Tuesday, November 6, 2012

उल्लू देवो भवः

लक्ष्मी की पूजा और उल्लू को प्रणाम। पुण्य लक्ष्मी का पूजन शुभ मुहूर्त देखकर, तो पाप लक्ष्मी और उल्लू को नित प्रणाम। उल्लू देवता है। उल्लू हमारा नेता है। उसी के नेतृत्व में हम आर्थिक विकास के ‘राम मंदिर’ का निर्माण करने का समाजवादी शंखनाद करके घोषणाओं के प्रसाद का जूठन आदमी के आगे फेंकने का पुण्य कमाते चले आ रहे हैं। पाप लक्ष्मी की इएमआई के जरिए समूचे बाजार पर उल्लू भक्तों का बोलबाला है। इसी वजह से गांधी, अम्बेडकर, लोहिया के फर्जी पुत्र और रामभक्त अमीरी के पहले पायदान पर पसरे हैं।
    65 बरसों में देश में मौजूद (1947 में) 1600 करोड़ की संपदा भंडार की जगह 345.8 अरब डाॅलर का विदेशी कर्ज आ गया। महज 35 साल पहले देश के 20 बड़े घरानों की कुल संपत्ति 5 हजार करोड़ थी। आज अकेले मुकेश अंबानी 1050 अरब रूपयों (21 अरब डाॅलर) के मालिक हैं। 10 बड़ों की कुल संपत्ति 109.3 अरब डाॅलर है। 1950 में प्रति व्यक्ति आय 247 रुपए थी तो आज 5 हजार रूपए है। आजादी के तुरन्त बाद गरीबी की रेखा के नीचे आधी से अधिक आबादी यानी 19 करोड़ लोग थे, तो आज 36 करोड़ लोग हैं। देश में गरीबी-अमीरी का मौसम काफी बदल गया है। आज उम्मीदों के दीपक दप-दप करते इंडिया गेट से लेकर गांव के बाजारों तक उजियारा फैलाने को बेचैन हैं। पूर्णमासी और अमावस्या की रातों को एक साथ पूजने वाले देश में माटी और मुद्रा की लड़ाई और तेज हुई है। भले ही फुलझडि़यों की हंसी ठहाकों में बदल रही है, लेकिन माटी के श्रीगणेश-लक्ष्मी की जगह पूजा की अलमारी में जस की तस है। अम्मा जरूर घर-गांव के कुंए की तरह बिला गईं हैं, मगर मम्मी जी... माॅम.. वाॅटर पार्कों में अनार दगा रही हैं। बेबी-बाबा के साथ उनका हर दिन धनतेरस और हाय.. हसबेंड के साथ हर रात दिवाली।
जीभ और जांघ के उद्दंड बाजार की तेजी ने पर्वों और मेलों का संेसेक्स काफी नीचे ला दिया है। एक तू... एक मैं ही ‘जिहाद’ है, बाकी सारा परिवार ‘आतंकवाद’ के इंकलाबी परचम तले शहरी फ्लैट, कालोनियां आबाद हैं, तो अलाय-बलाय गांव-खेत में डाल हरऊ-घुरऊ शहर में मोबाइल थामे साहब अस बतियाए रहें...। कहां हैं इंतजार करती कहावत ‘करवा हैं करवारी है, तेहिके बरहें रोज देवारी...? यहां तो हर दिन दीवाली हैं। हर रात दीवाली है। जभी देश में चार पहिया वाहनों की वेटिंग 8 लाख के आस-पास है, तो गए साल 2520421 वाहन बिके थे। इस धनतेरस अकेले लखनऊ में डेढ़-दो अरब के दो-चार पहिया वाहनों के बिक जाने का अन्दाजा है। फिर भी पेट्रोल के महंगा होने की चीख-पुकार? महलों में 18 गैस सिलेंडरों पर सिर्फ चाय उबल रही है और मंझोली रसोइ में एक का भी जुगाड़ नहीं? अजब उलट-पुलट है, गई अक्षय तृतीया के दिन लखनऊ वालों ने 25 करोड़ का सोना खरीदा था। गई दिवाली में 1 अरब 6 करोड़ का सोना-चांदी, 80 करोड़ के वाहन, 40 करोड़ की मिठाई, 35 करोड़ का इलेक्ट्रानिक, 3 करोड़ के बर्तन, 7 करोड़ के पटाखे, 15 करोड़ की पतंगे खरीदे गये, तो 10 करोड़ एसएमएस मंे खर्चे और 60 करोड़ का स्टाक कारोबार महज पौने दो घंटों में कर डाला। कुल 3.56 अरब की दीवाली 2011 में लखनउवों ने अकेले मना डाली। देश भर मंे काले पैसे सहित क्या खर्च हुआ होगा? वह भी तब, जब एक महीने पहले ही महंगाई 7 फीसदी ऊँची छलांग लगा चुकी थी और सब्जियों के भाव आसमान पर थे। आटा 16 रू0 किलो बिक रहा था।
