Wednesday, August 7, 2013

खाओ बांस का अचार तो आओ...!

लखनऊ। भारतीय रसोई में मसालांे का खासा महत्व है, भले ही डाॅक्टर इसके सेवन से परहेज बताते हों। देश का हर वर्ग मसालों के स्वाद से अपने को बचा नही पाता। यही वजह है कि आज बाजार में सैकड़ों ब्रान्डों का कब्जा है। बावजूद इसके लखनऊ के मुगलिया दस्तरख्वान पर आज भी खुले मसालों की महक बदस्तूर जारी है। इन खास मसालों को तैयार करने में महिलाओं का बड़ा योगदान है। इनके द्वारा घरों में आज भी पुराने तौर-तरीके अपनाकर खड़े मसालों को कूट-पीस कर बनाया जाता है। वहीं लखनऊ की पहचान और शान को बरकरार रखे बाजार चैक व नक्खास मंे खास मसालों को बेचनेवाली दसियों दुकाने हैं। जो सब्जी सालन, मुर्ग मुसल्लम से लेकर बिरयानी पकाने के उम्दा मसाले बेचते हैं।
    लखनऊ की ही तरह आगरा के रावत पाड़ा बाजार में भी मसालों, मेवों और अचार की मण्डी है। यहां मसाले थोक में मंगाकर कोल्ड स्टोरेज में रखने वाले व्यापारी भी हैं। बड़े व्यापारी हल्दी, मिर्च, आमचूर, मध्य प्रदेश से, धनिया राजस्थान से, जीरा गुजरात से और काली-मिर्च, लौंग दक्षिण से मंगाते हैं। इनमें जीरा, कालीमिर्च, लौंग छोड़कर सभी मसाले जल्दी खराब होते हैं इसलिए इन्हें कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता है।
    हींग का आयात कच्चे माल के रूम में कजाकिस्तान से किया जाता है। हाथरस में इसे तैयार करने के कारखाने हैं। वहीं से उत्तर भारत के बाजारों में तैयार हींग भेजी जाती है। हींग के एक नामचीन व्यापारी बताते हैं कि कजाकिस्तान में पेड़ों पर हींग गोंद की तरह पैदा होती हैं। इसे इक्ट्ठाकर हींग का रूप दिया जाता है। सस्ती हींग मैदे से तैयार होती है, इस पर केवल महंगी हींग का लेप चढ़ा होता है। हींग 200 रू0 से लेकर 8 हजार रूपए किलो तक रावत पाड़ा बाजार में उपलब्ध है।
    रावतपाड़ा में अचार भी खूब बिकता है। यहां आचार की सालों पुरानी दुकान आपको ऐसा स्वादष्टि अचार खिलाएंगी कि आप सब्जी खाना भूलकर अचार की मांग करने लगें। अचार विक्रेता संजीव मित्तल बताते हैं कि उनके बाबा कन्हैयालाल अग्रवाल ने यहां अचार की दुकान 1910 में खोली थी। तब से उनका अचार शहर के अलावा ग्वालियर, झांसी, टूंडला, मिढ़ाकुर आदि जगह के लोगों को अंगुलियां चाटने पर मजबूर कर रहा है। वे बांस का अचार खास तौर पर तैयार कराते हैं। इसके लिए बांस हरिद्वार से मंगाया जाता है। यहां करौंदे का मुरब्बा, सेंजना का अचार भी अपने आप में अनूठे हैं।
    रावतपाड़ा बाजार के बारे में कहा जाता है यहां गदरकाल 1857 के बाद सबसे पहले लाला कोकामल ने मसालों का कारोबार शुरू किया था। आज भी उनके परिवार के लोग इसी व्यवसाय से जुड़े हैं। अब तो यहां मेवा, अचार, फूल, पेठे के अलावा दवाओं की भी दुकाने खुल गई है। इस बाजार का फैलाव सात-आठ सड़कों-गलियों तक है। ठीक लखनऊ के चैक-नक्खास बाजार की गलियों से मिलता जुलता।

दो घंटे में एक आत्महत्या

