Tuesday, November 6, 2012

मारीशस की अभिनेत्री का अपने मायके में स्वागत

हमारे देश में अतिथियों को देवता की संज्ञा दी गयी है। ऐसी ही एक अतिथि बीते दिनों मारीशस से चल कर सोनाचंल स्थित राजा बलदेन दास बिड़ला इण्टर कालेज सलखन प्रांगण में जब पहुची तो उनकी अगवानी व स्वागत में सम्पूर्ण विद्यालय परिवार उमड़ पड़ा। बताते चलंे कि मारीशस की सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका व अभिनेत्री हौसिला देवी रिसोल इन दिनों भारत की यात्रा पर आयी हुई हंै। बीते दिनों भोजपुरी संस्कष्ति शोध समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार केशरवानी के विशेष बुलावे पर श्रीमती रिसोल एक दिन के लिए सोनांचल भी पधारी थी। उसी दौरान प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ला के नेतष्त्व में विद्यालय परिवार की ओर से उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया गया। छात्र-छात्राओं के आत्मीय स्नेह व स्वागत से अभिभूत सिने तारिका व भोजपुरी गायिका होसिला रिसोल अपने की रोक नही सकी और मंच से उठकर छात्राओं की टोली में जाकर पष्थ्वी माता की गोद में बैठ गयी। स्वागत व अभिनन्दन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त करते हुये अभिनेत्री हौसिला देवी रिसोल ने कहा कि हमारे पूर्वज जब अंग्रेजो के बहकावे में आकर कलकत्ता से पानी के जहाज से मारीशस पहुचे तो अपने साथ एक लोटा, तुलसी का पौधा एवं भोजपुरी भाषा ले गये। वहां पहुचने पर दुख दर्द सहते हुये दिनभर कड़ी मेहनत के बाद रात को लोटा बजाकर भोजपुरी गीत गाते थे। धीरे-धीरे इसका असर वहां पर बसे ईसाईयों पर हुआ। श्रीमती रिसोल के अनुसार आज जब मारीशस स्वंस्त्र है और भोजपुरी भाषा को राजभाषा का दर्जा मिल चुका है बावजूद इसके यहां पर हर घर में भारतीयता की झलक दिखलाई देती है और मारीशस  क लोगन कअ यही नारा बा- ‘‘हमार गांव, हमार देश भारत नाहि हव परदेश’’ इस मौके पर श्रीमती रिसोल को सम्मान स्वरूप पुष्पहार, परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ के स्वामी अडगड़ानंद द्वारा रचित भजन किसका करे व श्रीमद् भगवत् गीता की टीका यर्थाथ गीता के साथ स्मष्ति चिन्ह भेटकर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में प्रख्यात भोजपुरी कवि पं0 हरिराम द्विवेदी द्वारा काव्य पाठ एवं संगीतकार सरदार दयासिंह द्वारा माउथहार्गन पर ‘कौन दिशा में लेके चलारे बटोहिया’ (भोजपुरी धुन) व आओ बच्चो तुम्हंे दिखायकृ (देशभक्ति गीत) सुनाकर वाहवाही बटोरी। स्कूल की छात्र-छात्राओं ने गीत, भजन प्रस्तुत किया रिसोल छात्र छात्राओं के साथ पड़े की छांव में बैठकर अपनी गांव गाजीपुर की याद ताजा किया। कार्यक्रम में भोजपुरी माता की जय का नारा से सारा वातावरण गंूज उठा।
   प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष मिथिलेश द्विवेदी ने कहा कि ‘आज हमारी गाजीपुर की बेटी लघु भारत के रूप में विकसित मारिशस की धरती पर रहते हुये भोजपुरी गीतो की खुशबू देश-विदेश में बिखेर रही हंै और भोजपुरी भाषा की सेवा करते हुये ‘‘गंगा माता’’ को साफ व स्वच्छ बनाने हेतु भारत में अभियान चला रखा है।