    माटी के दिये के आंकड़ों पर अभी श्वेत पत्र जारी होना है। डिजाइनर दिये और फैशनेबल मोमबत्तियों के साथ चाइनीज इलेक्ट्रानिक नूडल्स (बिजली की झालर) का बिग बाजार रौशनी बेच रहा है। गजब विरोधाभास है, अकेले अपने यूपी में 63 फीसदी घरों में ढिबरी/लालटेन रौशन हैं। 37 फीसदी बिजली जलाने वालों की जगमगाहट के बयान उपभोक्ता परिषद में दर्ज हैं। उपभोक्ता क्रांति के नाम पर देशवासी 31.9 फीसदी कपड़ों, जूतों पर व 36.3 फीसदी नई तकनीकी पर खर्च कर रहे हैं। लगातार अमीरों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 2011 में 2,10,000 करोड़पति थे, अगले लोकसभा चुनावों तक 4 लाख की गिनती हो जाएगी। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़े बताते हैं कि देश में पैसा बचाने में मुंबई नंबर एक है तो लखनऊ नंबर नौ और पटना नंबर ग्यारह के पायदान पर है। वहीं खर्च करने में भी आगे हैं। शहर में प्रति व्यक्ति औसत मासिक खर्च लगभग 21 सौ रूपए तो ग्रामीण क्षेत्र में 12 सौ रूपए है। रही नकद पैसे के जेब में होने की बात तो हम दुनिया में चैथे नंबर पर हैं। शहरों की चमक-दमक में 38 करोड़ लोग मस्त हैं, तो गांवों में साढ़े तिरासी करोड़ लोग सुविधा-असुविधा, महाजनी व्यवस्था और नवपूंजीवादी नखरों के बीच जी रहे हैं। इन्हीं गांवों में रोज दो-तीन किसानों के आत्महत्या करने के भी आंकड़े हैं। आटे का घोल पीकर जीने-मरने वालों की संख्या भी कम नहीं है। भूख के आंकड़े बताते हैं कि 79 देशों में भारत 65वें सथान पर तड़प रहा है। आंकड़ों के आग की आँच बहुत तकलीफदेह है। फिर भी दिवाली हर साल आती है। इस साल भी आई है। अमावस्या की रात के अंधेरे को मुंह चिढ़ाती इठलाती रौशनी आयेगी। आयेगी ही नहीं नाचेगी, गाएगी और चिरागों का समाजवादी हल्ला भी रहेगा। पटाखों के जागरण का जयकारा भी गूंजेगा।
    गो कि दीवाली में ‘शगुन’ का मरद भले ही गांव न पहुंचे, लेकिन ‘मैडम’ की दीवाली का सूरज रात भर बांटेगा सौगतें। ‘लक्ष्मी’ के डांस के साथ ‘विष्णु’ उपहारों के पैकेट अतिथिदेवों को पकड़ाता रहेगा उत्सव की चैखट पर खड़ा होकर। आसमान पटाखों की रोशनी की अगवानी में थोड़ा और झुकेगा, तो नीचे ‘ओम जय लक्ष्मी मइया...’ की आरती के बोलों के साथ ‘सब कुछ छोड़-छाड़ के अनारकली चली अपने सलीम की गली...’ का टंटा भी सुनाई देगा। रोशनी की जगर-मगर में इक्का...बादशाह...गुलाम सबके सब उल्लुओं की सेवा में जगराता करते रहेंगे। और बचीं अकेली अम्मा, वो अपनी ममता के घाव खारे आँसुओं से सेंकती अतीत की वापसी की प्रतीक्षा में गुमसुम बैठी रह जाएंगी। शुभकामना और मुबारक.. की शहनाई इस दीवाली ‘अयोध्या’ में तो नहीं ही बजेगी। और कहां बजेगी...?

