Tuesday, July 5, 2011

जारी है सियासत और जुर्म का भाईचारा

लखनऊ। सियासत और जुर्म के भाईचारे ने उप्र में एक नई इबारत लिखकर जनतंत्र के चेहरे को जहां दागदार बनाया है, वहीं अपराधियों का हौसला भी बुलन्द हुआ है। पिछले दस सालों में हुए अपराद्दों के आंकड़े इसके गवाह हैं। हाल ही में सैफी हत्याकांड में गिरफ्तार बसपा विद्दायक इंतजार आब्दी उर्फ बॉबी से लेकर समाजवादी फूलन देवी तक सभी सियासी दलों की कथनी करनी का फर्क सामने है। ताजा घटनाक्रम वाराणसी के बेनियाबाग में ‘गुलामी छोड़ो-समाज जोड़ों’ रैली के जरिये शुरू हुआ। यह रैली यूं तो आठ छोटे क्षेत्रीय दलों के संयुक्त मोर्चे के झंडे के नीचे हुई। इस मोर्चे में भी पीस पार्टी के मो0 अय्यूब हाजिर थे। मोर्च के असली कर्त्ताधर्त्ता पूर्व सांसद और मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी हैं। अफजाल की रहनुमाई में कौमी एकता पार्टी का गठन कुछ माह पहले हुआ था।
            गौरतलब है, विधानसभा चुनाव मई, 2012 तक हो जाने है, यही वजही है कि सूबे में बाहुबलियों ने अपने लिए सुरक्षित दलों की तलाश करनी शुरू कर दी है। वहीं अपराध और अपराधियों की छद्म निंदा करने वाले राजनेता भी अपराधियों की खुशामद में लग गए है। राजनीतिक दल न सिर्फ उन्हें प्रत्याशी बना रहे हैं, बल्कि उनके कहने पर उनके करीबियों को भी प्रत्याशी बना रहे है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बनारस में माफिया विधायक अजय राय से सम्मान लेने के बाद कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी के प्रयास से पार्टी में आएं बस्ती के बाहुबली नेता राणा कृष्ण किंकर सिंह ने कांग्रेस की सोंच उजागर कर दी। इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने संतकबीर नगर के शिक्षा माफिया जय चौबे को शामिल कर निष्ठावान कार्यकर्ताओं के सामने समस्या खड़ी कर दी है। जबकि इसी पार्टी से कई बाहुबली रहे सत्ता के गलियारों में है।
            राज्य की बहुजन समाजपार्टी की सरकार को अपराधियों की सरकार कहने वाले मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं रही। इसने कवित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में जेल काट रहे पार्टी विधायक अमरमणि के पुत्र अमनमणि को महाराजगंज की फरेंदा सीट से प्रत्याशी बनाया है जबकि मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके मुख्यसचिव रहे अखंड प्रताप सिंह जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में पद छोड़कर जेल जाना पड़ा था। उनकी बेटी जूही सिंह को लखनऊ पूर्वी से प्रत्याशी बनाया है।
            सपा सरकार में राज्य के एडीजीपी राय उमापति राम की गाड़ियों को ओवरटेक कर सुर्खियों में आए माफिया अभय सिंह को सपा ने फैजाबाद की गोसाईगंज सीट से प्रत्याशी बनाया है। सपा के टिकट पर मिर्जापुर से संसद पहुंचे कुख्यात डकैत ददुआ के भाई बाल कुमार के बाद अब पार्टी ने ददुआ के बेटे बीर सिंह को चित्रकूट से विद्दानसभा पहुंचाने की तैयारी कर ली है। गुंडों की छाती से होकर सत्ता में पहुंची मुख्यमंत्री मायावती ऐसी पहली नेता हैं जो राज्य प्रमुख की कुर्सी पर बैठने के बाद अपने ही दल के सर्वाधिक सांसद, मंत्रियों और विधायकों को जेल पहुंचाने का रिकार्ड रखती है।
            सांसद रमाकांत से लेकर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त इंतजार आब्दी समेत दर्जन भर से अधिक विधायक इस जमात में शामिल हैं जो हत्त्या, बलात्कार, हत्या का प्रयास आदि मामलों में जेल काट रहे हैं। आश्चर्य यह है कि पिछले लोकसभा 2009 के चुनाव में भारी संख्या में अपराधियों के पराजित होने के बाद भी राजनीतिक दल माफियाओं के पीछे भाग रहे हैं।

बलात्कार! बलात्कार!! बलात्कार!!!