    वरिष्ठ पत्रकार व कैमूर टाइम्स पत्रिका के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि हौसिला जी का अपनी सरजमी पर हमे स्वागत करते हुये हर्ष हो रहा कि ये भोजपुरी भाषा को मारिशस में राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष की और इन्हें सफलता भी मिली। इस प्रकार इन्होनें अपने पुरखों की भूमि उ0प्र0 के गाजीपुर की मिट्टी का कर्ज अदा किया क्योंकि इनका बचपन इसी स्थान पर पेड़ो के झुरमुटो के छांव में खेलते कूदते बीता है। भोजपुरी संस्कष्ति शोध समिति के अध्यक्ष व सोनघाटी पत्रिका के संपादक दीपक कुमार केसरवानी ने कहा कि हमे गर्व है कि जिन गिरमिटिया मजदूरांे को अंग्रेज मारिशस में गन्ने की खेती कराने के लिए ले गये थे वे भारतीय आज शासन कर रहे है और भारतीय संस्कष्ति को अक्षुण्य रखे हुये है। भोजपुरी भाषा, साहित्य सूर, तुलसी की रचनाओ का गायन इनकी नित्य की परम्परा है और मारीशस के लोगो ने विश्व पटल पर यह साबित कर दिया कि भारत हमारी जन्मभूमि, मारिशस हमारी कर्मभूमि है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी राजेश द्विवेदी ने कहा कि सोनभद्र में भोजपुरी साहित्य के शोद्द की असीम संभावनाएं है और हम चाहते है कि रिसोल अपने सहयोगियों के माध्यम से इस क्षेत्र के प्रचलित लोकगीतों, कथाओ व कहानियों पर शोध कार्य करके सोनाचंल का मान बढ़ाये हम इस कार्य में तन मन धन से सहयोग करेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन के कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार सुल्तान शहरयार खां व अभय भार्गव ने अपनी मारिशस यात्रा का संस्मरण सुनाते हुये कहा कि हमारी मुलाकात हौसिला देवी से वहां पर राष्ट्रपति भवन में हुई थी जहां भोजपुरी भाषा के विकास व आन्दोलन पर चर्चा हुई थी। कार्यक्रम में संतोष सिंह चन्देल, पत्रकार सनोज तिवारी, तष्त्पी केसरवानी, हर्षवर्धन, फिल्म निर्देशक दिलीप सोनकर, प्रबोध मिश्रा, विद्यालय के छात्र-छात्रा, अध्यापक, अभिभावकगण, स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कुत्ते भी करते हैं किटी पार्टी और ब्याह!

लखनऊ। आवारा कुत्तों के झुंड के झुंड राजधानी की सड़कों पर, गलियों में, निर्माणाधीन भवनों में, खण्डहरों में, खाली पड़े मकानों व कूड़ाघरों में, पार्कों और गोश्त की दुकानों, बूचडखानों, बिरियानी-मुर्ग-मछली के ठेलों के आस-पास देखे/पाये जाते हैं। इन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। यदि ये सेक्सक्रियारत होते हैं तो उन्हें मार भगाने से लेकर उनके संवेदनशील सेक्स उपकरण पर लाठियों से प्रहार तक किए जाते हैं। इसके पीछे समाज का घिसा-पिटा तर्क ‘अश्लीलता’ होता है। जबकि यही समाज अपने प्यारे ‘डाॅगी’ को ‘सेक्स मीटिंग’ कराने बड़े फख्र से ले जाता हैं। आवारा कुत्तों की शादियों का मौसम ‘कातिक’ में बताया जाता है। इसकी गवाही में उतरती सर्दियों में उनके बच्चे पैदा होने को रखा जाता है। इस लिहाज से यह मौसम उनकी शादियों या ‘मीटिंग’ का है।