लखनऊ। खुदकुशी करनेवालों की संख्या में भले ही हेर-फेर हो लेकिन देश में हर दो घंटे में एक आदमी अपनी जान दे रहा है। खुशी की बात है कि उप्र इस मामले में सबसे पीछे है। अपनी जान देने वालों में अधिकतर प्यार में असफल प्रेमी जोड़े होते हैं। आर्थिक मोर्चे पर नाकाम, महत्वाकांक्षाओं का पूरा न होना, दहेज विवाद, नशेे की आदत, तंगहाली से परेशान, आपसी कलह, घरेलू हिंसा, परीक्षा में विफलता, संपत्ति विवाद, लांक्षन आदि आत्महत्या के बड़े कारण बन रहे हैं। हाल ही में नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरों (एन.सी.आर.बी.) द्वारा जारी आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2012 में 1,35,445 लोग देश में आत्महत्या के शिकार हुए जबकि 2010 में 1,35,585 लोगों ने असमय मौत को गले लगाया यानी 0.1 फीसदी की कमी हुई है।
    आंकड़ों के मुताबिक तमिलनाडु में आत्महत्या की दर सर्वाधिक है। इसके बाद क्रमशः महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक का स्थान है। देश में होने वाली आत्महत्याओं का कुल 55.3 फीसदी इन्हीं पांच राज्यों में होता है। केंद्र शासित प्रदेशांें मंे आत्महत्यााअें के मामले में देश की राजधानी दिल्ली अव्वल है और पांडिचेरी दूसरे नंबर पर है। वर्ष 2012 में जिन राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में आत्महत्या की दर में पिछले साल के मुकाबले सर्वाधिक वृद्धि हुई है, उनमें मिजोरम अव्वल है। यहां आत्महत्या की दर 92.2 फीसदी बढ़ी है। इसके बाद जम्मू व कश्मीर (44.3 फीसदी), उत्तराखंड (33.4 फीसदी), मणिपुर (24.2 फीसदी), त्रिपुरा (20.1 फीसदी) और असम (19.7 फीसदी) का स्थान है। आत्महत्या में संख्यावार सर्वाधिक गिरावट छत्तीसगढ़ में आई हैं। सर्वाधिक आबादी वाला उत्तर प्रदेश एकमात्र राज्य है जहां आत्महत्या से हुई मौतों की दर काफी कम यानि 16.9 फीसदी है जो देश में कुल आत्महत्याओं का महज 3.3 फीसदी हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू व स्वास्थ्य समस्याओं के चलते सर्वाधिक आत्महत्याएं होती हैं। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू समस्या के चलते 25.6 फीसदी और स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते 20.8 फीसदी आत्महत्याएं हुईं।

पेट्रोल-डीजल का काला धंधा

आगरा। आगरा-मथुरा हाईवे पर कोठरियों में अवैध पेट्रोल पम्प चल रहे हैं। रिफायनरी से निकलने के बाद टैंकर सड़क किनारे जगह-जगह पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। चार और दोपहिया वाहनों को देने के साथ पेट्रोल-डीजल से भरे ड्रम बाहर भी सप्लाई किये जाते हैं। खतरे का यह खेल कभी भी हादसे की वजह से मुसीबत बन सकता है। सुबह से रात तक तेल लेने वालों की लाइन लगी रहती है। इसकी भनक रिफाइनरी में भी कइयों को हैं। पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा की गई छापा कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए यह कारोबार बंद हो जाता है, लेकिन फिर धड़ल्ले से चलने लगता है।