Sunday, October 14, 2012

हमारे घर में तीसरा मोर्चा


सियासत के माॅल में साहित्य और पत्रकारिता के ‘कोलोबरेशन’ की जानी-पहचानी शख्सियत पहले ‘फुर्सत में’ आपसे मुखातिब होती थी। बीच के दिनों में निर्माणाधीन राजनैतिक काॅलोनी और साहित्यिक ‘फन’ के बीच बढ़े हुए यातायात में फंसे हुए अकुला रहे थे। मेरा आग्रह हुआ तो लोटन कबूतर की तरह उड़कर अपनी अटरिया पर गुटर... गूं...गुटर...गूं..., तो अब विधायकी, वोट और आदमी के बीच आपाधापी में फिर से आपसे रूबरू हैं, नींबू सी सनसनाती ताजगी के साथ उसी आखिरी पन्ने पर नये काॅलम ‘राजनैतिक व्याव्स्ता के बीच’ तीसरा मोरचा लेकर।                       -संपादक
हम सच ही कहते हैं। आप विष्वास करो या न करो। आपके पास विष्वास के अलावा और कोई उपाय नहीं। अविष्वास करोगे तो हमारी जगह कोई साम्प्रदायिक ताकत लपक लेगी। इसलिए यकीन करो कि मैं भी अर्थषास्त्र का जानकार हूं। अर्थषास्त्र का एम0ए0 हूं। मैं एम0ए0 की डिग्री यूनीवर्सिटी से नहीं लाया। तब डिग्री लेने के लिए 20 रूपये पड़ते थे। कोई भी समझदार अर्थषास्त्री 20 रूपये यों ही नहीं खर्च करेगा। मैंने भी नहीं किये। डिग्री से होता क्या है? मार्कसीट काफी है। मुझे अच्छे नम्बर मिले थे। नम्बर देने का काम विष्वविद्यालय के अपने ही प्रवक्ता करते हंै। राजनीति के क्षेत्र में भी नम्बर देने का काम अक्सर अपने दल वाले ही करते हैं। अर्थषास्त्री प्रधानमंत्री को भी सोनिया जैसे उनके संरक्षको ने 10 में 10 नम्बर दिये थे लेकिन विदेषी मीडिया ने नम्बर काट लिये। अब विदेषी अखबार विद्वान अर्थषास्त्री प्रधानमंत्री को भी ‘अंडर एचीवर - कम अंक पाने वाला’’ बता चुके हैं।
लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रधानमंत्री विद्वान अर्थषास्त्री थे और हैं। मैं भी अर्थषास्त्र का एम0ए0 तो हूं ही। भरापूरा परिवार है मेरा। पुत्र, पुत्रियां, बहुएं और पौत्र। लेकिन घर गष्हस्थी चलाने में अर्थषास्त्र की समझ काम नहीं आती। पुत्र पढ़े लिखे हैं, पिता कड़क हैं सो घर का काम चला करता है। लेकिन पीछे हफ्ते बात बिगड़ गई। पुत्रों के साथ बैठा। उन्हें अर्थषास्त्र का ‘सकल घरेलू उत्पाद’ समझा रहा था। बताया कि खेती की उपज और तुम्हारे फुटकर व्यापार से धन समष्द्धि नहीं बढ़ेगी। घर के बाहर से आया परदेषी धन ही समष्द्धि लाता है। युवा पुत्र भिड़ गये। एक खेती में रूचि रखता है, एक काम चलाऊ व्यापार करता है, एक अखबार में है। मैं भी अकड़ गया। मैंने डांटा, ‘‘अर्थषास्त्र समझो। एफ0डी0आई0 जानो। जी0डी0पी0 समझो। अर्थषास्त्री प्रधानमंत्री के मुताबिक प्रति व्यक्ति समष्द्धि बढ़ी है, यह भी जानो। तभी घरेलू अर्थषास्त्र समझ में आएगा।’’
    बच्चे नहीं माने। एक ने कहा कि आपके अर्थषास्त्र से ही घर की लोटिया डूबी है। मेरे स्वाभिमान को चोट लगी। मैं कौटिल्य के अर्थषास्त्र का ज्ञाता हूं, एडम स्मिथ, मार्षल कीन्ज से लेकर मनमोहन अर्थषास्त्र तक मेरा ज्ञान फैला हुआ है। लेकिन घर वाले हैं कि मेरे ज्ञान अर्थषास्त्र को ही चुनौती दे रहे हैं।’’ मैंने ऊपर-ऊपर ऐंठते हुए लेकिन भीतर से मिमियाते हुए प्रतिवाद किया। अपना अर्थषास्त्र दोबारा समझाया ‘‘तुम्हारी खेती में इस दफा लहसुन जमकर पैदा हुआ। 7 रूपया किलो ही बिक रहा है, इसमें विदेषी कम्पनियों का ज्ञान लगता वे इसे खूबसूरत कागज की पन्नी में पैक करते। अंग्रेजी में नाम रखते ‘‘प्यारोफाइड गैरलाक्सि’’। हारलिक्स की तरह खूब बिकता। अपने हिमांचल प्रदेष का सेब मधुर है, ग्लूकोज से भरापूरा। लेकिन विदेषी सेब पर पर्ची चिपकी है, विदेषी होने की।