    आमतौर पर पांच-सात कुत्तों के झुंड में एक मादा होती है और उसी को लेकर सबके सब लड़ते-झगड़ते देखे जाते हैं। जबकि यह महज वर्चस्व की जंग होती है, जो जानवरों में आम बात है। जानवरों के डाॅ. एस. नार्मन के अनुसार कुत्ता बेहद समझदार जानवर होता है। वह भी आपसी सहमति पर विश्वास करते हैं, उनमें भी सामाजी भावानाएं काम करती हैं तभी तो उनके इलाके/मोहल्ले तक होते हैं। एक इलाके के अकेले कुत्ते पर दूसरे इलाके के कुत्ते गुर्राने (शुरूआती पूंछताछ) के साथ हमलावर तक हो जाते हैं। उन्हें भी शोहदों/चोरों का भय होता है। आप गौर से देखिए खण्डहरों/पार्कों में पसरे या दावतों के आस-पास मंडराते कुत्ते किस तरह भाईबंदी दिखाते हैं। ये भी आपसी समझौते के तहत ‘लिव इन रिलेशन’ बना लेते हैं या एक ही मादा के साथ पूरा जीवन गुजार देते हैं।’ ऐसा पक्षियों और अनेक वन्य जीवों में भी देखा जाता है।
    गौरतलब है, देश में 2.5 करोड़, दिल्ली में 3 लाख और लखनऊ 40 हजार आवारा कुत्ते होने का आंकड़ा पेट्स पर काम करनेवाली संस्था यूरोमाॅनीटर ने पिछले दिनों जारी किया था। वहीं इनके काटने से अकेले उप्र में हर साल लगभग 16 लाख लोग वैक्सीन के इंजेक्शन लगवाते हैं। उप्र में वैक्सीन खरीदने का बजट 2010-11 में 44 करोड़, 2011-12 में 52 करोड़ था। पेटा और पाॅ जैसी संस्थाओं ने आवारा कुत्तों पर काफी काम किया है। उनके ही एक सदस्य के मुताबिक वे भी किटी पार्टी, सामुहिक भोज के साथ शान्ति से सेक्सक्रिया में विश्वास रखते हैं। यह तो इंसान है जो उन्हें दुत्कारता रहता है जिससे वे आक्रमक रूख अपना लेते हैं। वहीं पालतू कुत्तों का आचरण देखिए उनमें कहीं उग्रता नहीं होती।
    कुत्ते पालने वाले अपने ‘पॅपी’ या ‘डाॅगी’ के मनोरंजन व जीवनसाथी के लिए खासे सचेत रहते हैं। उन पर 10 से 30 हजार रूपये महीने तक खर्च करते हैं। उनके लिए किटी पार्टी आयोजित कराते हैं। उनकी शादी व बच्चों के पैदा होने के जश्न गए जमाने के ‘गुड्डे-गुडि़यों’ की शादी से भी अधिक धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। पेट स्पेशालिस्ट डाॅ0 उमेश जी कहते हैं कि ‘पेट के लिए किटी पार्टी आयोजित करने या उनमें ले जाने से उनके व्यवहार में बदलाव आता है। हर गेट-टू-गेदर में वे अपने जैसे साथी से मिल पाते हैं, मस्ती करते हैं। उनका अकेलापन दूर होता है और अपनी मादा भी तलाश कर रोमांस और शादी तक पहुंच जाते हैं।’ कुत्ते पालने वाली महिलाएं कुत्तों को लेकर काफी संजीदा रहती हैं। युवतियां तो उनके लिए हद दर्जे तक भावुक और सारी खुशियां जुटाने में आगे रहती हैं। सुनने में आश्चर्यजनक लगे लेकिन है सच, डाॅगीशादी, पेटशादी, कैन्डीरोमियो जैसी साइडे इंटरनेट के साथ महानगरों में धड़ल्ले से फल-फूल रही हैं, जो बाकायदा हजार से पांच हजार रूपए में आपके कुत्ते का पंजीकरण कर उसके लिए जीवन साथी तलाश कर ‘मीटिंग’ कराने का काम कर रही हैं। ऐसे में आपको भी कुत्तों की बारात में जाने या रिशेप्शन पार्टी का निमंत्रण कभी भी मिल सकता है। जी हां, महानगरों में यह इज्जतदार व्यवसाय और स्टेटस सिंबल बन रहा है। लखनऊ भी इससे अछूता नहीं है। इन कुत्तों के लिए पार्लर/सैलून खुलने के साथ बजाज आलियांज के अलावा कई इंश्योरेंश कंपनियां लाखों रूपयों की पाॅलिसी तक करती हैं। यूरोमाॅनीटर इंटरनेशनल के अनुसार कुत्तों के पालने के चलन बढ़ने के साथ इनसे जुड़े कई कारोबार खड़े हो रहे हैं। इनमें पशु आहार, पशु चिकित्सा, पशु फैशन, व्यवसाय अरबों रूपयों का हो रहा है। सरकार को अभी तक महज कुत्ता पालने के लाइसेंस से ही राजस्व मिलता था, लेकिन अब पांच अरब के राजस्व की संभावनाएं कुत्तों से जुड़े कारोबार के चलते बढ़ गई हैं। आयकर विभाग इस ओर खासी रूचि दिखा रहा है।