    रिफाइनरी से हर रोज दर्जनों टैंकर तेल लेकर निकलते हैं। मापतौल कर भरा जाने वाला पेट्रोल-डीजल पम्पों तक पहुंचते-पहुंचते सैकड़ों लीटर कम हो जाता है। यह तेल आगरा-मथुरा हाइवे के किनारे बने मिनी पेट्रोल पम्पों पर बेच दिया जाता है। सड़क किनारे झाडि़यों के पीछे बनी कोठरियों के पास टैंकर रूकता है। इससे पहले गुर्गे ड्रम लेकर तैयार हो जाते हैं।
    चालक-क्लीनर आनन-फानन में पाइप खोलते हैं और तेल निकालना शुरू कर देते हैं। पन्द्रह मिनट के अंदर तेल निकालने के बाद टैंकर गंतव्य को रवाना हो जाते हैं। इस तरह तेल का काला द्दंद्दा हाइवे पर एक जगह नहीं, कई जगह चल रहा है। काले धंधे की पहचान के लिए अड्डे के बाहर खाली ड्रम रख दिए जाते हैं। यह संकेतक का काम करते हैं कि यहां चोरी का ईंधन बिकता है। यह सारा खेल पुलिस के संरक्षण में ही चल रहा है। पुलिस को हर महीने मोटी रकम पहुंचती है, इस वजह से खाकी सब कुछ जानते हुए भी आंखों पर पट्टी बांधे रहती है। इन मिनी पम्पों पर दस से पन्द्रह गुगें हर समय मौजूद रहते हैं। वह लाठी-डंडोे के साथ हथियारों से लैस रहते हैं। कोठरियांें मे चल रहे पम्पों पर सुबह से रात तक पेट्रोल-डीजल लेने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लाइन लगी रहती है। यही नहीं टैªक्टर भी डीजल लेने के लिए आते रहते हैं। वह टंकी फुल कराने के साथ कैन भी भरवाकर ले जाते हैं। कोठरी में पेट्रोल-डीजल के दस से पन्दह ड्रम हर समय भरे हुए रहते है। इसके साथ ही जमीन में पक्के टैंक भी बनवा रखे हैं। पम्पों पर मिलने वाले रेट से पांच-छह रूपये कम में तेल यहां बेचा जा रहा है। फरहा-सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाले लोग पेट्रोल पम्पों पर तेल लेने के लिए नहीं दौड़ते। सस्ता मिलने के साथ नजदीक होने के कारण वह इन ठिकानों से ईंधन लेना ही उचित समझते हैं। रोजाना आते-जाते उनकी पहचान भी बढ़ गई होती है।
    लोगों का कहना है कि हाइवे पर अद्दिकांश पम्प रात को बंद हो जाते हैं लेकिन यहां कभी भी जाओ तो तेल मिल जाता है। आसपास के लोगों को इस गोरखधंधे के बारे में सब कुछ जानकारी है पर कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं होता।

मंझली बहू

रेशमी कपड़ों में लिपटी एक गठरी जब घर के दरवाजे पर आकर रूकी तो मां ने बड़े ही उत्साह से स्वागत किया। मंगलगीत गाते हुए अपनी बाहों में लिपटाकर पलकों की छांव तले देशी घी के चिराग जलाकर घर में प्रवेश दिलाया। वो रेशमी कपड़ों की गठरी परिवारजनों, संबंधियों और पड़ोसियों के बीच सिमटी-सिकुड़ी सी एक कोने में रखी थी। कभी-कभी जब वह हिलती तो चूडि़यों की खनक से वातावरण संगीतमय हो उठता। लेकिन उस गठरी के खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे थे। तभी मां की नजर अचानक मुझ पर पड़ी और वे एकदम बोल पड़ीं, ‘‘बड़े तुम आराम कर लो, अब औरतों का काम तो रात भर चलता रहेगा।’’ मैं इंतजार में था, तुरन्त तीसरी मंजिल की ओर बढ़ गया।    ?