    खन्ना बाबू गोयल मैडम को परसों बता रहे थे कि फाॅरेन के सेब की बात ही दूसरी है। कांस्टीपेषन में भी फायदेमंद है। इसलिए मेरे बच्चों एफ0डी0आई0 पर ध्यान दो। विदेषी ज्ञान की हनक दूसरी है। करीना कपूर और कैटरीना कैफ का फर्क देखो। करीना देषी है, कैटरीना विदेषी। विदेषी अर्थषास्त्र ही मनमोहन है। देषी अर्थषास्त्र और स्वदेषी को कौन पूंछता है?’’ बच्चे झगड़े पर आमादा हो गये। मैंने कहा कि मैं अपनी बात पर अडिग हूं। यह कड़े निर्णय का समय है। मैं पीछे नहीं हटूंगा। तुमको साथ छोड़ना हो तो छोड़ो।’’ बच्चों ने भी फैसला सुना दिया ‘मैं आपको कमजोर नहीं होने दूंगा। आपका समर्थन करूंगा। आपको हमारा ख्याल रखना होगा। सिर्फ आपकी नीतियों का विरोध करता रहूंगा और तीसरा मोर्चा बनाने की कोषिष करूंगा।’’
    मैं फुर्सत में नहीं हूं। इसलिए फुर्सतनामा लिखने का समय नहीं। यह कड़े फैसले लेने का वक्त है। राजनैतिक अस्त व्यस्तता है। मैं भयभीत हूं। हमारे घर में भी तीसरा मोर्चा बनने जा रहा है।


आगामी हिंदी-साहित्य-सम्मेलन


इस बार हिंदी-साहित्य-सम्मेलन का वार्षिक अधिवेशन मुजफ्फरपुर में होगा। स्वागत-समिति बन चुकी है, और वह अपना कार्य करने लगी है। अब सम्मेलन के समय और सभापति के चुनाव का प्रश्न उपस्थित है। समय के संबंध में तो यह एक प्रकार से निश्चित ही है कि वह ईस्टर की छुट्टियों में होगा। सभापति के संबंध में हमारा मत यह है -
1. बाबू जगन्नाथ ‘रत्नाकर’ बी0ए0
2. ‘आज’-संपादक श्रीयुत बाबूराव-विष्णु पराड़कर
3. पं0 पद्मसिंह शर्मा
4. बाबू मैथिलीशरण गुप्ता
5. श्रीयुत जयशंकर ‘‘प्रसाद’’
    इन पांचों सज्जनों की विदृत्ता और हिंदी की सेवा हिंदी-संसार में किसी से छिपी नहीं। बाबू जगन्नाथ-दासजी बहुत अच्छे कवि हैं, और आपने आजन्म हिंदी-सेवा की हैं। आप वयोवृद्ध भी हैं और ज्ञानवृद्ध भी। ब्रजभाषा के तो आप इस समय एक मात्र सर्वश्रेष्ठ कवि हैं। आपकी संपादित अनेक काव्य-पुस्तकें काशी के भारत-जीवन-प्रेस से किसी समय प्रकाशित हुई थीं। इधर आपने बिहारी-सतसई की वृहत और सुंदर टीका लिखी है, जो बिहारी-रत्नाकर के नाम से गंगा-पुस्तकमाला ने प्रकाशित की है। आपने इसके लिखने में बड़ी खोज, परिश्रम और अध्ययन किया है। इसकी भूमिका जो आपने लिखी है और जो शीघ्र ही प्रकाशित होने वाली है, वह एक 2-3 सौ पृष्ठ का स्वतंत्र ग्रंथ ही होगा। उससे आपकी साहित्यज्ञता का प्रकृष्ट परिचय प्राप्त होगा। यही नहीं, आप प्राकृत के भी अच्छे ज्ञाता हैं, और अंगरेजी के भी ग्रेजुएट। आपने गंगावतरण नाम का एक मनोहर काव्य लिखकर इंडियन-प्रेस से प्रकाशित कराया हैं। उसकी काव्य-छटा भी दर्शनीय है। आपने उद्धव-शतक, भीष्माष्टक, गणेशाष्टक, द्रौपदी-अष्टक आदि अनेक छोटी-मोटी रचनाएं भी की हैं, जो शीघ्र ही प्रकाशित होंगी। ऐसे