    आवारा कुत्तों पर काम करने वाले श्री वी.एस. तिवारी के अनुसार यदि इनके साथ प्यार से पेश आया जाए तो यह बड़े काम के सिद्ध हो सकते हैं। इन्हें अपराध रोकने से लेकर चैकीदार तक का रोजगार देकर इनका उपयोग किया जा सकता है। यह काम नगर निगम और पुलिस विभाग आसानी से अंजाम दे सकता है।

उल्लू देवो भवः

लक्ष्मी की पूजा और उल्लू को प्रणाम। पुण्य लक्ष्मी का पूजन शुभ मुहूर्त देखकर, तो पाप लक्ष्मी और उल्लू को नित प्रणाम। उल्लू देवता है। उल्लू हमारा नेता है। उसी के नेतृत्व में हम आर्थिक विकास के ‘राम मंदिर’ का निर्माण करने का समाजवादी शंखनाद करके घोषणाओं के प्रसाद का जूठन आदमी के आगे फेंकने का पुण्य कमाते चले आ रहे हैं। पाप लक्ष्मी की इएमआई के जरिए समूचे बाजार पर उल्लू भक्तों का बोलबाला है। इसी वजह से गांधी, अम्बेडकर, लोहिया के फर्जी पुत्र और रामभक्त अमीरी के पहले पायदान पर पसरे हैं।
    65 बरसों में देश में मौजूद (1947 में) 1600 करोड़ की संपदा भंडार की जगह 345.8 अरब डाॅलर का विदेशी कर्ज आ गया। महज 35 साल पहले देश के 20 बड़े घरानों की कुल संपत्ति 5 हजार करोड़ थी। आज अकेले मुकेश अंबानी 1050 अरब रूपयों (21 अरब डाॅलर) के मालिक हैं। 10 बड़ों की कुल संपत्ति 109.3 अरब डाॅलर है। 1950 में प्रति व्यक्ति आय 247 रुपए थी तो आज 5 हजार रूपए है। आजादी के तुरन्त बाद गरीबी की रेखा के नीचे आधी से अधिक आबादी यानी 19 करोड़ लोग थे, तो आज 36 करोड़ लोग हैं। देश में गरीबी-अमीरी का मौसम काफी बदल गया है। आज उम्मीदों के दीपक दप-दप करते इंडिया गेट से लेकर गांव के बाजारों तक उजियारा फैलाने को बेचैन हैं। पूर्णमासी और अमावस्या की रातों को एक साथ पूजने वाले देश में माटी और मुद्रा की लड़ाई और तेज हुई है। भले ही फुलझडि़यों की हंसी ठहाकों में बदल रही है, लेकिन माटी के श्रीगणेश-लक्ष्मी की जगह पूजा की अलमारी में जस की तस है। अम्मा जरूर घर-गांव के कुंए की तरह बिला गईं हैं, मगर मम्मी जी... माॅम.. वाॅटर पार्कों में अनार दगा रही हैं। बेबी-बाबा के साथ उनका हर दिन धनतेरस और हाय.. हसबेंड के साथ हर रात दिवाली।
जीभ और जांघ के उद्दंड बाजार की तेजी ने पर्वों और मेलों का संेसेक्स काफी नीचे ला दिया है। एक तू... एक मैं ही ‘जिहाद’ है, बाकी सारा परिवार ‘आतंकवाद’ के इंकलाबी परचम तले शहरी फ्लैट, कालोनियां आबाद हैं, तो अलाय-बलाय गांव-खेत में डाल हरऊ-घुरऊ शहर में मोबाइल थामे साहब अस बतियाए रहें...। कहां हैं इंतजार करती कहावत ‘करवा हैं करवारी है, तेहिके बरहें रोज देवारी...? यहां तो हर दिन दीवाली हैं। हर रात दीवाली है। जभी देश में चार पहिया वाहनों की वेटिंग 8 लाख के आस-पास है, तो गए साल 2520421 वाहन बिके थे। इस धनतेरस अकेले लखनऊ में डेढ़-दो अरब के दो-चार पहिया वाहनों के बिक जाने का अन्दाजा है। फिर भी पेट्रोल के महंगा होने की चीख-पुकार? महलों में 18 गैस सिलेंडरों पर सिर्फ चाय उबल रही है और मंझोली रसोइ में एक का भी जुगाड़ नहीं? अजब उलट-पुलट है, गई अक्षय तृतीया के दिन लखनऊ वालों ने 25 करोड़ का सोना खरीदा था। गई दिवाली में 1 अरब 