    ऊपर आकर भी भाभियों, बहनों और अनेक रिश्ते की औरतों की खिल-खिलाहट के खनकते स्वरों से पीछा न छुड़ा सका। थका हुआ शरीर आराम चाहता था लेकिन आराम शायद नसीब में नहीं था। बार-बार मुझे अपने मंझले भाई का चेहरा याद आ जाता, जो आज्ञाकारी और सहृदय था। तभी तो बारात जब लड़की वालों के दरवाजे पहुंची तो मात्र औपचारिकताओं को लेकर विवाद हो गया, जिसने तूल भी पकड़ा और मैंने गरजदार आवाज में बारात वापसी की घोषणा कर दी। मंझला चुपचाप अपनी उमंगों की हत्या करके सर झुकाकर मेरे पीछे हो लिया। इस विवाद से पहले जयमाल पड़ चुका था, मंझले ने लजाई-शर्माई जेवरों से लदी-फंदी, औरतों और नाजुक बदनवाली गोरियों के बीच घिरी बनारसी साड़ी में लिपटी झुकी-दबी गठरी को एक नजर देख लिया था। फिर भी उसके चेहरे पर कोई हलचल नहीं थी, न कोई निराशा या कुण्ठा का ही भाव उजागर हो रहा था। मुझे उस पर गर्व हो आया था। मैं भूखा भी था और गुस्से ने कुछ ज्यादा ही भूख बढ़ा दी थी, परन्तु मंझले के धर्य ने मुझे बड़ी शक्ति दी। विवाद के निपटते ही मंझला चहकने लगा था। हंसी-ठिठोली के बीच मंझले को घर के अन्दर विवाह वेदी पर जाना पड़ा। मैं अपने संबंधियों व छोटे भाई के साथ बाहर गपशप करने में व्यस्त हो गया।
    मुझे कई रस्मों को अदा करने के लिए अन्दर बुलाया गया, तब मैंने देखा मंझला, एक रेशम की गठरी के करीब बैठा है। पंडित मंत्रोचार के साथ फेरे की तैयारी करा रहा था। फेरे पूरे हुए फिर शर्ताें और नियमांे का सिलसिला शुरू हुआ। पहले की छः शर्ताें को मंझले ने दोहराया और पाबंदी से पालन करने का वचन दिया। सातर्वी शर्त वधू के लिए थी कि मैं जीवन भर किसी दूसरे पुरूष को नहीं देखूंगी। हालाकि इस ‘‘न देखने’’ की शर्त की व्याख्या पंडित जी ने नहीं की थी, फिर भी मंझला बहुत खुश था।
    ‘‘अरे तुम अभी जाग रहे हो।’’ अचानक मेरी पत्नी के शब्दवाण ने विचारों का घेरा तोड़ा।
    ‘‘हां आवो। मंझली बहू कैसी लगी।’’
    ‘‘ठीक है, सुन्दर तो है ही, इतनी ही सुशील भी हो तो ठीक ही ठीक है।’’
    ‘‘क्यों क्या तुम्हें कुछ शक है?’’
    नहीं। नहीं! मैंने तो साधारण सी बात कही है। फिर वही मौन छा गया। अंधेरे ने नींद की चादर ओड़ने को मजबूर कर दिया।
    प्रातः की जाग में शोर के साथ कहकहे और ढोलक की थाप पर सुरीले गीत के बोल हवा में तैर रहे थे। आज मेहमानों की गहमागहमी कुछ अधिक हो गई थी। पूरा दिन दौड़ धूप में यूं बीत गया, जैसे हवाई सफर बीत जाता है। शाम की आमद मंे रंगीन बल्बों और टयूब की रोशनी में पंडाल नहाया हुआ था। पंडाल के एक कोने में मंझला उसी रेशमी गठरी के साथ ऊंची कुर्सी पर बैठा था। आज गठरी कुछ खुली सी लग रही थी। प्रीतिभोज कैसे और कब निपट गया, पता नहीं लग सका। दूसरे दिन मैं ऊपर की मंजिल पर खाना खा रहा था कि अचानक छत की ओर नजर उठ गई, एक सिल्क का आंचल हवा में लहरा रहा था, मैं एक दम चीख उठा, ‘‘ऊपर कौन है।’’
    ‘‘मंझली बहू।’’
    ‘‘क्यों अभी चैबीस घंटे भी नहीं बीते और शर्म की चादर में आग लग गई।’’ और न जाने क्या-क्या कह गया। मंझली बहू रोने लगी। लोगों ने ढांढस बंधाया, इस बीच मंझला खामोश व निर्विकार रहा।