श्रेष्ठ विद्धान को यह सम्मान देना हिंदी-संसार का आवश्यक कर्तव्य है। श्रीयुत पराड़करजी की अध्ययनशीलता और योग्यता वास्तव में प्रशंसनीय है। आप संपादक भी प्रथम श्रेणी के हैं। आज पत्र को जो गौरव प्राप्त है, वह आप ही के मार्मिक लेखों और विवेचना-पूर्ण टिप्पणियों के कारण। आपने भिन्न-भाषा-भाषी होकर भी हिंदी को अपनाया है, यह आपकी विशेषता है। पं0 पद्मसिंहजी के विषय में अधिक लिखने की आवश्यकता नहीं। आप संस्कृत, प्राकृत और फारसी के साहित्य के विशेष मर्मज्ञ हैं, सत्समालोचक हैं, सहृदय हैं, सफल संपादक हैं। ज्वालापुर से निकलने वालों भारतोदय पत्र को जिन्होंने पढ़ा है, वे इस बात को अच्छी तरह जानते होंगे। इस पत्र का संपादन आप ही करते थे। सतसई-संहार और सतसई-संजीवन आपकी सर्वतोमुखी प्रतिभा के प्रकृष्ट प्रमाण हैं। गुप्तजी हिंदी के लिये गौरव हैं। आपकी रचानाएं बहुत संुदर हैं। आपके जोरदार गं्रथों से हिंदी-संसार अच्छी तरह परिचित हैं। बाबू जयशंकर प्रसाद की प्रतिभा अब अच्छी तरह विकास को प्राप्त हो चुकी है। आप जैसे नाटक लिखने में सिद्धहस्त हंै, वैसे कविता करने में, वैसे ही काहनी तथा उपन्यास लिखने में। आपकी आँसू, अजातशत्रु, कामना, नागयज्ञ, स्कंदगुप्ता, अशोक, कंकाल, चंद्रगुप्त आदि पुस्तकें हिंदी-साहित्य का गौरव हैं। आपकी कविताएं इतनी भावपूर्ण और सुंदर होती हैं कि सहदय पाठक मुग्ध हो जाते हैं। हमारी राय में इन्हीं पांच सज्जनों में से किसी एक को इस बार सभापति बनाना उचित होगा। आशा है, हिंदी-संसार हमारी इस प्रार्थना पर ध्यान देने की अवश्य कृपा करेगा। अवस्था की दृष्टि से रत्नाकरजी को ही सभापति बनाने के लिये हम अधिक जोर देते हैं।

काशी में भरत मिलाप

वाराणसी। भरत मिलाप नवरात्रि बाद एकादशी को काशी या बनारस में मनाया जानेवाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। भगवान श्रीराम के 14 वर्षाें के बनवास व लंकापति रावणबध के पश्चात अयोध्या लौटने पर भाई भरत, शत्रुघ्न व अयोध्याजनों के पुर्नमिलन की स्मृति में मनाया जाने वाला यह त्यौहार सारी दुनिया में चर्चित है। ऋग्वेद के समय से गंगा तट पर बसे काशी नगर में बाबा विश्वनाथ का वास है। इस पुण्यनगरी में करोड़ों श्रद्धालु तीर्थाटन व पर्यटन के लिए आते हैं। ‘वरणा’ और नासी के बीच बसा वाराणसी नगर दो शब्दों के योग से बना है। सभी इन्द्रियों के दोषों का जो निवारण या वरण करे उसे कहते हैं, वरणा और जो सारी इन्द्रियगत दोषों को नाश करे वह नासी। सो इसी वाराणसी में सभी संकटों से मुक्त करनेवाले महादेव रांड़ (विधवा), सांड़ और सन्यासियों से घिरे अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। कहते हैं इसी पुण्य नगरी में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास रामलीलाओं का आयोजन अलग-अलग मोहल्लों में किया करते थे तभी कई मोहल्लों के नाम रामायणकालीन हैं।
    वाराणसी हमेशा से अपने रंगीन मेलों, त्योहारों और घटनाओं के लिए प्रसिद्ध है। लगभग हर महीने कुछ त्योहार या मेले इस प्राचीन शहर में मनाये जाते है। वाराणसी के लोगों के सांस्कृतिक जीवन में गंगा नदी और इसके महत्व के साथ आत्मिक जुड़ाव है। वाराणसी में भरत मिलाप एक ऐतिहासिक त्योहार है जो हर साल बहुत आनंद के साथ मनाया जाता है।