लखनऊ। महिलाओं की आबरू लुट रही है। उनकी हत्याएं हो रही है। आंख फोड़ने से हाथ काट लेने जैसी क्रूर घटनाएं बढ़ रही हैं। सियासी दल लुटी-पिटी औरत पर राजनैतिक तमाशे खड़े करके बेशर्मों की तरह अपने वोट बैंक में नए खाते खुलवाने के प्रयास में लगे हैं। सरकार और उसकी पुलिस गैरजिम्मेदार बयानों के जरिए प्रदेशवासियों को बहलाने और अपने इकबाल का झांडा बुलंद करने को तरजीह दे रहे हैं।
            लखीमपुर खीरी के निद्यासन में सोनम, कन्नौज, गुरसहायगंज के गड़वाबुजुर्ग गांव की किशोरी, बाराबंकी में 6 साल की बच्ची सविता के साथ जो दरिंदगी हुई हैं, उसमें पुलिसवालों की भूमिका बेहद घिनौनी और अपराधियों जैसी है। मुख्यमंत्री ने भले ही उन्हें सजा के तौर पर निलम्बित कर दिया व एक सिपाही को जेल भेज दिया, लेकिन लखनऊ में बैठे कानून-व्यवस्था सम्भालने के जिम्मेदार मुखिया के बयान जहां झूठ से लबरेज हैं, वहीं बेहद गैरजिम्मेदाराना। शायद इसीलिए विपक्ष उन पर बसपा कार्यकर्ता होने का आरोप लगाता है।
            यहां एक बात कहनी आवश्यक होगी कि बसपा के एक दिग्गज नेता जो दो बार चुनाव हार चुके हैं कहते हैं कि  बेशक अपराधी सरकार से पूछकर बलात्कार नहीं कर रहे हैं, इसलिए विपक्ष, मीडिया दोनों की उतनी ही जिम्मेदारी बनती हैं। जितनी सरकार की, बेशक पुलिस बिगड़ैल है, उसका आचरण अपराधियों जैसा है, लेकिन इसमें भी हमारी सामाजिक परिस्थितियां और उसके पर्यावरण में हो रहे असंतुलन की जिम्मेदारी भी है। बलात्कार मानसिक रोग है, सामाजिक अपराध है इससे निबटने के लिए हर किसी को आगे आना होगा।
            बांदा के शीलू बलात्कार कांड में पुलिस लगातार तरह-तरह के तमाशे खड़े करके पीड़िता व उसके परिवार को प्रताड़ित करने में लगी है। ऐसे ही समूचे सूबे में दलितों पर बर्बर जुल्म हो रहे हैं। गोण्डा तरबगंज के सेमरा ग्राम के दलित प्रधान लाटूराम को दबंग आठ महीने तक बंदी बनाए रहे। उसकी पत्नी की गुहार किसी ने नहीं सुनी। राजद्दानी के बख्शी का तालाब क्षेत्र में दलित मुन्नी की पिटाई कर उसका हाथ तोड़ दिया गया, शिकायत करने पर पुलिस ने पीड़िता के पति को ही हवालात में डाल दिया। यह सब अचानक नहीं है। इसकी ईमानदारी से जांच की जानी चाहिए। यह चुनावी वर्ष है आरोप-प्रत्यारोप के जरिए वोट की राजनीति से अलग हटकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर सभी आयोगों व उच्चस्तरीय सरकारी मशीनरी के साथ ‘सिविल सोसायटी’ को आगे आना होगा।
बलात्कार की हालिया प्रमुख घटनाएं
ऽ          6 साल की सविता फतेहपुर से गायब हुई। 11 जून को शव बाराबंकी में मिला। एक आंख व किडनी गायब। नरबलि की आशंका। सविता के चाचा व एक कथित तांत्रिक को पकड़ा।
ऽ          फिरोजाबाद के सिरसागंज में 20 जून की रात पंद्रह वर्षीय किशोरी को शानू और गटुआ ने बहाने से बारात घर में बुलाकर रेप किया और भाग निकले। शानू गिरफ्तार, लेेकिन गटुआ फरार।
ऽ          एटा में 19/20 जून की रात सुनील, सुमन और मुलायम सिंह ने अनारकली के घर में घुस कर दुराचार किया व जिंदा जला दिया। अभियुक्त फरार, एसओ निधौली कला निलंबित।
ऽ          गोंडा में 19 जून की रात दुराचार के बाद कत्ल की गई नाबालिग बच्ची की लाश बरामद की गई। पुलिस ने हालांकि दो आरोपियों गोविंद और ननके को गिरफ्तार किया है।
ऽ          कानपुर में भी बीस वर्षीय युवती को कुछ लड़के रावतपुर रेलवे स्टेशन से नशीली दवा खिलाकर एक होटल में ले गए। वहां सामूहिक दुराचार किया गया। स्पेशल डीजी बृजलाल ने कहा कि युवती अपनी मर्जी से गई थी। उससे दुराचार नहीं हुआ।