6 करोड़ का सोना-चांदी, 80 करोड़ के वाहन, 40 करोड़ की मिठाई, 35 करोड़ का इलेक्ट्रानिक, 3 करोड़ के बर्तन, 7 करोड़ के पटाखे, 15 करोड़ की पतंगे खरीदे गये, तो 10 करोड़ एसएमएस मंे खर्चे और 60 करोड़ का स्टाक कारोबार महज पौने दो घंटों में कर डाला। कुल 3.56 अरब की दीवाली 2011 में लखनउवों ने अकेले मना डाली। देश भर मंे काले पैसे सहित क्या खर्च हुआ होगा? वह भी तब, जब एक महीने पहले ही महंगाई 7 फीसदी ऊँची छलांग लगा चुकी थी और सब्जियों के भाव आसमान पर थे। आटा 16 रू0 किलो बिक रहा था।
    माटी के दिये के आंकड़ों पर अभी श्वेत पत्र जारी होना है। डिजाइनर दिये और फैशनेबल मोमबत्तियों के साथ चाइनीज इलेक्ट्रानिक नूडल्स (बिजली की झालर) का बिग बाजार रौशनी बेच रहा है। गजब विरोधाभास है, अकेले अपने यूपी में 63 फीसदी घरों में ढिबरी/लालटेन रौशन हैं। 37 फीसदी बिजली जलाने वालों की जगमगाहट के बयान उपभोक्ता परिषद में दर्ज हैं। उपभोक्ता क्रांति के नाम पर देशवासी 31.9 फीसदी कपड़ों, जूतों पर व 36.3 फीसदी नई तकनीकी पर खर्च कर रहे हैं। लगातार अमीरों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 2011 में 2,10,000 करोड़पति थे, अगले लोकसभा चुनावों तक 4 लाख की गिनती हो जाएगी। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़े बताते हैं कि देश में पैसा बचाने में मुंबई नंबर एक है तो लखनऊ नंबर नौ और पटना नंबर ग्यारह के पायदान पर है। वहीं खर्च करने में भी आगे हैं। शहर में प्रति व्यक्ति औसत मासिक खर्च लगभग 21 सौ रूपए तो ग्रामीण क्षेत्र में 12 सौ रूपए है। रही नकद पैसे के जेब में होने की बात तो हम दुनिया में चैथे नंबर पर हैं। शहरों की चमक-दमक में 38 करोड़ लोग मस्त हैं, तो गांवों में साढ़े तिरासी करोड़ लोग सुविधा-असुविधा, महाजनी व्यवस्था और नवपूंजीवादी नखरों के बीच जी रहे हैं। इन्हीं गांवों में रोज दो-तीन किसानों के आत्महत्या करने के भी आंकड़े हैं। आटे का घोल पीकर जीने-मरने वालों की संख्या भी कम नहीं है। भूख के आंकड़े बताते हैं कि 79 देशों में भारत 65वें सथान पर तड़प रहा है। आंकड़ों के आग की आँच बहुत तकलीफदेह है। फिर भी दिवाली हर साल आती है। इस साल भी आई है। अमावस्या की रात के अंधेरे को मुंह चिढ़ाती इठलाती रौशनी आयेगी। आयेगी ही नहीं नाचेगी, गाएगी और चिरागों का समाजवादी हल्ला भी रहेगा। पटाखों के जागरण का जयकारा भी गूंजेगा।
    गो कि दीवाली में ‘शगुन’ का मरद भले ही गांव न पहुंचे, लेकिन ‘मैडम’ की दीवाली का सूरज रात भर बांटेगा सौगतें। ‘लक्ष्मी’ के डांस के साथ ‘विष्णु’ उपहारों के पैकेट अतिथिदेवों को पकड़ाता रहेगा उत्सव की चैखट पर खड़ा होकर। आसमान पटाखों की रोशनी की अगवानी में थोड़ा और झुकेगा, तो नीचे ‘ओम जय लक्ष्मी मइया...’ की आरती के बोलों के साथ ‘सब कुछ छोड़-छाड़ के अनारकली चली अपने सलीम की गली...’ का टंटा भी सुनाई देगा। रोशनी की जगर-मगर में इक्का...बादशाह...गुलाम सबके सब उल्लुओं की सेवा में जगराता करते रहेंगे। और बचीं अकेली अम्मा, वो अपनी ममता के घाव खारे आँसुओं से सेंकती अतीत की वापसी की प्रतीक्षा में गुमसुम बैठी रह जाएंगी। शुभकामना और मुबारक.. की शहनाई इस दीवाली ‘अयोध्या’ में तो नहीं ही बजेगी। और कहां बजेगी...?