    वाराणसी में भरत मिलाप हर साल अंग्रेजी महीने के अक्टूबर या नवंबर व भारतीय महीने के कुआर या कार्तिक में मनाया जाता है। काशीवासी इसे बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। यह त्योहार नाटी इमली, वाराणसी में आयोजित किया जाता है। वाराणसी के इस महत्वपूर्ण त्योहार में असत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का सार है। वाराणसी में भरत मिलाप वाराणसी वासियों को ही नहीं, वरन् यह पूरे भारत से भरपूर मात्रा में भक्तों को आकर्षित करता है। लोगों की बड़ी संख्या इस त्योहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। रत्नाभूष्णों जडि़त वस्त्रों में प्रभु के रूपों के इस मिलन में काशी नरेश द्वारा भी भाग लिया जाता है। त्योहार की भावना से उठ। यह त्योहार वाराणसी और लोगों के लोगों के लिए एक बड़ा आकर्षण है। पूरे साल बेसब्री से इंतजार के बाद महान आनंद और भक्ति के साथ श्रृद्धालु इस त्योहार को मनाते हैं। लोगों को सड़क पर इकट्ठा करने के लिए शानदार जुलूस शहर में बड़े पैमाने पर रोशनी के साथ सजाया जाता है। लोग प्रभु श्रीराम की मूर्ति और उनके भाई भरत पर फूल माला और तिलक लगाकर पूजा करते हैं। इस साल यह त्योहार 25 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाना है।

तिलक को कौन देगा इंसाफ?

ओबरा (सोनभद्र)। हज़ारों हज़ार छात्र छात्राओें का आदर्श, विद्वता और शैक्षिक आदर्श का स्तम्भ बन चुके वरिष्ठ शिक्षक सीजे तिलक को उनके ही स्कूल सेकेे्रड हर्ट सेकेण्ड्री कानवेण्ट की प्रधानाचार्या सिस्टर किरन नें अपनी निरंकुश तानाशाही का इस क़दर शिकार बनाया कि आज वह इन्साफ पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानें को मजबूर हैं। सीबीएसई के नियम कानून की धज्जियां उड़ाने पर उतारू प्रधानाचार्या नें शिक्षक धर्म को शर्मसार करने वाली ओछी हरकत को अन्जाम देते हुए बच्चों को जीवन भर अनुशासन और ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाले संस्था के प्रति निष्ठावान शिक्षक को उसी स्कूल मे बच्चों व साथी कर्मियों के सामने अपमानित करते हुए स्कूल परिसर से बाहर निकलवाने का क्षुद्र कार्य भी अंजाम दे दिया।       
    उक्त शिक्षक का सुदोष मात्र इतना था कि विद्यालय प्रबन्धन द्वारा समय से पूर्व उसे सेवानिवष्त्त किये जाने की कुचेष्टा का उसने विरोध करते हुए अपने हक की मांग कर दी कि उसे राज्य सरकार और सीबीएसई के नियमानुसार 60 वर्ष की अवस्था में सेवानिवष्त्त किया जाये न कि 58 वर्ष में। लिहाजा हक और अधिकार की बात सुनते ही त्योरियां चढ़ाने वाली क्रिश्चियन संस्था दी एजुकेशनल सोसाइटी आफ दी अरसू लाइन मेरी इम्माकूलेट विमल सदन लखनऊ द्वारा संचालित उक्त विद्यालय की प्रधानाचार्या नें इस मामले को निजी प्रतिष्ठा का विषय बनाते हुए शिक्षक के जीवनभर के योगदान को मटियामेंट करने पर ही नहीं तुली अपितु अपने अहंकार और स्वतंत्र अल्प संख्यक संस्था के दम्भ में चूर होकर स्थानीय नियंत्रक जिलाविद्यालय निरीक्षक, रूल एवं रेगुलेशन से लेकर जिले एवं प्रशासन के सर्वोच्च नियंता जि़ला मजिस्ट्रेट के आदेश की अवमानना करने पर अड़ गयीं।