    मगर मुझे लगा कि रेशमी गठरी खुल गई है। मुझे हैरत भी हो रही थी और डर भी लग रहा था कि गठरी की गांठें शीघ्र ही खुल जाएंगी और रेशमी गठरी बिखर जाएगी, पसर जाएगी तब... तब क्या होगा? दूसरे दिन मेहमानों से भरा घर खाली हो गया था और मंझली बहू मेरी आवाज सुनकर किसी पत्थर के बुत की तरह स्थिर हो जाती तब मां या भाभियां उसका मजाक उड़ाती और वह बुत भयभीत हो उठता, मानो उसे शंका हो कि कहीं महमूद गजनवी की तरह मैं भी पत्थर के बुत को तोड़ने वाला न बन जाऊ।
    इसी तरह आठ दिन बीत गए मंझले ने दुकान से नजरें फरे ली। मुझे लगा कि रेशमी गठरी खुलकर मंझले की बिछावन बन गई है। परन्तु शायद मैं गलत था। दूसरे दिन ही मंझला दुकान पर आया, लेकिन उसने मात्र ‘‘कैशबाक्स’’ को ही खाली किया और बगल में एक छोटा-सा पैकेट दबाए घर की ओर वापस हो लिया।
    समय कितनी तेजी से गतिमान है, अन्दाज लगा पाना बड़ा ही कठिन है। इन्हीं बदली हुई परिस्थितियों में मंझला भूखे मांसाहारी कुत्ते की तरह जिन्दा गोश्त के आसपास मंडराया करता। अगर किसी ने जरा भी छेड़छाड़ की तो फौरन गुर्रा उठता या एकदम काटने की मुद्रा में हमला कर बैठता। हालात यहां तक बदल गए थे कि मंझली बहू की कीर्ति पताका के नीचे खानदान की इज्जत दब गई।
    अब मंछली बहू के पांवों के नीचे सास की छाती थी और शरीर के नीचे मंझला। उसके पास मात्र मेकअप, जेवर और साडि़यों को अपने बदन पर सजाकर, किसी शो रूम की गुडि़या या बाजार की जीनत... बनने का काम रह गया था।
    मेरी निगाहों के सामने का वो खामोश बुत और दुनिया जहान की नजरों में मेरे परिवार की मंझली बहू मंझले के लिए खुदा का स्वरूप हो गई थी। खुदा की इबादत में भी आदमी स्वार्थी हो जाता हैं, लेकिन मंझला उस बुत की इबादत में कहीं से भी स्वार्थी नहीं दिखता था। उसने बुत के शरीर से रेशमी लिबास उतार कर खानदान की इज्जत पर कफन की तरह लपेट दिया।
    कफन में लिपटी खानदानी आबरू की अर्थी पर मंझला उस बुत की लेनाई और चिकनाई की बूंद-बूंद वात्सायन के ‘कामसूत्र’ की अग्नि में डालने में मशगूल था और परिवार एक भयानक तूफान के दहाने पर खड़ा था। जिसका मुझे डर था आखिर वही हुआ। छोटे ने बगावत का झंडा गाड़ दिया, बागी छोटे ने घर की चहार-दिवारी को त्याग दिया और सड़कों पर निकाल गया।
    छोटे के पांव इधर घर से बाहर हुए उधर मंझली बहू के ‘पावं भारी’ हो गए। उसने सास को जिन्दा ही तस्वीर के फ्रेम में जड़ दिया और जेठ को अपनी थाली की जूठन समझकर परे खिसका दिया। अब परिवार फूट का शिकार हो गया जिसका भरपूर फायदा मंझले ने उठाया और अकेला ही पारिवारिक संपत्ति का मालिक बन बैठा। मालिकाना हालात और मंझली बहू के दीवानेपन ने मंझले को कर्ज की कब्र में उतार दिया मगर मंझला सच्चाई को अपने सीने से न लगा सका।
    बाजार में मंझले की इज्जत, दो पैसों की नहीं रह गई, कर्जदारों ने जिन्दगी हराम कर दी और मंझला खानदानी निशानियांे को नीलाम करने पर उतर आया। कर्ज निपटाने के लिए सबसे पहले उसने मंझली बहू के गहनों से दूसरे घरानों की बहुओं की शोभा बढ़ा दी और अब दुकान की बोलिया लग रही थीं।
    इतना कुछ हो जाने पर भी मां मंझले
को बुरा न कहती थीं। उसी के गुण गाती। मुझे भरे समाज में अपमानित कर छोटे को कोसकर समाज में अपना और मंझले को गौरव बढ़ाती, इसके साथ ही स्वयं भी अपमानित होतीं। अपमान की पीड़ा घर की नालियों से बहकर सड़कों तक फैल गई थी।