Sunday, October 14, 2012

हमारे घर में तीसरा मोर्चा


सियासत के माॅल में साहित्य और पत्रकारिता के ‘कोलोबरेशन’ की जानी-पहचानी शख्सियत पहले ‘फुर्सत में’ आपसे मुखातिब होती थी। बीच के दिनों में निर्माणाधीन राजनैतिक काॅलोनी और साहित्यिक ‘फन’ के बीच बढ़े हुए यातायात में फंसे हुए अकुला रहे थे। मेरा आग्रह हुआ तो लोटन कबूतर की तरह उड़कर अपनी अटरिया पर गुटर... गूं...गुटर...गूं..., तो अब विधायकी, वोट और आदमी के बीच आपाधापी में फिर से आपसे रूबरू हैं, नींबू सी सनसनाती ताजगी के साथ उसी आखिरी पन्ने पर नये काॅलम ‘राजनैतिक व्याव्स्ता के बीच’ तीसरा मोरचा लेकर।                       -संपादक
हम सच ही कहते हैं। आप विष्वास करो या न करो। आपके पास विष्वास के अलावा और कोई उपाय नहीं। अविष्वास करोगे तो हमारी जगह कोई साम्प्रदायिक ताकत लपक लेगी। इसलिए यकीन करो कि मैं भी अर्थषास्त्र का जानकार हूं। अर्थषास्त्र का एम0ए0 हूं। मैं एम0ए0 की डिग्री यूनीवर्सिटी से नहीं लाया। तब डिग्री लेने के लिए 20 रूपये पड़ते थे। कोई भी समझदार अर्थषास्त्री 20 रूपये यों ही नहीं खर्च करेगा। मैंने भी नहीं किये। डिग्री से होता क्या है? मार्कसीट काफी है। मुझे अच्छे नम्बर मिले थे। नम्बर देने का काम विष्वविद्यालय के अपने ही प्रवक्ता करते हंै। राजनीति के क्षेत्र में भी नम्बर देने का काम अक्सर अपने दल वाले ही करते हैं। अर्थषास्त्री प्रधानमंत्री को भी सोनिया जैसे उनके संरक्षको ने 10 में 10 नम्बर दिये थे लेकिन विदेषी मीडिया ने नम्बर काट लिये। अब विदेषी अखबार विद्वान अर्थषास्त्री प्रधानमंत्री को भी ‘अंडर एचीवर - कम अंक पाने वाला’’ बता चुके हैं।
लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रधानमंत्री विद्वान अर्थषास्त्री थे और हैं। मैं भी अर्थषास्त्र का एम0ए0 तो हूं ही। भरापूरा परिवार है मेरा। पुत्र, पुत्रियां, बहुएं और पौत्र। लेकिन घर गष्हस्थी चलाने में अर्थषास्त्र की समझ काम नहीं आती। पुत्र पढ़े लिखे हैं, पिता कड़क हैं सो घर का काम चला करता है। लेकिन पीछे हफ्ते बात बिगड़ गई। पुत्रों के साथ बैठा। उन्हें अर्थषास्त्र का ‘सकल घरेलू उत्पाद’ समझा रहा था। बताया कि खेती की उपज और तुम्हारे फुटकर व्यापार से धन समष्द्धि नहीं बढ़ेगी। घर के बाहर से आया परदेषी धन ही समष्द्धि लाता है। युवा पुत्र भिड़ गये। एक खेती में रूचि रखता है, एक काम चलाऊ व्यापार करता है, एक अखबार में है। मैं भी अकड़ गया। मैंने डांटा, ‘‘अर्थषास्त्र समझो। एफ0डी0आई0 जानो। जी0डी0पी0 समझो। अर्थषास्त्री प्रधानमंत्री के मुताबिक प्रति व्यक्ति समष्द्धि बढ़ी है, यह भी जानो। तभी घरेलू अर्थषास्त्र समझ में आएगा।’’
