्यवस्था है। उसमें पंजीकरण कराकर ही भेजें। गौरतलब है कि बगैर पंजीकरण समाचार-पत्र उचित मूल्य के डाक टिकट लगाकर भेजने का प्रावधान है। यही बात दोहराने पर बाबू द्वारा डाक जब्त करने या वापस मंगाने की बात की जाती रही। गौरतलब है कि समाचार पत्र का डाक पंजीयन पहले से था, तय तारीख निकल चुकी थी। इसी कारण दुगने मूल्य का डाक टिकट लगाकर साधारण डाक से प्रेषण किया जा रहा है, बाबू को बताया गया फिर भी कुतर्क करने पर समाचार-पत्र के प्रकाशक ने जब उस बाबू को बताया कि यह अखबार का दफ्तर है, जहां आपने फोन किया हैं, आपकी बात रेकार्ड भी हो सकती है। तब उसने तुरंत फोन काट दिया और डाक भी वितरण के लिए निकाल दी। और केवल निकाल ही नहीं दी बल्कि त्वरित सेवा में पहुंचाने की व्यवस्था भी की। तभी 24 घंटों में प्रदेश भर में समाचार -पत्र की प्रतियां बंट भी गई। इसी तरह एक मासिक पत्रिका के साथ भी किया गया था। नई प्रकाशित होने वाली पत्रिका का डाक पंजीकरण तब नहीं हो पाया था। उसके संपादक को अपनी पत्रिका वहां से वापस लानी पड़ी थी।
    इससे भी अलग पंजीकरण के तहत भेजे जाने वाले समाचार-पत्रों की तमाम प्रतियां समय से तो छोडि़ए बंटती ही नहीं। यह आरोप नये नहीं है। आम आदमी भी डाक समय से न मिलने के आरोप लगाता रहता है। यही वजह है आज लोगों की पहली पसन्द कोरियर सेवा हो गई है। आज डाक सेवा से बेहतर कोरियर सेवा का कारोबार अरबों रूपयों का हो गया है।
    डाक विभाग ने पिछले महीने इन आरोपों को नकारते हुए बताया था कि 95 फीसदी डाक समय से बंटती और पहुंचती है। देरी का कारण लोगों का घर पर न मिलना होता है। यह विभाग द्वारा कराये गये सर्वेक्षण का नतीजा बताया गया था। जबकि सच यह नहीं है। ग्रामीण इलाकों की बात छोडि़ये राजद्दानी में 24 घंटों में साधारण डाक नहीं बंट पाती। पर्व-त्योहारों पर तो और दयनीय हालात हो जाते हैं। भले ही सर्वेक्षण या अन्य तर्कों के जरिये आरोपों को खारिज किया जाये, लेकिन तमाम सुधारों के दावों के बावजूद डाक सेवा सुस्त और भ्रष्ट आचरण की गिरफ्त में दिखाई देती है।

अमीर मायावती के पास 87.27 करोड़

लखनऊ। बसपा सूबे के सभी सियासी दलों में सबसे अमीर पार्टी है। उसकी मुखिया और सूबे की मुख्यमंत्री भी अन्य दलों के नेताओं के मुकाबले सबसे रईस हैं। वे आजकल स्वच्छता अभियान पर हैं। अपने दल के विधायकों, सांसदों के लिए आदर्श मानी जाने वाली मायावती मौजूदा समय में 87.27 करोड़ से अधिक की संपत्ति की मालिकन है।
    विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक बसपा के विधायक, नेता और मंत्री करोड़पति व अरबपति है। पिछले दस वर्षों में इनकी संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ है। वह भी बिना किसी फैक्ट्री व कंपनी के। बसपा के 201 विधायकों में 51 करोड़पति हैं और विधान परिषद में 52 विधायक करोड़पति हैं। विधानसभा व विधान परिषद में मिलाकर जहां सीएम मायावती सबसे अमीर विधायक हैं, वहीं राजनीतिक दलों के मामले में बसपा के बाद दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे पर भाजपा और चैथे पर रालोद और कांग्रेस के विधायक करोड़पति हैं। विधान परिषद में मुख्यमंत्री मायावती के बाद बसपा के ही मनीष जायसवाल दूसरे नंबर के अमीर हैं। उनके पास लगभग 36 करोड़ रूपए की संपत्ति है। टाॅप टेन सूची में बसपा के आठ और सपा के दो विधायक हैं। तीसरे स्थान पर बसपा के ही अरविंद कुमार त्रिपाठी के पास 20 करोड़, प्रशांत चैधरी 18 करोड़, मनोज अग्रवाल नौ करोड़, अशोक कटियार सात करोड़, मोहम्मद इकबाल सात करोड़, डाॅ. संतराम निरंजन के पास चार करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है।