    अपमान की ज्वाला मंे मेरा शरीर झुलस रहा है, मुझे अच्छी तरह याद है कि मंझले की शादी से पहले मां और मंझले ने मेरे चारों तरफ स्नेह तथा वात्सल्यता की चहारदीवारी खड़ी कर दी थी। उसी चहारदीवारी के अन्दर मैंने जी खोलकर खर्च किया था। बारात जाने के समय बहू के शरीर पर जो जेवर पहनाए जाते थे, उनका भी इंतजाम घर में नहीं था। यहां तक कि बारात घर के दरवाजे से चल पड़ी और जेवरों का कहीं दूर-दूर तक पता नहीं था, तब मामाजी, एक अदना कुंजडि़न और मैं मां की चूडि़यां और गले की जंजीर लेकर सर्राफा बाजार गए उसकी एवज मंे चढ़ावे के जेवर अपनी जमानत पर उधार लाकर बारात जाने के बाद बारात स्थल पर पहुंचा। वहां भी मेरे लिए अपमान और तिरस्कार का द्वार पहले से ही खुला हुआ था।
    बारात जब लड़की वालों के द्वार पर पहुंची थी और तमाम रस्मों की समाप्ति के बाद जिस भोज का आयोजन था, वह भी मेरी पसन्द का न था जिसको लेकर विवाद बढ़ गया था और मैं अपमान के कड़वे घूंट पीकर रह गया था। यहां तक कि पूरी बारात में अपमान और अपमान के सिवा कुछ भी न हासिल हुआ था।
    प्यार और वात्साल्य का झूठा आवरण एक मां भी ओढ़ सकती है क्या? मुझे तो यकीन ही नहीं आता, लेकिन जो इन आंखों ने देखा है और हृदय ने भोगा है, उसे झूठलाया नहीं जा सकता। यह सच है कि नारी हत्यारिणी, व्यभिचारिणी, और आंसू बहाने वाली प्रतिमा हो सकती है, लेकिन अपने दूध की एक बूंद में जहर नहीं मिला सकती। ममता का गला नहीं घोंट सकती और न ही ममतत्व की झूंठी झीनी चादर ओढ़ सकती है। मैं तो मां के प्यार और वात्सल्य की परिभाषा से पूर्णतया अनभिज्ञ रहा हूं। इस गहरे और पीड़ादायक जख्म पर नकली ममता के मरहम के अहसास ने मुझे सीमा से ज्यादा ऊंची छलांग लगाने को मजबूर कर दिया। जब गिरा तो एहसासा हुआ कि जो मेरे दूध की हत्यारिनी हो सकती है, उसे मां कहना कितना गलत है।
    औरत शरीर का व्यापार करती है, छल करती है, लेकिन ममता के साथ कोई सौदा नहीं करती। परन्तु आज मुझे एहसास होता है कि हम सब कहीं गलत अवश्य है। देखा जाए तो हम वैधानिक रूप से औरत के सामाजिक दलाल हैं। क्या फर्क है, वेश्याओं के दलालों में और सामाजिक रीति से वैवाहिक बंधनों में बांधने की अगुवई करने वालों में। मात्र इतना कि एक को समाज नैतिकता का लिबास पहनाकर मान्यता देता है और दूसरे को इन्द्रियों की प्यास बुझाने का अनैतिक साधन मानकर अवहेलना करता है।
    वैश्याओं के दलाल अपने ग्राहकों से कमीशन लेकर सुन्दर शरीर का सामना करा देते हैं, और ग्राहक उसके शरीर के एक-एक हिस्से से अपनी रकम वसूल करता है। यहां तक की स्वयं भी कभी-कभी बिक जाता है। ठीक उसी तरह सामाजिक दलाल वर को वधू तक पहुंचा देते हैं और वर, वधू के शरीर से गिन-गिन कर पूरे ब्याज सहित अपनी शान-ओ-शौकत से बढ़-चढ़कर कीमत वसूल करता है और उसके शरीर पर बिछ जाता है हालात यहां तक पहुंच जाते हैं जैसे वैश्या कंगले को अपने कोठे के जीने से नीचे ढकेल देती है, ठीक उसी तरह सामाजिक बन्धनों में बंधी औरत अपने शरीर की गर्मी में अपने पति को पिघलाकर खुली सड़कों पर संघर्ष के लिए छोड़ देती और खुद ऐश करती है। ठाठ से बनारसी, कांजीवरम साडि़यों से, मेकअप के महंगे सामानों से, कीमती हीरे-जवाहरातों और जेवरों से अपने को सजाती-संवारती है और पति को दुनियां के नर्क में झोंक देती है, और मूर्ख पति नर्क की आग में झुलसता हुआ उसके शरीर से जोंक की तरह चिपटा रहता है। औरत उसकी इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उसके जमीर की हत्या तक कर बैठती है।