    बच्चे नहीं माने। एक ने कहा कि आपके अर्थषास्त्र से ही घर की लोटिया डूबी है। मेरे स्वाभिमान को चोट लगी। मैं कौटिल्य के अर्थषास्त्र का ज्ञाता हूं, एडम स्मिथ, मार्षल कीन्ज से लेकर मनमोहन अर्थषास्त्र तक मेरा ज्ञान फैला हुआ है। लेकिन घर वाले हैं कि मेरे ज्ञान अर्थषास्त्र को ही चुनौती दे रहे हैं।’’ मैंने ऊपर-ऊपर ऐंठते हुए लेकिन भीतर से मिमियाते हुए प्रतिवाद किया। अपना अर्थषास्त्र दोबारा समझाया ‘‘तुम्हारी खेती में इस दफा लहसुन जमकर पैदा हुआ। 7 रूपया किलो ही बिक रहा है, इसमें विदेषी कम्पनियों का ज्ञान लगता वे इसे खूबसूरत कागज की पन्नी में पैक करते। अंग्रेजी में नाम रखते ‘‘प्यारोफाइड गैरलाक्सि’’। हारलिक्स की तरह खूब बिकता। अपने हिमांचल प्रदेष का सेब मधुर है, ग्लूकोज से भरापूरा। लेकिन विदेषी सेब पर पर्ची चिपकी है, विदेषी होने की।
    खन्ना बाबू गोयल मैडम को परसों बता रहे थे कि फाॅरेन के सेब की बात ही दूसरी है। कांस्टीपेषन में भी फायदेमंद है। इसलिए मेरे बच्चों एफ0डी0आई0 पर ध्यान दो। विदेषी ज्ञान की हनक दूसरी है। करीना कपूर और कैटरीना कैफ का फर्क देखो। करीना देषी है, कैटरीना विदेषी। विदेषी अर्थषास्त्र ही मनमोहन है। देषी अर्थषास्त्र और स्वदेषी को कौन पूंछता है?’’ बच्चे झगड़े पर आमादा हो गये। मैंने कहा कि मैं अपनी बात पर अडिग हूं। यह कड़े निर्णय का समय है। मैं पीछे नहीं हटूंगा। तुमको साथ छोड़ना हो तो छोड़ो।’’ बच्चों ने भी फैसला सुना दिया ‘मैं आपको कमजोर नहीं होने दूंगा। आपका समर्थन करूंगा। आपको हमारा ख्याल रखना होगा। सिर्फ आपकी नीतियों का विरोध करता रहूंगा और तीसरा मोर्चा बनाने की कोषिष करूंगा।’’
    मैं फुर्सत में नहीं हूं। इसलिए फुर्सतनामा लिखने का समय नहीं। यह कड़े फैसले लेने का वक्त है। राजनैतिक अस्त व्यस्तता है। मैं भयभीत हूं। हमारे घर में भी तीसरा मोर्चा बनने जा रहा है।


आगामी हिंदी-साहित्य-सम्मेलन


इस बार हिंदी-साहित्य-सम्मेलन का वार्षिक अधिवेशन मुजफ्फरपुर में होगा। स्वागत-समिति बन चुकी है, और वह अपना कार्य करने लगी है। अब सम्मेलन के समय और सभापति के चुनाव का प्रश्न उपस्थित है। समय के संबंध में तो यह एक प्रकार से निश्चित ही है कि वह ईस्टर की छुट्टियों में होगा। सभापति के संबंध में हमारा मत यह है -
1. बाबू जगन्नाथ ‘रत्नाकर’ बी0ए0
2. ‘आज’-संपादक श्रीयुत बाबूराव-विष्णु पराड़कर
3. पं0 पद्मसिंह शर्मा
4. बाबू मैथिलीशरण गुप्ता
5. श्रीयुत जयशंकर ‘‘प्रसाद’’