ऽ          बागपत के ढिकौली गांव में 14 वर्षीय किशोरी से सुनील, राजीव और मनोज द्वारा दुराचार का आरोप है। पुलिस ने सिर्फ मनोज को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस घटना को छिपाए रही और आरोपी किशोरी के परिजनों को लगातार द्दमकियां देते रहे। अंततः उन्होंने पैरवी करने वाले चाचा सत्यपाल (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।
ऽ          फर्रूखाबाद में युवती से सरेराह दुराचार का प्रयास किया गया। हमलावरों ने विरोध करने पर उसे गोली मार दी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने एक हमलावार को भी पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की है।
ऽ          झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटी में दयानन्द के घर विवाह समारोह में आई नाबालिग स्वाती के साथ दो युवकों ने बलात्कार किया। एक गिरफ्तार।
ऽ          अलीगढ़ में पुलिस हिरासत में 20 जून को पुनेथी पुलिस चौकी में सिपाही व उसके एक साथी ने पूछताछ के दौरान बलात्कार किया। पुलिस कप्तान ने जांच के आदेश दिये।
ऽ          फतेहपुर में 20 जून को एक 12 साल की किशोरी के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
ऽ          बागपत में सीआरपीएफ जवान की 17 साल की बेटी के साथ उसकी सहेली के दो भाईयों ने बलात्कार किया। शर्मिन्दगी के कारण लड़की ने आत्महत्या कर ली।
ऽ          मुजफ्फरनगर के पास हाईवे के एक पेट्रोल पंप पर देहरादून से आ रही दिल्ली की दो युवतियों के बसपा विधायक के समर्थकों द्वारा मारपीट, लूट व बलात्कार का प्रयास।
ऽ          मऊ में एक महिला ने दो पुलिसवालों, बस के कंडक्टर व उसके मालिक पर सामुहिक बलात्कार का आरोप लगाया हैं जांच के आदेश जारी।
ऽ          बाराबंकी जनपद के देवां कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत इब्राहिमाबाद में 24 जून की रात 8 बजे राजाराम की बेटी कक्षा तीन में पढ़ने वाली अंजलि से गांव के युवक शिवकुमार ने मुंहकाला किया। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज, घायल बालिका लखनऊ के अस्पताल में भर्ती।
ऽ          लखीमपुर के धौरहरा थानाक्षेत्र के सैनीपुरा गांव में 24 जून की रात कमांध रामसनेही ने रमेश घर में घुसकर मां के साथ सोई पांच साल की बच्ची से दुराचार कर डाला। युवक गिरफ्तार।
ऽ          सुल्तानपुर में दोस्तपुर थानाक्षेत्र के तेदुआकाजी गांव की छः वर्षीय बच्ची के साथ 24 जून की शाम शौच जाते समय मुकेश विश्वकर्मा ने दुराचार किया, एसपी के हस्तक्षेप व मेडिकल के बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखी।
ऽ          प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के ठकुराइन के पुरवा मजरे पटना गांव की 29 साला दलित युवती के साथ 22/23 जून की रात घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को थाने से भगाया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद आरोपी गिरफ्तार व एसओ/एसआई निलंबित।
ऽ          बरसाना के गांव जिरावली में गांव के ही पप्पू ने 18 वर्षीय युवती से बलात्कार में असफल रहने पर उसे जहर पिला दिया। बिजनौर में भी युवती से बलात्कार में असफल युवक ने युवती को पीटा।
ऽ          घटनाएं और भी हैं, जो दर्ज नहीं हो सकीं।

किराए पर दो घंटे का सेक्स...

