कलम है मेरी माँ का नाम/स्वर है मेरे पिता. अक्षर है मेरा सगा भाई. ख़बरें/समाचार हैं मेरे बेटे -बेटियां. अखबार है मेरा हीरामन. पाठक हैं मेरे नातेदार. और हम हैं पत्रकार. बोलो क्या कहते हो? उठाओगे बहन वेदना की कराहती आवाज़ को? अगर हाँ, तो आगे बढ़कर थाम लो आदमी का हाथ, बना डालो धारदार तलवार. जी हाँ! धारदार तलवार . धारदार तलवार. धारदार तलवार.
Tuesday, October 24, 2017
Wednesday, October 18, 2017
Wednesday, September 13, 2017
भाजपा का नया इतिहास
भाजपा के नये भारत का इतिहास !
नई दिल्ली (राव) | भारतीय जनता पार्टी
ने एक सामान्य ज्ञान 2017 नाम से एक बुकलेट छपवाई है, जिसमें पहले
प्रधानमंत्री के तौर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू का कोई जिक्र नहीं है। किताब में
प्रधानमंत्री पद से त्याग देने वाले पीएम के रूप में मोरारजी देसाई का नाम है। 70 पेजों की इस किताब के 34वें पेज पर शीर्षक
है-भारत में पहले।
इसमें देश के पहले
राष्ट्रपति, गवर्नर जनरल, उप राष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर और
उपप्रधानमंत्री के बारे में बताया गया है। लेकिन इसमें न तो पंडित जवाहर लाल नेहरू
का बतौर प्रथम प्रधानमंत्री जिक्र है और न ही महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता बताया
गया है। इन बुकलेट्स को कई सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के हजारों बच्चों को
बांटा गया है।
महाराष्ट्र में कक्षा 9 की भूगोल की
पुस्तक में देश का नक्शा गलत छाप कर बच्चों को बांट दिया गया यही गलती पिछले साल
भी महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड ने की थी | इसी तरह उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग ने
कक्षा एक में चलने वाली सरकारी पुस्तक ‘कलरव’ में अंग्रेजी की 31 वर्णमाला लिखीं
हैं जबकि 26 होनी चाहिए | प्रकाशक यहीं नहीं रुके कक्षा 3 को पढ़ाया जाने वाला विषय
कक्षा 1 की किताब में छाप कर बच्चों में वितित कर दिया गया है | यह है स्कूल चलो
अभियान का सच और भाजपा की इतिहास बदलकर नई पीढ़ी को गुमराह करने की साजिश ! यही
नहीं बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम से स्कूलों व विश्वविद्यालयों में दलित
विद्यार्थियों को ही प्रवेश नही मिल रहा है ?
Subscribe to:
Posts (Atom)
