    मंझले की भी यही मनोदशा थी। मंझले के जमीर को मंझली बहू ने अपनी जुल्फों की छांव में ढककर समाप्तप्राय कर दिया था। अब वह मंझले पर शासन कर रही थी। और ठाठ से ऐश की जिन्दगी जी रही थी। मगर उसे शायद नहीं मालूम कि झूठ और छल की नींव पर बना ताश का महल हल्के से हल्के तूफान का सामना नहीं कर सकता। मंझले की मां और मंझले ने जिस फरेब और दुर्भाग्य के लहू से सने पाए के शाही पलंग पर मंझली बहू को लिटाया था, उसका एहसास भी शायद मंझली बहू को नहीं था।
    उसे नहीं पता था कि उसकी सास ने दुधमुहें बच्चों की मां की हत्या भी की है और बड़ी बहू को आग की लपटों में झुलसाने की साजिश। हालांकि ईश्वर सब पर मेहरबान है। देखने वाला है और न्याय करने वाला है। जवानी के आंगन में वैद्दव्यता का तख्त और उसके बाद आंसूओं के सैलाब में डुबी जिन्दगी। शायद यही ईश्वर का न्याय है। मंझली बहू को तो खानदानी किस्सों की फहेरिस्त का एक सफा भी नहीं मालूम था। वास्तव में उसकी सास ने अपनी सास के कफन को अपनी ओढ़नी और जिठानी की अर्थी की नींव पर अपनी खुशियों का महल खड़ा किया था। आज वह महल कहां?
    हे ईश्वर आज मुझे भी एहसास हो रहा है, तूने शायद मुझे भी दलालों की कतार में खड़ा कर दिया। मैं मंझली बहू और मंझले को आबाद करने के तिलिस्म में इन दुनियाबी और समाजी कारकुनों से कमीशन के रूप में अपमान, तिरस्कार और दुत्कार पा गया था।

बबुआ धीरे-धीरे आई समाजवाद

देखिए एगो बात हमारा भी बूझ लिया जाय, साइकिली में बैटरी फिट कहकै हवा की माफिक ओकर रफ्तार बढ़ाई जा सकै, मगर टिरैफिक-विरैफिक भी कोई चीज है कि नहीं। सड़क का कायदा कानून तो मानना ही पड़ेगा। फिर खुली सड़का पर सरकारी सांड और महादेव के नंदी की बिरादरी वालों की धरपटक से भी सावधानी बरतनी है। सावधानी हटी दुर्घटना घटी। ठीक है समाजवादी एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है, मगर ट्रामा सेन्टर के डागडर साहब तो कैंडिल लाइट रोमांस की कक्षा में यौनवर्द्धक दवा के परीक्षण में व्यस्त हैं। फिर लाल-हरी बत्ती के बाजू में लगे चोर कैमरे से बचकर चैराहा पार करना है कि नहीं। उस पर तुर्रा यह कि सड़कों पर सीवर के बदबूदार पानी की नई बनी झीलों के किनारे-किनारे से ही गुजरना है। कहीं कूड़े का ढेर, कहीं सड़क टूटी, कहीं गढडे में झूलती सड़क। इससे बच भी गए तो जाम की ठसक औ रोना-धोना तम्बू ताने गली-गली में जारी ‘मैं तो छोड़ चली बाबुल की गली...’। भरी-पुरी सड़क पर गाती-बजाती, नाचती, भीड़ में ठाड़े रहियो बांके यार... या सब कुछ छोड़-छाड़ के चली अपने...’’ की द्दुन पर करीना, कैटरीना का मरम पाले मम्मियां अपने घर की रसोई या बाथरूम में की गई मशक्कत से बनाई गई अपनी बेडौल ‘बाॅडी’ के भूकम्प से सड़क का उत्पीड़न और शोहदों का मनोरंजन कर रही हों तो क्या सइकिल फर्राटा भर सकती है? तिस पर समूचा समाजवादी कुनबा भी साइकिल पर सवार हो!