    इन पांचों सज्जनों की विदृत्ता और हिंदी की सेवा हिंदी-संसार में किसी से छिपी नहीं। बाबू जगन्नाथ-दासजी बहुत अच्छे कवि हैं, और आपने आजन्म हिंदी-सेवा की हैं। आप वयोवृद्ध भी हैं और ज्ञानवृद्ध भी। ब्रजभाषा के तो आप इस समय एक मात्र सर्वश्रेष्ठ कवि हैं। आपकी संपादित अनेक काव्य-पुस्तकें काशी के भारत-जीवन-प्रेस से किसी समय प्रकाशित हुई थीं। इधर आपने बिहारी-सतसई की वृहत और सुंदर टीका लिखी है, जो बिहारी-रत्नाकर के नाम से गंगा-पुस्तकमाला ने प्रकाशित की है। आपने इसके लिखने में बड़ी खोज, परिश्रम और अध्ययन किया है। इसकी भूमिका जो आपने लिखी है और जो शीघ्र ही प्रकाशित होने वाली है, वह एक 2-3 सौ पृष्ठ का स्वतंत्र ग्रंथ ही होगा। उससे आपकी साहित्यज्ञता का प्रकृष्ट परिचय प्राप्त होगा। यही नहीं, आप प्राकृत के भी अच्छे ज्ञाता हैं, और अंगरेजी के भी ग्रेजुएट। आपने गंगावतरण नाम का एक मनोहर काव्य लिखकर इंडियन-प्रेस से प्रकाशित कराया हैं। उसकी काव्य-छटा भी दर्शनीय है। आपने उद्धव-शतक, भीष्माष्टक, गणेशाष्टक, द्रौपदी-अष्टक आदि अनेक छोटी-मोटी रचनाएं भी की हैं, जो शीघ्र ही प्रकाशित होंगी। ऐसे श्रेष्ठ विद्धान को यह सम्मान देना हिंदी-संसार का आवश्यक कर्तव्य है। श्रीयुत पराड़करजी की अध्ययनशीलता और योग्यता वास्तव में प्रशंसनीय है। आप संपादक भी प्रथम श्रेणी के हैं। आज पत्र को जो गौरव प्राप्त है, वह आप ही के मार्मिक लेखों और विवेचना-पूर्ण टिप्पणियों के कारण। आपने भिन्न-भाषा-भाषी होकर भी हिंदी को अपनाया है, यह आपकी विशेषता है। पं0 पद्मसिंहजी के विषय में अधिक लिखने की आवश्यकता नहीं। आप संस्कृत, प्राकृत और फारसी के साहित्य के विशेष मर्मज्ञ हैं, सत्समालोचक हैं, सहृदय हैं, सफल संपादक हैं। ज्वालापुर से निकलने वालों भारतोदय पत्र को जिन्होंने पढ़ा है, वे इस बात को अच्छी तरह जानते होंगे। इस पत्र का संपादन आप ही करते थे। सतसई-संहार और सतसई-संजीवन आपकी सर्वतोमुखी प्रतिभा के प्रकृष्ट प्रमाण हैं। गुप्तजी हिंदी के लिये गौरव हैं। आपकी रचानाएं बहुत संुदर हैं। आपके जोरदार गं्रथों से हिंदी-संसार अच्छी तरह परिचित हैं। बाबू जयशंकर प्रसाद की प्रतिभा अब अच्छी तरह विकास को प्राप्त हो चुकी है। आप जैसे नाटक लिखने में सिद्धहस्त हंै, वैसे कविता करने में, वैसे ही काहनी तथा उपन्यास लिखने में। आपकी आँसू, अजातशत्रु, कामना, नागयज्ञ, स्कंदगुप्ता, अशोक, कंकाल, चंद्रगुप्त आदि पुस्तकें हिंदी-साहित्य का गौरव हैं। आपकी कविताएं इतनी भावपूर्ण और सुंदर होती हैं कि सहदय पाठक मुग्ध हो जाते हैं। हमारी राय में इन्हीं पांच सज्जनों में से किसी एक को इस बार सभापति बनाना उचित होगा। आशा है, हिंदी-संसार हमारी इस प्रार्थना पर ध्यान देने की अवश्य कृपा करेगा। अवस्था की दृष्टि से रत्नाकरजी को ही सभापति बनाने के लिये हम अधिक जोर देते हैं।