    यहां तक कि विद्यालय को मान्यता प्रदान करने से लेकर परीक्षा नियंत्रक सीबीएसई के आदेश को भी उक्त तानाशाह और निरंकुश हो चली प्रधानाचार्या ठेंगा दिखाती आ रही हंै। हैरान परेशान और हताश शिक्षक को अब बिल्कुल समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर अब वह इन्साफ मांगने कहां जायें। भीगी बिल्ली बनकर रहने वाले उक्त विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं से लेकर विद्यालय परिवार भयवश दुबककर अपने साथी कर्मी के साथ हो रहे अन्याय को चुपचाप देखने को मात्र इसलिए विवश है कि कहीं उन्हें भी कल को बाहर का रास्ता न दिखा दिया जाये।
    अन्याय और शोषण के विरूद्ध अपने हक की आवाज उठाने वाले उक्त शिक्षक द्वारा इन्साफ के लिए अधिकारियों के यहां 2 फरवरी 12 से ही प्रत्यावेदन के साथ किये गये गुहार पर गौर करें तो न्याय पाने के लिए उक्त शिक्षक ने जिलाधिकारी के यहां दिये गये आवेदन पत्र में उल्लेख किया है कि उसकी सेवानिवष्त्ति की आयु 31 जनवरी 2014 को पूरा होता है जबकि उन्हे 60 वर्ष की बजाय 58 वर्ष की अवस्था में ही 01 फरवरी 2012 को पठन-पाठन कराने के बाद जबरिया सेवानिवष्त्त कर दिया गया और कहा गया कि अब आपको सेवामुक्त किया जाता है। विदित है कि राज्य सरकार द्वारा जारी राजाज्ञा में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि सेवानिवष्त्ति की आयु 60 वर्ष निद्र्दारित की गई है। साथ ही वह सेवानिवष्त्ति के बाद दो साल और सेवा का एक्सटेंशन पाने का अद्दिकारी है। यदि सेवक एक्सटेंशन नहीं लेता है तो वह साढ़े सोलह माह का वेतन सेवा लाभ के रूप में पाने का अधिकारी है।
    केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत कार्यरत कर्मचारी भी उक्त सेवा नियमावली के दायरे में आते हैं। पीडि़त शिक्षक ने अधिकारियों के यहां सेवानिवष्त्ति पर पक्ष रखते हुए दावा किया है कि उनकी सेवानिवष्त्ति की आयु 31 जनवरी 2014 को पूरी होती है। बावजूद इसके उनकी आयु 58 वर्ष पूरे होते ही उन्हे 01 फरवरी 2012 को ही सेवामुक्त कर दिया गया। उन्हे न तो सेशन का लाभ ही दिया गया हैै और न ही 60 वर्ष की सेवा आयु और 2 वर्ष का एक्सटेंशन लाभ ही। विदित है कि पीडि़त शिक्षक की जन्म तिथि 1 फरवरी 1954 है जो विद्यालय अभिलेख में भी दर्ज है और विद्यालय द्वारा जारी वार्षिक बुलेटिन पत्रिका में भी उसका उल्लेख किया गया है।
    यहां ध्यान देने योग्य व विद्यालय प्रबन्धन के द्वारा शासन को गुमराह करने वाला एक तथ्य और है कि श्री तिलक को नियुक्ति का जो पत्र दिया गया है, इस पर 11 अप्रैल 1988 की तारीख अंकित है जबकि शासकीय अभिलेखों में वर्ष 2004 से उनकी नियुक्ति दर्शायी गई है। क्या यह संज्ञेय अपराध नहीं है?
    बावजूद इसके केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी सेवा नियमावली का अनुपालन प्रबन्धन द्वारा न कर मनमानी की जा रही है। हालत यह है कि कल तक उस कालेज का स्तम्भ कहे जाने वाले उक्त शिक्षक को कालेज जाने पर हर दिन रूसवाई का सामना करना पड़ रहा है और कालेज परिसर में जाने पर प्रतिबन्द्दित कर दिया गया है।