लखनऊ। हादसे होते हैं, तो खबरे छपती हैं। लोग पढ़ते है, भूल जाते हैं। पिछले साल अप्रैल में इंदिरा नगर के कल्याण अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल  से आलमबाग की रहने वाली पूनम तिवारी को फंेक दिया गया था, मौके पर ही इसकी मौत हो गई थी। पूनम अपने धर से रोज 10 बजे ब्यूटी पार्लर में नौकरी के लिए निकल जाती थी। हादसे के बाद पूनम ने घरवालों को जिस ब्यूटी पार्लर में नौकरी करना बताया था, वह पुलिस को ढूंढे नहीं मिला। पुलिस पहले एक शांपिंग माल में स्थित ब्यूटी पॉर्लर में गई, फिर उसने लीला सिनेमा हाल के पास तीन-चार ब्यूटी पॉर्लर में पता किया लेकिन किसी ने पूनम के अपने यहां काम करने की पुष्टि नहीं की।
            इस घटना के आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने मसाज पार्लरों पर डण्डा चलाया। फिर सब कुछ सामान्य। पूनम को शारीरिक सम्बन्ध न बनाने के चलते फंेका गया, बताया गया।
            ऐसी ही एक घटना पिछले साल मई में गोमतीनगर के फन रिपब्लिक मॉल में घटी थी। मेरठ से आई यहां बीबीड़ी में पढ़ रही श्रुति अग्रवाल अपने दोस्त इन्दौर के राजकुमार से रूठी और चौथी मंजिल से कूद गई। दूसरी घटना इसी साल के शुरू में कानपुर में ब्याही शांति आलमबाग के एक मॉल से कूद गई। दोनो युवतियों की मौत मौके पर हो गई।
            ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली पूनम को अपने जाल में मोनू ने फैसाया और फिर मसाज पार्लर के नाम पर दूसरा धंधा शुरू करा दिया अक्सर कई लड़कियां बिना कुछ सोचें समझे, कहीं भी काम करना शुरू कर देती हैं। अखबारों में अक्सर इस तरह के विज्ञापन निकलते ही युवतियां आवेदन करने पहुंच जाती हैं। कोई चार साल पहले हजरतगंज में अशोक मार्ग स्थित एक ब्यूटी एंड मसाज पार्लर में ऐसा ही गोरखधंधा पकड़ा गया था। तब खुलासा हुआ था कि इस पार्लर में एक दर्जन युवतियाँ नौकरी कर रही है।
            इससे अलग एक घटना पिछले दिनांे अखबारों में छपी थी। एक युवक जिस मकान में किराये पर रहता था उसकी मकान मालकिन उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाती थी। कुछ दिनों बाद अपनी सहेलियों से भी संबंध बनाने को मजबूर करने लगी। युवक परेशान होकर पुलिस की शरण में गया, तब उसकी जान बची। पुलिस भी दैहिक शोषण में शामिल रहती है। दो महीने पहले पीटीएस मेरठ में महिला रंगरूटों से अश्लील डांस जबरिया कराये जाने का खुलासा हुआ था। यह नाच-गाना एक डीआईजी साहब के स्वागत में हुआ था। इसी तरह एक दरोगा जी अपने इलाके के ब्यूटी पार्लरी से ‘हफ्ता’ न लेकर अपना ‘फुल बॉडी मसाज’ कराते थे। इसकी जानकारी एक पत्रकार को हो गई तब जाकर उस महिला की जान छूटी।
            कुल मिलाकर देह व्यापार के नए चलन ने नवाबी शहर का मिजाज बिगाड़ दिया है। कभी लखनऊ में चकलाघरों के नाम पर नक्खास अकबरी गेट का इलाका जाना जाता था। आज पूरे शहर में नई शक्लें अख्तियार कर फैल गया है। इससे निजात पाने के लिए कानून पुलिस, सरकार के इकबाल से अधिक सामाजिक सरोकारों पर नए सिरे से सोंचने की जरूरत है। रिश्तों पर नई सोंच के साथ औरत-मर्द सेक्स को इंज्वाय समझने की जगह अपने अस्तित्व को पहचान कर उससे जुड़े संस्कारों को अपनाएं तभी बदलाव संभव होगा।