    तो भइया, यूं समझों कि पंडित-मुल्ला ठडि़याए दिए गए सड़कन ते मैदान तलक, दलित-पिछड़े लोकसभा चुनाव ‘हाइवे’ घेरे खड़े हैं और जय श्रीराम.... जय द्वारकाधीश का नारा ‘इम्पोर्टेड नेता’ लगा रहे हैं। ऐसे में आप ही बताइए कि ससुरी साइकिल कितनी तेज चल सकती हैं? वह भी तब जब उस पर ‘लैपटाॅप’ का बोझ लदा हो! फिर लालबत्ती का हाल भी बेहाल, बिजली अलग से गुल। घुप्प अंधेरे में कोठी विक्रमादित्य का रास्ता कैसे तलाशा जाय? वहां भी कौन किसका ‘हौसला’ बढ़ाए पता नहीं। पहले ही हाथी से उतरकर आये ‘कुनबे’ को समाजवादी अक्षरज्ञान कराया जा चुका है। अब परिवार नियोजन के भी कोई मायने हैं या नहीं? आखिर एक साइकिल पर किस -किस को बैठाया जाये? आप ही बताईए ऐसे में साइकिल धीरे-धीरे नहीं चलेगी तो क्या दौड़ेगी?
    हर-हर महादेव...! सावन का महीना है तो भोले बाबा का जयकारा लगेगा ही। गाँव से गंगा तक बम..बम.. बम भोले सो हर की पैड़ी के शिवाले से काशी के बाबा विश्वनाथ वाली गली तक भंग भवानी के नाच का जायज हक है। जहां नाच, वहां हुड़दंग। जहां बूटी की हो महिमा वहां क्या बेनी के बोल... क्या पुलिसवालांे की मारकुटाई... क्या शोहदई और क्या दुराचार? भगत ‘जय-जय शिवशंकर न कांटा लगे न कंकर...’ गाते हुए समाजवादी साइकिल पर सवार होकर विदेश तो जायेगा नहीं जो उसकी बेइज्जती हो, वह तो ‘नेताजी’ के चरणों की धूल लेने पार्टी दफ्तर ही जाएगा। पानी महंगा हो जाय कोई बात नहीं, बिजली के दाम बढ़ गये कोई बात नहीं, बाढ़-पीडि़तों को तो फांकाकशी की आदत हो गई है। समाजवादी गांव-गांव जाकर बताएगा ‘भइयाजी’ साइकिल पर आ रहे हैं। अब उसको तो पता नहीं कि मांसाहारी कुत्ते एथलीट हो गये हैं और शाकाहारी बंदर जिमनास्ट। तभी तो सड़क से लेकर संडास तक जिस-तिस को काट ले रहे हैं। अब उन्हें तो बस अपना समाजवादी धर्म निभाना है। ऐसे में साइकिल की रफ्तार सुस्त तो होगी ही न, बोलो?
    आपको शायद न पता हो, समाजवादी छप्पर तले शौचालय बनाने की योजना अभी केन्द्र की मोहताज है। भले ही एलडीए के शौचालय टच-स्क्रीन मशीनों और सीसी टीवी कैमरों से कीमती हों। उधर बेरोजगारी भत्ता और टेबलेट बांटने का गतिण अफसरान पढ़ रहे हैं। इद्दर राशन, साड़ी वाले सिनेमा की स्क्रिप्ट अभी ‘पार्टी प्रेस’ लिख रहा है। चुनाव-14 के भौगोलिक नक्शे पर सच्चे समाजसेवकों के हाथों में लोहिया के बड़े वाले फोटो देकर तैनात कर दिया गया है। कार्य प्रगति पर है, धैर्य रखिए। राजनीति मनोरंजन के बाथरूम में नहा- धोकर तैयार हो रही है। तो बबुआ कुछ समझे, धीरे-धीरे आई समाजवाद।